लालकिला हमले का मास्टरमाइंड था अलकायदा, संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में हुआ खुलासा
खबर सार :-
नवंबर 2025 में लालकिला पर हुए हमले से संबंधित संयुक्त राष्ट्र की एक जांच रिपोर्ट में अलकायदा को जिम्मेदार ठहराया गया है। अलकायदा इन द इंडिया सबकॉन्टिनेंट, एक्युआईएस, से हमले के तार जोड़े गए हैं। संयुक्त राष्ट्र की टीम ने खुलासा करते हुए चेताया है कि यह संगठन धीरे-धीरे आतंकवादी नेटवर्क फैला रहा हैै। आर्थिक ढांचा भी इसका मजबूत है।
खबर विस्तार : -
वाशिंगटन: संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में दिल्ली के ऐतिहासिक इमारत लालकिले पर हुए हमले का खुलासा किया गया है। नवंबर 2025 में हुए हमले से संबंधित रिपोर्ट ने अलकायदा को जिम्मेदार ठहराया है। अलकायदा इन द इंडिया सबकॉन्टिनेंट, एक्युआईएस, से हमले के तार जोड़े गए हैं। संयुक्त राष्ट्र की टीम ने खुलासा करते हुए चेताया है कि यह संगठन धीरे-धीरे आतंकवादी नेटवर्क फैला रहा है और इसके पास वित्तीय क्षमताएं भी काफी तेजी के साथ बढ़ रही हैं। यह भारत के साथ-साथ एशिया के कुछ हिस्सों के लिए भी खतरा बन सकता है।
यह भी पढ़ें: न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क भी मनाएंगे भारतीय स्वतंत्रता दिवस, दोनों को भाया आजादी का उत्सव
दरअसल, संयुक्त राष्ट्र की एनालिटिकल सपोर्ट एंड सेक्शंस मॉनिटरिंग टीम ने अपनी 38वीं रिपोर्ट दी है। यह टीम आतंकवादी हरकतों, संदिग्ध गतिविधियों आदि पर निगरानी रखता है। मॉनिटरिंग टीम इस्लामिक स्टेट अलकायदा और उससे जुड़े सहयोगियों पर नजर रखती है। इस टीम ने रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की समिति को सौंपी थी।
संगठन ने खड़ा कर लिया है मजबूत ढांचा
एक्यूआईएस एक बिखरा हुआ समूह था, लेकिन अब इसने अपने को विकसित कर लिया है। खुद को मजबूत कर आतंकी संगठन के रूप में उभर रहा है। इसके पास वित्तीय समस्याएं नहीं है। छोटे अलग-अलग और विकेंद्रीकृत समूहो के जरिए यह अपना विस्तार कर रहा है।
बांग्लादेश की जमीन का कर सकता है इस्तेमाल
आतंकी संगठन ने अपने छोटे-छोटे समूह को विकेंद्रीकृत किया है। इसलिए इसने भारत के पड़ोसी देशों में संभावित विस्तार देने की तैयारी की, ऐसा हो सकता है। इस बात की भी चिंता जताई जा रही कि संगठन बांग्लादेश का इस्तेमाल अपनी नई इकाइयां स्थापित करने के लिए कर सकता है।
दक्षिण एशिया को लेकर है चिंता
सुरक्षा के लिहाज से दक्षिण एशिया को लेकर चिंता जताई गई है। संयुक्त राष्ट्र ने आंकलन किया है कि दक्षिण एशिया में सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ रही है। इसका फायदा ऐसे संगठन उठा सकते हैं। इस कारण वैष्विक आतंकवाद का खतरा पहले जैसे ही बना हुआ है।
अफगानिस्तान और पाकिस्तान सीमा पर रहता तनाव
रिपोर्ट में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हुए टकराव का भी उल्लेख किया गया है। इसमें बताया गया है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बना हुआ है। इसका कारण है कि तालिबान प्रशासन तहरीक ए तालिबान, पाकिस्तानी टीटीपी को समर्थन देता रहा है। पिछले कई सालों में देखा गया है कि पाकिस्तान में हमलों में बढ़ोतरी हुई है। दोनों देशों के बीच टकराव भी बढ़े हैं। सदस्य देशों को इस बात की चिंता है कि यह संघर्ष चरमपंथी संगठनों के लिए नए अवसर दे सकता हैै। इसलिए पूरे क्षेत्र की सुरक्षा के लिहाज से यह एक चुनौती खड़ी कर सकता है।
अफगानिस्तान में भी आतंकी संगठनों को मिलता संरक्षण
अमेरिका में कई साल पहले हुए हमले में ओसामा बिन लादेन का हाथ रहा। यह अफगानिस्तान से जुड़ा हुआ था। अफगानिस्तान में कई आतंकी संगठनों की वर्तमान में भी सक्रियता है। इसलिए उनके पड़ोसी देश और मध्य एशिया के लिए यह खतरे उत्पन्न कर सकता है। इस्लामिक स्टेट खुरासान आईएस के खिलाफ अभियान चलाने में तालिबान सफल नहीं रहा है।
काबुल और अफगान के बने हैं पहचान पत्र
जांच रिपोर्ट ने गहराई से यह पता लगाया है कि यह संगठन कई हमलों के लिए जिम्मेदार है। एक्यूआईएस के कुछ नेता अभी काबुल में मौजूद हैं। उनके कथित तौर पर पहचान पत्र भी कबूल और अफगान के बने हुए हैं। इससे तालिबान और इस संगठन के बीच करीबी सहयोग के संकेत मिलते हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि अलकायदा ने टीटीपी को वैचारिक मार्गदर्शन के अलावा प्रशिक्षण और समर्थन दिया है। अप्रैल में अलकायदा की आधिकारिक मीडिया प्लेटफॉर्म ने सार्वजनिक रूप से तालिबान का समर्थन किया था।
मॉनिटरिंग टीम देती है हर 6 माह में रिपोर्ट
1999 से परित स्टेट और अलकायदा के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रबंध व्यवस्था की शुरुआत की गई थी। प्रस्तावों के आधार पर मॉनीटरिंग टीम हर 6 महीने में स्वतंत्र रिपोर्ट पेश करती है। सदस्य देश आतंकवादी खतरों का आंकलन करते हैं और संपत्तिों को फ्रीज करने, यात्रा प्रतिबंध लगाने के अलावा हथियारों पर रोक लगाने के लिए प्रभावी उपाय करते हैं।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की मौत ? अफवाहों के बीच पाक आर्मी ने तोड़ी चुप्पी
अन्य प्रमुख खबरें
-
मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिका में लग सकता है राष्ट्रीय आपातकाल
2026-08-13
-
ट्रंप की भरोसेमंद प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट देंगी इस्तीफा
2026-08-13
-
Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की मौत ?
2026-08-12
-
न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क मनाएंगे भारत की आजादी का उत्सव, 15 अगस्त को छुट्टी घोषित
2026-08-12
-
आज पूर्ण सूर्य ग्रहण: यूरोप और स्पेन में दिखेगा नजारा
2026-08-12
-
इंडोनेशिया में अल-नीनो से सूखा, करियन डैम में दिखा डूबा गांव
2026-08-12
-
सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने किया ईरानी सैन्य कमान का विस्तार
2026-08-11
-
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप: 132 लोगों की मौत, 570 घायल
2026-08-11
-
इंग्लैंड में भीषण गर्मी की चेतावनी, कई हिस्सों में सूखे की आशंका
2026-08-10
-
यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस का औद्योगिक शहर दहला, 13 की मौत, 39 घायल
2026-08-10
-
दक्षिण कोरिया में भीषण गर्मी के बीच सब्जियों के दाम बढ़े
2026-08-10
-
पाकिस्तान के पंजगुर जिले में धमाकों की गूंज, हथियार लूट ले गए विद्रोही, अधिकारियों के बांध दिए हाथ
2026-08-10
-
रूस से तेल और गैस खरीदने पर डोनाल्ड ट्रंप भारत पर बनाएंगे दबाव
2026-08-08
-
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हथियारबंद लड़ाकों की गोलाबारी में एक जवान की मौत
2026-08-08
-
थाईलैंड में 9वीं के छात्र ने स्कूल में की अंधाधुंध फायरिंग, 8 की मौत
2026-08-07