बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन के बाद वीणा मानवी गिरफ्तार, तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
खबर सार :-
बिहार की राजनीति में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को नामांकन के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेजप्रताप यादव ने इस पर नाराजगी जताई है।
खबर विस्तार : -
Bihar Politics: बिहार की सियासी गलियारों में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी के नामांकन भरने के कुछ समय बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी पर जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेजप्रताप यादव ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने बीजेपी पर जुबानी हमला करते हुए इसे सोची-समझी साजिश बताया है।
वीणा मानवी को जनता की सेवा के लिए उपयुक्त उम्मीदवार- तेज प्रताप यादव
बिहार के बांकीपुर विधानसभा चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन बड़ी राजनीतिक घटना सामने आई है। जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी के नामांकन दाखिल करने के बाद पटना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव भड़क गए और भाजपा पर निशाना साधते हुए तीखा हमला बोला है। पार्टी अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपनी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भाजपा को आड़े हाथ लिया है। उनका कहना है कि भाजपा उनकी उम्मीदवार से विचलित हो गई है। इसलिए नामांकन प्रक्रिया के बीच गिरफ्तारी की गई। तेज प्रताप यादव ने वीणा मानवी को जनता की सेवा के लिए उपयुक्त उम्मीदवार बताया।
वीणा मानवी जी के विरुद्ध कार्रवाई पर हमें गंभीर आपत्ति- तेज प्रताप यादव
तेज प्रताप यादव ने वीणा मानवी की गिरफ्तारी के बारे में कहा, महिला के साथ जब अत्याचार होता है तब श्रीकृष्ण का सुदर्शन चक्र चलता है। उन्होंने इसे जानबुझकर नुकसान पहुंचाने की बात कही है। इस बार उपचुनाव में तेजप्रताप यादव ने जनशक्ति जनता दल ने वीणा मानवी को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। उनके नामांकन के आखिरी दिन 13 जुलाई को बांकीपुर से पर्चा भरा था। उनके नामांकन के समय पटना समाहरणालय में पटना पुलिस ने नामांकन के तुरंत बाद ही वीणा मानवी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पार्टी के प्रमुख ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''हमारी पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी जी के विरुद्ध नामांकन के दिन की गई कार्रवाई पर हमें गंभीर आपत्ति है।''
हमें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है- तेज प्रताप यादव
उन्होंने आगे कहा, ''हमारा मानना है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाने और उनकी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। यदि ऐसा हुआ है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत चिंताजनक है। मैं, तेज प्रताप यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष, जनशक्ति जनता दल, वीणा मानवी जी के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं। हमें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है और आवश्यकता पड़ने पर हम अपने अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगे। बांकीपुर विधानसभा की जनता सत्य और न्याय के साथ खड़ी है। हमें विश्वास है कि सच्चाई की जीत होगी।''
ये भी पढ़ें: Prashant Kishor: बांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर, चुनावी मैदान में बढ़ी सियासी टक्कर
अन्य प्रमुख खबरें
-
2026-07-13
-
जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग तेज, माकपा ने फारूक अब्दुल्ला को दिया समर्थन
2026-07-12
-
2026-07-12
-
भोपाल में सोमवार को होगी एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0
2026-07-12
-
'चुनावी हिंदू' बनने की नौटंकी कर रहे केजरीवाल...BJP ने पोस्टर जारी कर AAP पर साधा निशाना
2026-07-12
-
सतलुज' फिल्म पर रवनीत सिंह बिट्टू ने उठाए सवाल
2026-07-12
-
सपा 'नमाजवादी पार्टी, 2027 में सैफई तक सिमट जाएगी : केशव प्रसाद मौर्य
2026-07-12
-
उत्तराखंड में हम जीतते-जीतते रह गए : उदित राज
2026-07-12
-
IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से दक्षिण भारत और 4 ज्योतिर्लिंग यात्रा का सुनहरा अवसर
2026-07-11
-
मायावती का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोलीं-दलितों को गुमराह करने की चल रही साजिश
2026-07-11
-
UP Election 2027: डीपी यादव का बड़ा दावा, गठबंधन नहीं हुआ तो 100 सीटों पर उतारेंगें उम्मीदवार
2026-07-11
-
2026-07-11
-
2026-07-10
-
2026-07-10
-
जंतर-मंतर से 20 जुलाई को संसद मार्च का ऐलान, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और परीक्षा सुधार की मांग तेज
2026-07-10