Captain मच्छार की सूझबूझ ने बचाई लोगों की जान, पूर्व सहकर्मी टीना ने बताई पूरी कहानी
खबर सार :-
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की पूर्व सहकर्मी टीना ने बताया कि विमान के संकट दौर पर पायलट विमान संभलता है और को-पायलट यात्रियों के साथ अपनी टीम को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन यहां तो खतरा विमान के बाहर नहीं, अंदर था।
खबर विस्तार : -
मुंबई, भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की पूर्व सहकर्मी टीना ने विमान की सुरक्षा को लेकर अपनी राय दी है। उन्होंने उस टेक्निकल पहलू पर आश्चर्य जताया है, जिसका सामना मच्छार को करना पड़ा। टीना ने बताया कि अक्सर विमान के संकट दौर पर को-पायलट मददगार बनता है। ऐसी स्थिति में पायलट विमान संभलता है और को-पायलट यात्रियों के साथ अपनी टीम को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन यहां तो खतरा विमान के बाहर नहीं, अंदर था। जब यह पता चला तो वह हैरान रह गईं।
डिस्पैच ऑफिस में कैप्टन से होती थी मुलाकात
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को दुनिया भर में उनकी बहादुरी के लिए सराहा जा रहा है। उन्होंने सबसे बड़ा काम किया है, लोगों की जान बचाने का। वह जिन विषम दौर से गुजरे हैं, दुनिया में पहला उदाहरण है। कैप्टन स्मित मच्छार से जुड़ी घटना के बाद उनके साथ काम कर चुकीं टीना गोस्वामी ने मीडिया से उन विषम परिस्थितियों की चर्चा की, जो अक्सर हो सकती हैं।
उन्होंने बताया कि जब उन्हें पहली बार इस घटना के बारे में पता चला तो उनकी सबसे पहली प्रतिक्रिया यही थी कि आखिर सब ठीक है या नहीं। दरअसल, टीना की समझ में आया कि विमान के बाहर के खतरे का सामना करना पड़ा। यह स्थिति बड़ी भयावह होती है। कई बार बड़ी घटना होने से पहले अंदेशा या आशंका के आधार पर सेफ निकलने में सफलता मिल जाती है। ऐसा बहुत बाहर हुआ।
ये भी पढ़ेंः कोलकाता: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग कर प्रदर्शन, CPIM कार्यालय में तोड़फोड़
विमान के अंदर के खतरे की जानकारी कम थी
उन्होंने कहा कि यह सामान्य स्थिति नहीं थी, बल्कि बेहद गंभीर और असामान्य परिस्थिति थी। बताया कि एक पायलट के तौर पर आपात स्थिति से निपटने की जो ट्रेनिंग दी जाती है, उसमें टीमवर्क और क्रू कोऑर्डिनेशन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। टीम को पायलट की मदद करनी होगी है। यह किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी निभाने में सफलता ही टीम भावना और पायलट की मदद करने जैसा है।
टीना कहती हैं कि इस घटना में खतरा विमान के बाहर से नहीं, बल्कि अंदर से पैदा हुआ था। जब प्रयास करने वाला ही मुसीबत पैदा कर चुका हो, उस वह परिस्थिति किसी को भी हैरान कर देगी। यही टीना गोस्वामी के साथ हुआ। उन्होंने बताया कि शुरुआत में घटना के बारे में सुनकर सभी को झटका लगा था।
यह स्थिति बाहर के खतरे से ज्यादा खतरनाक थी
आम तौर पर पायलट की ट्रेनिंग और आपात स्थितियों से निपटने की प्रक्रिया टीमवर्क और क्रू कोऑर्डिनेशन पर निर्भर करती है। इसके बाद भी पायलट मच्छार ने सब ठीक कर लिया, अपना खून बहाकर। उन्होंने स्थिति को संभाल लिया और इतने लोगों की जान बच गई। टीना कहती हैं कि यह करके कैप्टन ने पूरी एविएशन को गौरवान्वित कर दिया। उन्होंने कैप्टन मच्छार की उस कोशिश का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने अपनी आखिरी ताकत लगाकर दरवाजा खोलने का प्रयास किया।
टीना ने कहा कि इस घटना में सबसे महत्वपूर्ण बात उनकी विपरीत परिस्थितियों में तुरंत सही निर्णय लेने की क्षमता थी। कैप्टन मच्छार उस समय घायल थे और विमान भी अनियंत्रित हो चुका था। उनके पास कॉकपिट के अलावा और कुछ उपाय नहीं था। जो आखिरी रास्ता था, वह उन्होंने दरवाजा खोल कर अपना लिया। इससे विमान में बैठे हुए लोगों की जान बच सकी। जिस समय कैप्टन ने इस घटना का सामना किया, वह फैसले का था। बेहद कठिन परिस्थिति में लिया गया था।
आखिरी विकल्प के लिए सही समय चुना गया
मच्छार घायल थे और उनको को पायलट का वार सहना था, साथ में विमान संभालना था। यदि वह कोपायलट को जवाब देने में पड़ते तो कुछ ही सेकेंड में कुछ भी नहीं बच पाता। विमान में करीब 175 से 180 यात्रियों की जान बचने के साथ-साथ एक संभावित बड़ी त्रासदी को भी टाला गया। कैप्टन के बारे में भी उनके स्वभाव का जिक्र करते हुए कहा इस घटना ने देश और एविएशन कम्युनिटी को भी गर्व महसूस कराया है।
उन्होंने पूरे देश के साथ-साथ पायलट कम्युनिटी और एविएशन कम्युनिटी का नाम भी रोशन किया है। इस परिस्थिति का सामना कर जान बचाने वाला अच्छा इंसान ही होगा, इस बारे में टीना का जवाब था, अगर परिस्थितियां और बिगड़ती तो इसका असर कहीं अधिक गंभीर हो सकता था। टीना गोस्वामी ने बताया कि कैप्टन से मुलाकात वर्ष 2022 के अंत में हुई थी। उन दिनों फ्लाइट डिस्पैच ऑफिस में उनकी मुलाकात होती थी। टीना खुद बताती हैं कि उनका स्वभाव मिलनसार और अच्छा रहा।
देश और एविएशन के लिए अभिमान हैं कैप्टन
दूसरों की सम्मान करना उनकी आदत में है। व्यक्तिगत तौर पर भी वह उन्हें एक अच्छा इंसान मानती हैं।टीना ने कहा कि कैप्टन मच्छार का व्यवहार हमेशा सम्मानजनक रहा। किसी सहकर्मी से किस तरह बात करनी है, या अपने साथ काम करने वाले लोगों और ऑफिसर्स के साथ किस तरह व्यवहार करना है, मच्छार के व्यक्तित्व का हिस्सा है। मच्छार एक होशियार पायलट के रूप में जाने जाते हैं। उसका स्वभाव, रवैया और सहकर्मियों के साथ भी अच्छा रहा है। लंबे अनुभव के बाद ही पायलट को विमान के व्यवहार का अंदाजा लग पाता है। एविएशन में इसे ‘फीलिंग ऑफ फ्लाइट’ कहा जाता है। यह सब मच्छार में है।
ये भी पढ़ेंः Koel Mallick Joins BJP: पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक भाजपा में शामिल
अन्य प्रमुख खबरें
-
इस्लामाबाद में आज PTI के लिए कर्फ्यू, चुनौतियों के बाद मार्च पर सरकारी कील
2026-10-04
-
अमेरिका ने वीजा बॉन्ड जमा करने के लिए 50 देशों की जारी की लिस्ट
2026-10-03
-
अमेरिका में बलोच समूह मुखर, पाकिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन पर चिंता
2026-10-03
-
पाकिस्तान की सुरक्षा चुनौतियों में नया मोड़, कई मोर्चों पर बढ़ी मुश्किल
2026-10-02
-
व्लादिमीर पुतिन ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ : कहा, उनके शांति के प्रयास सराहनीय
2026-10-02
-
ट्रंप का दावा: ईरान के साथ युद्ध 'बहुत जल्द' होगा खत्म, इसके बाद तेजी से गिरेंगी तेल की कीमतें
2026-10-02
-
नेपाल में बारिश-बाढ़ से चीन के साथ व्यापार प्रभावित, आपूर्ति पर संकट
2026-09-30
-
सुपर इंटेलिजेंस के लिए सुरक्षा उपायों पर एक मंच पर आईं टेक कंपनियां
2026-09-30
-
AI का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर सुपर इंटेलिजेंस करेंगेःTrump
2026-09-30
-
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की तलाश कर रहा अमेरिका, पता बताने वाले को दस करोड़ का इनाम
2026-09-29
-
अमेरिकी सेना और सहयोगी देशों के लिए मिसाइल उत्पादन का दिया कॉन्ट्रैक्ट
2026-09-29
-
Jinping के साथ China को weapons बेचने की बिक्री पर कोई चर्चा नहीं हुई: Trump
2026-09-29
-
नेपाल के बागलुंग जिले में बारिश के बाद भूस्खलन, 10 लोगों की मौत, राहत जारी
2026-09-28
-
बांग्लादेश में बढ़ रहा खसरे का प्रकोप, 24 घंटों में 9 बच्चों की मौत
2026-09-28
-
मेक्सिको में ‘पोलो’ तूफान की चेतावनी, तेज हवाओं और भारी बारिश का खतरा
2026-09-28