Iran-US War: ईरान के पांच प्रांतों में अमेरिकी हमलों में 14 की मौत, तेहरान-मशहद रेलवे लाइन क्षतिग्रस्त
खबर सार :-
ईरानी शहरों पर हुए अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत हुई है और 78 लोग घायल हैं। होर्मुज जलडमरुमध्य में व्यावसायिक जहाजों पर ईरान के हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे जवाबी कवाई कहा है।
खबर विस्तार : -
तेहरान: बुधवार को शुरू हुए अमेरिकी हमलों में पांच प्रांतों में 14 लोगों की मौत हुई और 78 लोग घायल हुए। गुरुवार को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास स्थित ईरान के तटीय शहरों बुशहर, चाबहार, बंदर अब्बास और सिरिक में जबरदस्त धमाके हुए। अमेरिका ने लगातार दूसरी रात ईरानी शहरों पर बमबारी की।
अल जजीरा की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जवाबी कार्रवाई में उसने बहरीन, कुवैत और कतर में अमेरिकी ठिकानों और रणनीतिक केंद्रों पर हमले किए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ये हमले होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर ईरान के कथित हमलों के जवाब में किए गए थे।
कतर के प्रधानमंत्री ने की हमलों की निंदा
कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थानी ने ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची के साथ फोन पर बातचीत में होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यावसायिक जहाजों को निशाना बनाने वाले हमलों की निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसी हरकतें भरोसे को कम करती हैं। कतर के प्रधानमंत्री ने अमेरिका और ईरान के बीच अंतरिम समझौते में तय शर्तों को लागू करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने तनाव कम करने और एक व्यापक समझौते तक पहुंचने के सभी प्रयासों के लिए कतर के समर्थन को भी दोहराया।
ईरान के हमलों को नाकाम करने का दावा
बहरीन का दावा है कि उसने ईरान के कई हमलों को नाकाम कर दिया है। बहरीन की सेना ने कहा कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने तड़के ईरान द्वारा किए गए कई खतरनाक हवाई हमलों को रोका। बहरीन का यह बयान ईरानी सेना के उन दावों के बाद आया है जिनमें कहा गया था कि उसने खाड़ी क्षेत्र में बहरीन, कुवैत और कतर में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाकर ड्रोन हमले किए थे।
लगभग 47 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता होसैन केरमानपुर ने बताया कि अमेरिकी हमलों में घायल हुए 78 लोगों में से लगभग 47 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं; बाकी लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। ईरानी अधिकारियों ने बताया कि रूट के एक हिस्से पर अमेरिकी हमले के बाद तेहरान-मशहद लाइन पर यात्री ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं। इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान रेलवे ने घोषणा की कि तकनीकी और ऑपरेशनल टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया है। यात्रियों को सड़क मार्ग से मशहद ले जाने की व्यवस्था की जा रही है।
अमेरिका ने ईरान के 90 ठिकानों को निशाना बनाया
अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने आज सुबह ईरान के अंदर 90 ठिकानों पर हमले किए। अमेरिकी हमलों में पुलों, रेलवे लाइनों और हवाई अड्डों को निशाना बनाया गया। ईरानी संसद के स्पीकर घालीबाफ ने कहा है कि तेहरान जवाबी कार्रवाई करेगा। इस बीच, अमेरिका और ईरान एक-दूसरे पर 16 जून को हुए समझौते (मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग) की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगा रहे हैं। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने तेहरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल युद्ध के बारे में NATO महासचिव मार्क रुटे की टिप्पणियों की निंदा की है। उन्होंने यूरोपीय देशों पर इस संघर्ष में सक्रिय रूप से शामिल होने का आरोप लगाया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
रूस का यूक्रेन पर हमला तेज, मलबे में दबे कई लोग
2026-11-22
-
बांग्लादेश-भारत के बीच गंगा जल संधि पर ढाका में अहम बैठक आज
2026-11-22
-
यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई चिंताजनक, तीन देशों ने की मास्को से युद्ध रोकने की अपील
2026-11-21
-
जापान के साथ भारत का बढ़ा रक्षा सहयोग, मिसाइल और सुरंग पर करेंगे काम
2026-11-19
-
चीन के शेनझेन में शी, ट्रंप और पुतिन मौजूद, बाहर कुछ तो अंदर है कुछ
2026-11-19
-
Trump को मारना चाहता था पाकिस्तानी आतंकवादी, अमेरिका ने सुनाई 27 साल 6 महीने की सजा
2026-11-18
-
बांग्लादेश में फिर हिंसा, लॉकअप में बंद लोगों को छुड़ाया, एक नेता की हत्या
2026-11-18
-
क्वाड पर मोदी का बड़ा संदेश, भारत के लिए भरोसेमंद साझेदारी
2026-11-17
-
पीएम मोदी का आसियान को संदेश, सहयोग से बनेगा एशिया का भविष्य
2026-11-17
-
ढाका में बंदूक की नोक पर रंगदारी, बांग्लादेश में दहशत में व्यापारी
2026-11-17
-
डीआरसी में बढ़ रहा इबोला का खतरा, 6 महीनों में 5,500 लोगों की मौत
2026-11-16
-
हिंदू लड़की को धर्मपरिर्तन-शादी के लिए जबरन उठाया, बलूचिस्तान विधानसभा में हंगामा
2026-11-15
-
INDIA टू न्यूयॉर्क नानस्टॉप उड़ान, नए लुक में हैं विमानों के CABIN
2026-11-15
-
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलोचिस्तान में मेजर समेत चार की मौत
2026-11-15
-
US Flight Shutdown: अमेरिका में शनिवार को 2,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द
2026-11-14