इंदौर: महिला पार्षद पर की गई टिप्पणी को लेकर घिरे कैलाश विजयवर्गीय ने जताया खेद
खबर सार :-
महिला पार्षद की शारीरिक बनावट को लेकर की गई टिप्पणी पर मंगलवार को कैलाश विजयवर्गीय ने वीडियो संदेश जारी कर सफाई दी है। कहा है कि संध्या उनके लिए बेटी जैसी हैं।
खबर विस्तार : -
इंदौर, मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के महिला पार्षद संध्या यादव की शारीरिक बनावट को लेकर की गई टिप्पणी पर सियासत थम नहीं रही है। इसमें कुछ विपक्ष के नेताओं ने मामले को तूल देने की कोशिश की है। उधर, अपनी टिप्पणी पर मंगलवार को कैलाश विजयवर्गीय ने वीडियो संदेश जारी कर खेद जताया है। उन्होंने कहा है कि उनका कहने का मतलब गलत निकाला गया है। सफाई देते हुए कहा कि संध्या यादव उनके लिए बेटी जैसी हैं। उनको बचपन में गोद में दुलारा करते थे।
यह भी पढ़ें :सीएम योगी ने कहा, प्रदेश आज अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन चुका, युवा अवसरों का लाभ लें
विजयवर्गीय ने कांग्रेस को बताया जिम्मेदार
विजयवर्गीय एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान उनके भाषण के बीच पार्षद पर टिप्पणी की गई थी। यह मामला तूल पकड़ रहा था। इस पर सफाई में उन्होंने कहा कि उनके मन में पार्षद को लेकर किसी तरह की गलत भावना नहीं थी। उनके बयान को कांग्रेस नेताओं ने अलग तरीके से पेश किया, जिससे विवाद खड़ा हुआ। दरअसल, विवाद इंदौर में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विजयवर्गीय की टिप्पणी के बाद शुरू हुआ। यह कार्यक्रम वार्ड में किए गए और प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर था। इनके संबंध में कैलाश जानकारी दे रहे थे।
भाजपा पार्षद पर की गई टिप्पणी पर जताया खेद
भाजपा पार्षद को उन्होंने सक्रिय बताते हुए उनके कार्यों की तारफी की। पार्षद के स्वभाव का भी उन्होंने आयोजन में भाषण के दौरान जिक्र कर दिया। पार्षद को गुस्सैल और स्वभाव की भी तारीफ की। बोलते हुए उन्होंने संध्या यादव की शारीरिक बनावट का वर्णन कर दिया। इस दौरान लोग हंसने लगे। विवाद यहीं से शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि संध्या दीदी की भी जरा चौड़ाई बढ़ गई।
लोग इस कार्यक्रम को अपने मोबाइल पर वीडियो भी बना रहे थे। इसी वीडियो को शेयर कर दिया गया। जब सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने लगा तो इस पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी शुरू हो गईं। इसमें विपक्ष को भी मौका मिल गया। उन्होंने कहा है कि उनका कहने का मतलब गलत निकाला गया है। सफाई देते हुए कहा कि संध्या यादव उनके लिए बेटी जैसी हैं। उनको बचपन में गोद में दुलारा करते थे।
पार्षद ने विजयवर्गीय को पिता तुल्य बताया
इसी वीडियो के बाद विजयवर्गीय ने वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि संध्या यादव उनके लिए बेटी जैसी हैं। उनके मन में उनके प्रति कोई गलत भावना नहीं थी। उन्होंने दुख जताया और कहा कि मीडिया में इसे जगह मिली। दूसरी ओर पार्षद संध्या यादव ने भी वीडियो जारी किया है। उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय को पिता तुल्य बताया है। संध्या ने पूरे मामले पर अपनी बात रखी और विवाद पर विराम लगाने की कोशिश भी की।
दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर जारी
वार्ड नंबर छह की पार्षद संख्या हैं। यहां पर विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी के अलावा कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। विजयवर्गीय लोगों को योजनाओं की जानकारी दे रहे थे। संध्या ने कहा कि वह उनके लिए पिता जैसे हैं। इस मामले पर दोनों ने अपने-अपने वीडियो संदेशों में उनके बीच पुराने पारिवारिक संबंधों का उल्लेख किया है। मंत्री ने अपनी टिप्पणी पर खेद जताया है। वहीं पार्षद ने विजयवर्गीय को पिता तुल्य बताते हुए मामले पर विराम लगाने की कोशिश की है।
यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में आरक्षण पर सियासी घमासान, PDP ने उठाया ओपन मेरिट का मुद्दा
अन्य प्रमुख खबरें
-
अमित शाह का राहुल गांधी और इंडी अलायंस पर निशाना
2026-10-09
-
UP Rajya Sabha Election: यूपी में भाजपा के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित
2026-10-09
-
नंदीग्राम में भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ जीत, रेजीनगर में भी फहराया भगवा
2026-10-09
-
महापरिनिर्वाण दिवस पर कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग दोहरायी
2026-10-09
-
ओडिशा में 12 घंटे का बंद, ट्रेन और ट्रांसपोर्ट सेवाएं प्रभावित
2026-10-08
-
नितिन नवीन की कांग्रेस पर टिप्पणी, ये लोग अराजकतावादी सोच वाले हैं, सिर्फ जहर घोलना जानते हैं
2026-10-08
-
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
2026-10-08
-
नियमों के तहत कराए जा रहे चुनाव कार्य, CEO कार्यालय बंगाल ने तोड़ी चुप्पी
2026-10-07
-
Kangana Ranaut ने फिर राहुल गांधी घेरा, कहा-इन्हें देश की जनता से जुड़ना कब आएगा
2026-10-07
-
सरकारी योजनाएं गिना रहे जनप्रतिनिधि, अनूपपुर में बांटी गई स्कूटी
2026-10-07
-
PM MODI के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, उपराष्ट्रपति, रक्षामंत्री और UP के सीएम ने दी बधाई
2026-10-07
-
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उतरेगी AAP, किया ये ऐलान
2026-10-06
-
भाजपा का कांग्रेस पर वार, राहुल गांधी को लांच करने की तैयारी में निर्वाचन आयोग को घेरा जा रहा
2026-10-06
-
अखिलेश की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल
2026-10-06
-
जिस पुलिस को थोड़ी देर पहले कुत्ता बोल रहे थे हुमायूं कबीर, वह विधायक को खींच कर थाने ले गई
2026-10-06