Bangkok Pub Fire: लाइव म्यूजिक के बीच पब में उठा धुआं, धमाके साथ लाइट गई, तेजी से फैली आग, 27 की मौत
खबर सार :-
Bangkok Pub Fire: बैंकाॅक के चतुचक जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। रविवार रात को पब में आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई और 63 लोग घायल हो गए। कहा जा रहा है कि सबसे पहले धुआं स्टेज के पास लगे सर्किट ब्रेकर से उठा और इसके बाद तेज धमाके के बाद बिजली चली गई और आग की लपटें उठने लगीं।
खबर विस्तार : -
बैंकॉक: बैंकॉक के चतुचक जिले में लाट फ्राओ रोड के पास एक पब में लगी आग में 27 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। थाई मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आग रविवार को स्थानीय समयानुसार रात 11:57 बजे लगी और बाद में उसे बुझा दिया गया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। थाई प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल सोमवार तड़के 1:44 बजे घटनास्थल पर पहुँचे और बताया कि ज्यादातर मौतें धुएं के कारण दम घुटने से हुईं। आग लगने के कारणों की जांच चल रही है।
63 लोग घायल, 22 की हालत गंभीर
बैंकॉक के गवर्नर चाडचार्ट सिट्टीपुंट ने सोमवार को बताया कि पब में लगी इस घातक आग में घायल हुए 63 लोगों में से 22 की हालत गंभीर बनी हुई है। चाडचार्ट ने आग वाली जगह का निरीक्षण किया। बाद में उन्होंने स्थानीय मीडिया को बताया कि इमरजेंसी कॉल मिलने के तुरंत बाद दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए थे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही आग पब के अंदर तेजी से फैल चुकी थी।

27 मृतकों में से केवल 6 की पहचान
गवर्नर चाडचार्ट ने बताया कि अब तक 27 पीड़ितों में से केवल छह की आधिकारिक तौर पर पहचान हो पाई है; प्राथमिकता मृतकों और घायलों के परिवारों से संपर्क करना है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट है कि बचाव दलों को घटनास्थल पर कई मोबाइल फोन मिले। कई फोन पर रिश्तेदारों और दोस्तों के कॉल आ रहे थे; बचाव कर्मियों ने उन्हें उठाया और पीड़ितों की पहचान करने और उनके परिवारों को सूचित करने में मदद के लिए विवरण दर्ज किए।
सर्किट ब्रेकर से धुआं निकलने के बाद हुआ धमाका
घटना में बचे लोगों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि सबसे पहले स्टेज के पास लगे सर्किट ब्रेकर से घना धुआं निकलता देखा गया। इसके बाद बिजली चली गई और एक धमाका हुआ, जिसके बाद आग की लपटें तेजी से फैल गईं।
जहरीली धुएं से हो सकती हैं मौतें
चाडचार्ट ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आग से पब की छत पूरी तरह से नष्ट हो गई थी, जबकि ज्यादातर प्लास्टिक की कुर्सियां काफी हद तक सुरक्षित थीं। इससे पता चलता है कि तेजी से फैलने वाला जहरीला धुआं मौतों का एक बड़ा कारण हो सकता है। उन्होंने कहा कि बिजली जाने के बाद कई पीड़ित शायद रास्ता भटक गए और इमरजेंसी एग्जिट तक नहीं पहुंच पाए।
टाॅयलेट के पास मिले ज्यादातर शव
थाई मीडिया की रिपोर्ट है कि इस जगह को लाइव म्यूजिक परफाॅर्मेंस वाले रेस्तरां के तौर पर लाइसेंस मिला हुआ था और वहां दो इमरजेंसी एग्जिट थे। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि आग लगने के समय क्या कोई एग्जिट बंद था। थाई मीडिया ने पहले बताया था कि आग में नौ पुरुषों और 18 महिलाओं समेत 27 लोगों की मौत हुई। ज्यादातर पीड़ित पब के रेस्टरूम के पास पाए गए।
यह भी पढ़ेंः- वियतनाम में बड़ा हादसाः भारतीय पर्यटकों से भारी नाव समुद्र में पलटी, 15 की मौत
अन्य प्रमुख खबरें
-
Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़ ने मचाई भयंकर तबाही
2026-10-11
-
जेलेंस्की की आलोचना के बावजूद ट्रंप ने रूसी तेल समझौते का बचाव किया, पुतिन को कहा धन्यवाद
2026-10-10
-
Patna से Lucknow जा रही इंडिगो एयरलाइंस की emergency landing
2026-10-08
-
यूक्रेन की नाटो सदस्यता पर अभी नहीं हो रहा कोई विचार: मार्को रुबियो
2026-10-07
-
दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना ढाका, AQI 213 दर्ज
2026-10-06
-
Nobel Prize 2026: वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को मिला भौतिकी का नोबेल
2026-10-06
-
Oman तट के पास जहाज पर हमलाः 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल
2026-10-06
-
Nigerian सैन्य विमान क्रैश, बेनिन से लागोस जाते समय हादसा, 32 dead
2026-10-06
-
Navi Mumbai इंटरनेशनल Airport का परिवहन नेटवर्क पर जोर, 7 अक्टूबर से संचालित करेगा कई सेवाएं
2026-10-05
-
खतरनाक रूप से निचले स्तर पर पहुंच गए हैं वैश्विक तेल भंडार
2026-10-05
-
Captain मच्छार की पूर्व सहकर्मी टीना ने बताया टेक्निकल पहलू, विमान में अक्सर बाहर से रहता है खतरा
2026-10-05
-
इस्लामाबाद में आज PTI के लिए कर्फ्यू, चुनौतियों के बाद मार्च पर सरकारी कील
2026-10-04
-
अमेरिका ने वीजा बॉन्ड जमा करने के लिए 50 देशों की जारी की लिस्ट
2026-10-03
-
अमेरिका में बलोच समूह मुखर, पाकिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन पर चिंता
2026-10-03
-
पाकिस्तान की सुरक्षा चुनौतियों में नया मोड़, कई मोर्चों पर बढ़ी मुश्किल
2026-10-02