वियतनाम में बड़ा हादसाः भारतीय पर्यटकों से भारी नाव समुद्र में पलटी, 15 की मौत
खबर सार :-
Vietnam Boat Accident: वियतनाम में दर्दनाक नाव हादसा हुआ है। हादसे में 15 भारतीयों की मौत की खबर सामने आई है। भारतीय दूतावास ने इस घटना के बारे में जानकारी के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। फिलहार बचाव कार्य जारी है।
खबर विस्तार : -
Vietnam Boat Accident: दक्षिणी वियतनाम में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास समुद्र में भारतीय पर्यटकों से भरी एक नाव पलट गई। जिसमें 15 भारतीयों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया। भारतीय दूतावास अभी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में है। प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हो ची मिन्ह सिटी और हनोई में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेंटर भी बनाए गए हैं।
नाव में 32 भारतीय पर्यटक थे सवार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाव पर 32 भारतीय पर्यटक और चार क्रू मेंबर सवार थे। यह नाव वियतनाम के सबसे बड़े द्वीप, फु क्वोक के पास स्थित 'होन मे रुट न्गोई' द्वीप से लगभग 400 मीटर की दूरी पर पलटी। स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की कि हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो चुकी, जबकि बाकी 21 लोगों को बचा लिया गया।
कैसे हुआ हादसा
शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि समुद्र में ऊंची लहरों के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, हादसे की सही वजह का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। फु क्वोक वियतनाम (Vietnam) का सबसे बड़ा द्वीप है और हाल के वर्षों में भारतीय पर्यटकों के बीच तेज़ी से लोकप्रिय हुआ है, जहां बड़ी संख्या में लोग छुट्टियां मनाने आते हैं।
हादसे की खबर मिलने पर, वियतनाम में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट के ज़रिए घटना की पुष्टि की। दूतावास ने कहा, "एक बेहद दुखद घटना में, कुछ घंटे पहले वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई। हादसे की सटीक जानकारी जुटाई जा रही है और स्थानीय अधिकारियों द्वारा खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।"
हेल्पलाइन नंबर जारी, बनाए गए कंट्रोल रूम
प्रभावित परिवारों को मदद और जानकारी देने के लिए हो ची मिन्ह सिटी में भारत के कॉन्सुलेट जनरल में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। दूतावास ने साफ़ तौर पर कहा है कि वह किसी भी तरह की पूछताछ या मदद के लिए हर समय तैयार है। लोग इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं....
- +84 36 281 7930
- +84 91 552 37 14
- +84 33 452 0414
इसके अलावा हनोई में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसका हेल्पलाइन नंबर +84 91 308 9165 है। भारतीय दूतावास ने कहा है कि वह स्थानीय अधिकारियों के लगातार संपर्क में है और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दी जा रही है।
ये भी पढ़ेंः- Iran-US War: ईरान के पांच प्रांतों में अमेरिकी हमलों में 14 की मौत, तेहरान-मशहद रेलवे लाइन क्षतिग्रस्त
अन्य प्रमुख खबरें
-
Patna से Lucknow जा रही इंडिगो एयरलाइंस की emergency landing
2026-10-08
-
यूक्रेन की नाटो सदस्यता पर अभी नहीं हो रहा कोई विचार: मार्को रुबियो
2026-10-07
-
दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना ढाका, AQI 213 दर्ज
2026-10-06
-
Nobel Prize 2026: वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को मिला भौतिकी का नोबेल
2026-10-06
-
Oman तट के पास जहाज पर हमलाः 11 भारतीय चालक दल के सदस्य घायल
2026-10-06
-
Nigerian सैन्य विमान क्रैश, बेनिन से लागोस जाते समय हादसा, 32 dead
2026-10-06
-
Navi Mumbai इंटरनेशनल Airport का परिवहन नेटवर्क पर जोर, 7 अक्टूबर से संचालित करेगा कई सेवाएं
2026-10-05
-
खतरनाक रूप से निचले स्तर पर पहुंच गए हैं वैश्विक तेल भंडार
2026-10-05
-
Captain मच्छार की पूर्व सहकर्मी टीना ने बताया टेक्निकल पहलू, विमान में अक्सर बाहर से रहता है खतरा
2026-10-05
-
इस्लामाबाद में आज PTI के लिए कर्फ्यू, चुनौतियों के बाद मार्च पर सरकारी कील
2026-10-04
-
अमेरिका ने वीजा बॉन्ड जमा करने के लिए 50 देशों की जारी की लिस्ट
2026-10-03
-
अमेरिका में बलोच समूह मुखर, पाकिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन पर चिंता
2026-10-03
-
पाकिस्तान की सुरक्षा चुनौतियों में नया मोड़, कई मोर्चों पर बढ़ी मुश्किल
2026-10-02
-
व्लादिमीर पुतिन ने की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ : कहा, उनके शांति के प्रयास सराहनीय
2026-10-02
-
ट्रंप का दावा: ईरान के साथ युद्ध 'बहुत जल्द' होगा खत्म, इसके बाद तेजी से गिरेंगी तेल की कीमतें
2026-10-02