अमेरिका, सितंबर में हुए विमान हादसों में सात की मौत, क्रैश helicopter की होगी जांच
खबर सार :-
अमेरिका में हेलीकॉप्टर क्रैश होने की यह दूसरी घटना है। पिछले हादसे में पांच लोगों की जान गई थी। सोमवार को भी आग बुझा रहे दो पायलटों की मौत हुई है।
खबर विस्तार : -
सैक्रामेंटो, अमेरिका के कैलिफोर्निया में जंगल में आग लग गई। इसे बुझाने के लिए तकनीकी का सहार लिया जा रहा था। वैज्ञानिक प़द्धति से इसे बुझाने में हेलीकाप्टर मदद में लगाए गए। इसमें एक कॉन्ट्रैक्ट हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो पायलटों की मौत होने की जानकारी दी गई है।
सोमवार को हुए हादसे में दो की जान गई
जानकारी के अनुसार, योसेमाइट नेशनल पार्क में लगी डोम फायर को बुझाने में एक कॉन्ट्रैक्ट हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अलास्का डिवीजन ऑफ फॉरेस्ट्री एंड फायर प्रोटेक्शन की ओर से बताया गया कि हादसा सोमवार को हुआ। इसी मामले को समाचार एजेंसी सन्हिुआ ने बताया कि हादसा रविवार को स्थानीय समय के अनुसार दोपहर करीब 2ः55 बजे कैलिफोर्निया के मैरिपोसा काउंटी में हुआ।
जिस समय हादसा हुआ, हेलीकाप्टर में दो लोग ही थे। इसमें और लोग नहीं थे। यद्यपि अभी तक इस घटना की जानकारी नहीं दी गई, जिसमें हादसे का कारण बताया गया हो। इस हादसे पर डोम फायर से निपटने की जिम्मेदारी संभाल रही कैलिफोर्निया कॉम्प्लेक्स इंसिडेंट मैनेजमेंट टीम 3 के प्रवक्ता के पास कोई बड़ी जानकारी नहीं है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड को अब जांच की जिम्मेदारी दी गई है। जो हेलीकाप्टर हादसे का शिकार हुआ है, वह जंगल में लगी आग बुझाने के लिए पानी डाल रहा था। इस दौरान पानी को बाल्टी से आग पर गिराया जा रहा था।
15 फीयदी आग पर पाया गया काबू
इसी समय हेलीकॉप्टर योसेमाइट में लेक ऑस्ट्रैंडर के दक्षिण-पूर्व में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हेलीकाप्टर के पालयलट में एक का नाम ग्रेग किंग बताया गया है। अलास्का डिवीजन ऑफ फॉरेस्ट्री एंड फायर प्रोटेक्शन के पास भी मारे गए पायलटों में से एक की पहचान है। एजेंसी ने पायलट की तारीफ करते हुए कहा कि वह अपने काम के प्रति समर्पित रहा। दूसरे पायलट की पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि अभी दूसरे पायलट के परिवार को जानकारी नहीं पहुंच सकी है।
जब वहां तक खबर पहुंचा दी जाएगी, उसके बाद ही दूसरे पायलट का नाम जारी किया जाएगा। जंगल की आग को बुझाने का सिलसिला चल रहा है। इसमें अब तक 15 प्रतिशत काबू पा लिया गया है। बताया जा रहा है कि इस आग 15 सितंबर के पहले लगी थी। इसकी पहली जानकारी वावोना इलाके में चिलनुआलना फॉल्स के पास की थी। आग की वजह से कुछ संपर्कीय स्थल जैसे ट्रेल और दूरदराज के जंगली इलाकों को बंद कर दिया गया है। केवल योसेमाइट नेशनल पार्क खुला हुआ है।
फ्लोरिडा विमान हादसा भी इसी माह हुआ था
अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में भी हाल में ही एक विमान हादसे का शिकार हुआ था। इस घटना में भी पांच लोगों की जान गई थी। हादसे में पांच लोग घायल भी हुए थे। यह हादसा मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ था। इसमें एक अमेजन कार्गो विमान रनवे से आगे निकलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में जब आग लगी, बहुत कम समय में 200 कर्मी इसकी आग बुझाने में जुटा दिए गए। उसके बाद भी इतने लोेगों की जान गई थी। दुर्घटनाग्रस्त विमान बोइंग 767-300 कार्गो विमान था। प्यूर्टो रिको के सैन जुआन स्थित लुइस मुनोज मारिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी।
यह भी पढ़ें : उत्तर कोरिया ने अमेरिकी नेतृत्व वाली बहुपक्षीय प्रतिबंध निगरानी समूह की रिपोर्ट को किया खारिज, बताया 'अवैध'
अन्य प्रमुख खबरें
-
Pakistan मेें सत्ता के लिए संग्राम, Islamabad अभेद्य दुर्ग में बदला
2026-09-22
-
उत्तर कोरिया ने एमएसएमटी की रिपोर्ट को किया खारिज, बताया अवैध
2026-09-21
-
दो सरकारें कर रहीं गंगा की चिंता, जल के बटवारे पर बढ़ी रार
2026-09-21
-
उत्तर कोरिया ने किया कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण
2026-09-21
-
न्यूयॉर्क में शी जिनपिंग से हो सकती है ट्रंप की मुलाकात
2026-09-21
-
हिमालयी क्षेत्र में झीलों की स्थिति पर नेपाल-चीन करेंगे तकनीकी स्टडी
2026-09-21
-
बांग्लादेश में सिलेंडर फटने से लगी fire, 6 की मौत, 25 injured
2026-09-21
-
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए नेपाल में बना नया विभाग
2026-09-20
-
नेपाल में बाढ़ के बाद अब हैजा का खतरा, नुवाकोट में वैक्सीन अभियान शुरू
2026-09-20
-
रूस ने यूक्रेन के मठ को बनाया निशाना, धर्मगुरु की मौत
2026-09-20
-
चीन में AI के बढ़ते इस्तेमाल से युवाओं की नौकरियों पर मंडराया खतरा
2026-09-20
-
उत्तर कोरिया ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसी के प्रस्ताव को किया खारिज
2026-09-19
-
Donald Trump ने फिर से लागू की 100,000 डॉलर की H-1B Visa फीस
2026-09-19
-
ट्रंप ने रूस प्रतिबंध विधेयक पर हस्ताक्षर किए, भारत पर 100 फीसदी टैरिफ की तैयारी
2026-09-19
-
गैस संकट से जूझ रहा बांग्लादेश, उद्योगों पर भी पड़ रहा असर
2026-09-18