US-Iran tension : अमेरिका-ईरान के बीच बढ़े तनाव से कच्चे तेल की कीमतें में आई तेजी, Global level पर कीमत पहुंची 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब
खबर सार :-
अमेरिका-ईरान के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है। दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने का असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ना शुरू हो गया है। बुधवार को वैश्विक स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमतों में 6 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। नाटो समिट के दौरान अंकारा में यूएस प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अमेरिका के ईरान पर ताजा हमले के बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर समाप्त हो गया है।
खबर विस्तार : -
US-Iran tension : अमेरिका-ईरान में शांति समझौता आगे न बढ़ने से दोनों देशों के बीच तनाव एक बार फिर से बढ़ गया है। अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर फिर से वैश्विक स्तर पर दिखने लगा है। वैश्विक स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमतों में वृद्धि शुरू हो गई है। ग्लोबल लेबल पर कच्चे तेल की कीममों में बुधवार को 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें 80 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। यूएस प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के ईरान पर ताजा हमले के बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर अब समाप्त हो गया है।
बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड के दाम में 6.52 प्रतिशत की वृद्धि
कच्चे तेल के बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का दाम 6.52 प्रतिशत या 4.69 डॉलर प्रति बैरल बढ़कर करीब 80 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया है। डब्ल्यूटीआई क्रूड का दाम 6 प्रतिशत या 4.85 प्रतिशत बढ़कर 75 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। नाटो समिट के दौरान अंकारा में बोलते हुए, ट्रंप ने पत्रकारों को बताया कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ रात में नए हमले किए। उन्होंने कहा कि ये हमले होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों पर ईरान के हमलों के जवाब में किए गए थे।
मेरे हिसाब से सब खत्म हो चुका है-ट्रंप
उन्होंने कहा, "मेरे हिसाब से, यह सब खत्म हो चुका है। मैं अब उनसे कोई बातचीत नहीं करना चाहता। वे घटिया लोग हैं... वे बीमार मानसिकता वाले लोग हैं। उन्हें बीमार मानसिकता वाले लोग ही चलाते हैं। वे क्रूर और हिंसक लोग हैं और अगर उनके पास परमाणु हथियार होता, तो वे उसका इस्तेमाल कर लेते। जहां तक मेरी बात है, यह सब खत्म हो गया है। ट्रंप ने आगे कहा, "हम कोई समझौता करते हैं... सब सहमत हो जाते हैं। कोई परमाणु हथियार नहीं होगा। हम समझौता करते हैं। वे बाहर जाकर प्रेस से बात करते हैं। वे कहते हैं कि हमने तो इस बारे में कभी बात ही नहीं की। उनमें कुछ गड़बड़ है। वे सनकी हैं। मेरे हिसाब से, यह सब खत्म हो चुका है।
तेहरान के साथ बातचीत नहीं करना चाहता अमेरिका
ट्रंप ने ईरानी नेताओं की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि वे अब तेहरान के साथ बातचीत नहीं करना चाहते और भविष्य में किसी भी समझौते की संभावना पर संदेह व्यक्त किया। उनकी ये टिप्पणियां होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर हुए सिलसिलेवार हमलों के बाद क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच आईं। होर्मुज स्ट्रेट वैश्विक तेल परिवहन का एक महत्वपूर्ण मार्ग है।
कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि से निवेशकों में हलचल
कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज वृद्धि ने निवेशकों के विश्वास को प्रभावित किया और भारतीय शेयर बाजारों में व्यापक बिकवाली देखी गई। इसके चलते भारतीय शेयर बाजार में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 1,677.12 अंक या 2.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,503.60 और निफ्टी 516.65 अंक या 2.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,882.05 पर था। बाजार में गिरावट व्यापक थी। इस दौरान निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 962.55 अंक या 1.55 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 61,322.75 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 430.10 अंक या 2.24 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 18,783.30 पर था।
ये भी पढ़ें...अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर, ट्रंप बोले- समझौता खत्म, बातचीत अब समय की बर्बादी
अन्य प्रमुख खबरें
-
यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई चिंताजनक, तीन देशों ने की मास्को से युद्ध रोकने की अपील
2026-11-21
-
जापान के साथ भारत का बढ़ा रक्षा सहयोग, मिसाइल और सुरंग पर करेंगे काम
2026-11-19
-
चीन के शेनझेन में शी, ट्रंप और पुतिन मौजूद, बाहर कुछ तो अंदर है कुछ
2026-11-19
-
Trump को मारना चाहता था पाकिस्तानी आतंकवादी, अमेरिका ने सुनाई 27 साल 6 महीने की सजा
2026-11-18
-
बांग्लादेश में फिर हिंसा, लॉकअप में बंद लोगों को छुड़ाया, एक नेता की हत्या
2026-11-18
-
क्वाड पर मोदी का बड़ा संदेश, भारत के लिए भरोसेमंद साझेदारी
2026-11-17
-
पीएम मोदी का आसियान को संदेश, सहयोग से बनेगा एशिया का भविष्य
2026-11-17
-
ढाका में बंदूक की नोक पर रंगदारी, बांग्लादेश में दहशत में व्यापारी
2026-11-17
-
डीआरसी में बढ़ रहा इबोला का खतरा, 6 महीनों में 5,500 लोगों की मौत
2026-11-16
-
हिंदू लड़की को धर्मपरिर्तन-शादी के लिए जबरन उठाया, बलूचिस्तान विधानसभा में हंगामा
2026-11-15
-
INDIA टू न्यूयॉर्क नानस्टॉप उड़ान, नए लुक में हैं विमानों के CABIN
2026-11-15
-
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलोचिस्तान में मेजर समेत चार की मौत
2026-11-15
-
US Flight Shutdown: अमेरिका में शनिवार को 2,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द
2026-11-14
-
नेपाल खाद उत्पादन में बनेगा आत्मनिर्भर, नई तकनीकी में करा रहा निवेश
2026-11-14
-
शेख हसीना ने चीन के साथ बांग्लादेश के लड़ाकू विमान सौदे पर उठाए सवाल
2026-11-13