पूरे देश को आप पर गर्व...PM मोदी ने 'फ्लाईदुबई' के 'हीरो' स्मित मच्छार से की बात, कैप्टन ने साझा किए अनुभव

खबर सार :-

Captain Smit Machchhar: पीएम मोदी ने FlyDubai घटना में घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से वीडियो कॉल पर बात की। बातचीत के दौरान, PM मोदी ने उनकी बहादुरी, सूझबूझ और धैर्य की तारीफ की। स्मित ने PM मोदी को अपना सबसे बड़ा रोल मॉडल बताया।
PM मोदी ने 'फ्लाईदुबई' के 'हीरो' कैप्टन स्मित मच्छार से की बात

खबर विस्तार : -

PM Modi-Captain Smit Machchhar: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट (Flydubai) में को-पायलट के हमले के बावजूद डटे रहकर एक बड़ी घटना को टालने वाले जांबाज भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की दुनिया भर में तारीफ हो रही है। पीएम मोदी, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत विश्व के कई बड़े नेताओं ने उन्हें रियल हीरो कहा है। 

PM मोदी ने पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से की बात

इस बीच गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भारत के जांबाज पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर बात की। प्रधानमंत्री ने मुश्किल हालात का सामना करते हुए उनकी बहादुरी की तारीफ की और उनके जल्द ठीक होने की कामना की। पीएम मोदी ने कहा पूरे देश को आप पर गर्व है। बातचीत के दौरान, कैप्टन स्मित ने प्रधानमंत्री के साथ अपने अनुभव शेयर किए और बताया कि कैसे उन्होंने इस घटना के दौरान हिम्मत दिखाई। 

PM Modi ने स्मित मच्छार के परिवार से की बात

इससे पहले गुरुवार को पीएम मोदी ने स्मित मच्छार (Smit Machchhar) के परिवार से बात की थी। भारत सरकार के सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पायलट स्मित मच्छार की पत्नी और माता-पिता से बात की। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भारतीय मिशन हर मुमकिन मदद दे रहे हैं। 

घटना के बाद, प्रधानमंत्री ने एक X-post में कहा, "कैप्टन स्मित मच्छार एक हीरो हैं। बहुत खतरनाक हालात और गंभीर चोटों के बावजूद, उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए जबरदस्त हिम्मत और पक्का इरादा दिखाया। उनकी बहादुरी ने सैकड़ों जानें बचाईं और एक बड़ी त्रासदी को टाला। देश को कैप्टन स्मित मच्छार पर गर्व है। हम उनके जल्दी ठीक होने, नई ताकत और अच्छी सेहत के लिए दुआ करते हैं।"

ये भी पढ़ेंः- भारतीय सेना में वरिष्ठ स्तर पर बदलाव, लेफ्टिनेंट जनरल शमशेर सिंह विर्क ने संभाली नई जिम्मेदारी

PM मोदी ने संघ लोक सेवा आयोग की शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा, " कैप्टन मछार ने दुनिया को अदम्य साहस का सर्वोच्च रूप दिखाया है। अपनी जान की परवाह किए बिना, कैप्टन मच्छार ने बहादुरी से लड़ाई लड़ी और 9/11 जैसी दूसरी घटना होने से रोकी।" 140 करोड़ भारतीय कैप्टन मछार को सलाम करते हैं और उनकी कुशलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। आज पूरी दुनिया उन पर गर्व कर रही है।

खून से थे लथपथ होने के बावजूद नहीं हारी हिम्मत

गौरतलब है कि कैप्टन स्मित मच्छार एक गुजराती हैं। वह फ्लाईदुबई फ्लाइट FZ1073 को दुबई से तेल अवीव ले जा रहे थे। फ्लाइट के दौरान, उनके को-पायलट ने कथित तौर पर प्लेन को क्रैश करने की कोशिश की थी। इस दौरान विमान अपनी क्रूजिंग ऊंचाई से अचानक हजारों फीट नीचे आ गया और कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच हिंसक झड़प हुई। हमले में कैप्टन स्मित बुरी तरह घायल हो गए, लेकिन तभी वे डटे रहे।

खून से लथपथ होने के बावजूद, वे कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे, जिससे पैसेंजर और क्रू कॉकपिट में घुस सके और हमलावर पायलट पर काबू पा सके। वहीं फ़्लाईदुबई के दो ऑफ-ड्यूटी पायलट भी कॉकपिट में पहुंचे और उन्होंने विमान को कंट्रोल कर लिया। इसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक की ओर डायवर्ट किया गया और सुरक्षित रूप से लैंड कर दिया गया। विमान में सवार ज्यादातर इजराइली नागरिक थे।

नेतन्याहू ने की कैप्टन स्मित की तारीफ

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित की तारीफ करते हुए बताया कि घटना के दौरान पायलट मच्छार को चाकू मारा गया और वह गंभीर रूप से घायल हो हए। लेकिन, उसने जवाबी कार्रवाई की, हमलावर से लड़ा, कॉकपिट का दरवाजा खोला और यात्रियों और क्रू मेंबर्स को उसे काबू करने में मदद की। पायलट स्मित मच्छार अभी उत्तर-पश्चिमी सऊदी अरब के शहर ताबुक के अस्पताल में भर्ती हैं, और उन्हें जरूरी मेडिकल इलाज मिल रहा है।

FAQ...

1. कैप्टन स्मित मच्छार कौन हैं, वर्तमान में वह किस एयरलाइन से जुड़े हैं?

 कैप्टन स्मित मच्छार एक अनुभवी भारतीय पायलट हैं। वे वर्तमान में दुबई की एयरलाइन 'फ्लाईदुबई' (Flydubai) के बोइंग 737 बेड़े में डायरेक्ट-एंट्री कैप्टन के रूप में कार्यरत हैं।

2. सितंबर 2026 में फ्लाईदुबई फ्लाइट FZ1073 पर क्या हुआ था?

यह विमान दुबई से तेल अवीव (इजराइल) जा रहा था। हवा में लगभग 34,000 फीट की ऊंचाई पर को-पायलट ने दुर्भावनापूर्ण इरादे से विमान को क्रैश करने के लिए उसका नियंत्रण बिगाड़ दिया, जिससे विमान अचानक हजारों फीट नीचे गिर गया। जब मुख्य पायलट कैप्टन स्मित ने उसे रोकने की कोशिश की तो को-पायलट ने उन पर चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

3. घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित मच्छार ने कैसे यात्रियों की जान बचाई?

चाकू के हमले से बहुत ज़्यादा खून बहने और गंभीर चोटों के बावजूद, कैप्टन स्मित डटे रहे। उन्होंने सूझबूझ दिखाई और कॉकपिट का सुरक्षित लॉक खोल दिया, जिसके बाद केबिन क्रू और यात्री तुरंत अंदर आए और गुस्सैल को-पायलट को काबू में किया।

ये भी पढ़ेंः- भारत के दो अनमोल रत्न नीरजा और स्मित, जान पर खेलकर हवा में बचाई कई जिंदगियां

अन्य प्रमुख खबरें