Prashant Kishor: बांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर, चुनावी मैदान में बढ़ी सियासी टक्कर
खबर सार :-
जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने स्पष्ट किया है कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इस घोषणा के बाद मुकबला बढ़ गया है। यह चुनाव जन सुराज के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं है।
खबर विस्तार : -
Prashant Kishor: बिहार की सबसे चर्चित विधानसभा सीटों में से एक बांकीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव में अब मुकाबला बढ़ गया है। जनसुराज पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रशांत किशोर, जिन्हें पीके के नाम से जाना जाता है। उन्होंने बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने जानकारी दी कि नितिन नवीन द्वारा खाली सीट पर उन्हें उम्मीदवार बनाया गया है, हालांकि इस बार चुनावी मैदान में उतरना उनके लिए किसी परीक्षा से कम नहीं है।
Prashant Kishor: बिहार विधानसभा उपचुनाव के मैदान में उतरे प्रशांत किशोर
बिहार में होने वाली आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। पटना में मनोज भारती ने आधिकारिक तौर पर बांकीपुर विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में प्रशांत किशोक के नाम की घोषणा की है। आपको बता दें कि उन्हें नितिन नवीन के द्वारा खाली किए गए सीट पर उम्मीदवार बनाया गया है। उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद दिल्ली के लिए बुलावा आ गया था, जिसके बाद उन्होंने बांकीपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। इस चुनावी मैदान में प्रशांत किशोर का नाम सामने आने के बाद बिहार की सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि पीके के कार्यकर्ताओं में इसका भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
Prashant Kishor: 3 अगस्त तक आएगा परिणाम
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की घोषणा हाल ही में हुई है। इसके तहत 30 जुलाई को वोटिंग कराई जाएगी, जिसके परिणाम 3 अगस्त को आएंगें। आयोग द्वारा जारी सूची के अनुसार उपचुनावों के लिए गजट अधिसूचना 6 जुलाई को जारी की जा सकता है। इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरु होगी। नामांकन दाखिल की अंतिम तिथि 13 अगस्त रखी गई है। इसके बाद 14 जुलाई को सभी नामांकन पत्रों की जांच होगी और 16 जुलाई तक उम्मीदवार नाम वापसी कर सकते हैं।
Prashant Kishor: प्रशांत किशोर राजनीति से पहले संयुक्त राष्ट्र में पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट
इस प्रक्रिया के बाद उम्मीदवारों की अंतिम स्थित स्पष्ट हो जाएगी। सभी सीटों के परिणाम 3 अगस्त को घोषित होगें । मतदान के बाद काउंटिंग की पूरी प्रक्रिया 4 अगस्त तक संपन्न होगी। प्रशांत किशोर की बात करें तो राजनीति में कदम रखने से पहले उन्होंने लगभग 8 सालों तक संयुक्त राष्ट्र के लिए एक पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट के तौर पर काम किया। इस दौरान उन्होंने अफ्रीका और भारत के विभिन्न राज्यों में कुपोषण और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर भी अहम काम किया है। संयुक्त राष्ट्र की नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने 2011 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव अभियान के दौरान राजनीति में प्रवेश किया।
ये भी पढ़ें: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आज लखनऊ में बूथ कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
अन्य प्रमुख खबरें
-
RBI MPC में रेट बढ़ोतरी के आसार, SBI ने जताया 25 bps का अनुमान
2026-10-02
-
सेबी का नया दांव: अब ऐप-वेबसाइट पर दिखेगा निवेश का पूरा जोखिम
2026-10-02
-
एचडीएफसी बैंक को मिला नया बॉस, अनूप बागची होंगे एमडी-सीईओ
2026-10-02
-
FSSAI ने दो कंपनियों का फूड बिजनेस लाइसेंस किया निलंबित
2026-10-01
-
LPG Cylinder Price Hike: एलपीजी सिलेंडर 62.50 रुपये हुआ महंगा
2026-10-01
-
सितंबर माह में 23 प्रतिशत बढ़ी यूपीआई लेनदेन की संख्या
2026-10-01
-
तकनीक-विनिर्माण साझेदारी की ओर बढ़ चुके भारत-अमेरिका के आर्थिक रिश्ते
2026-09-30
-
Apple Pay भारत में हुआ लॉन्च, बिना पिन-OTP के होगी पेमेंट
2026-09-30
-
Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी के आज फिर गिरे दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट
2026-09-30
-
Share Market Today: महीने के आखिरी दिन शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत
2026-09-30
-
वेयरहाउसिंग-लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के नए विकास केंद्र बनेंगे ओडिशा, बंगाल
2026-09-29
-
Gold Silver Price: सोने में भारी गिरावट, चांदी भी 9000 रुपये तक हुई सस्ती
2026-09-29
-
फास्टैग एनुअल पास ने पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
2026-09-28
-
मेक इन इंडिया के 12 साल, इलेक्ट्रॉनिक्स-मोबाइल उत्पादन में उछाल
2026-09-25
-
NSE शेयरों में लिस्टिंग के दूसरे दिन मुनाफावसूली, 1.6% तक फिसला भाव
2026-09-25