यूपी विधानसभा चुनाव 2027: एक्शन मोड में सरकार और संगठन, जिलों में तेज हुए भाजपा के दौरे, बूथ स्तर तक बढ़ी सक्रियता
खबर सार :-
भारतीय जनता पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस क्रम में सीएम योगी प्रदेश भर में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास कर रहे हैं और जनसभा के जरिए लोगों तक सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के अभियान को धार दे रहे हैं।
खबर विस्तार : -
लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश भर में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास कर रहे हैं और जनसभाओं के माध्यम से केंद्र और यूपी सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने के अभियान को धार देने में लगे हुए हैं।
बीजेपी की रणनीति बूथ स्तर तक गहरी पैठ बनाकर चुनाव में विजयश्री हासिल करना है। साथ ही सरकार के प्रदर्शन और संगठन की मजबूती के दम पर चुनावी बढ़त बनाए रखने में सफलता हासिल करना है। सीएम योगी आदित्यनाथ बीते कई महीनों से लगातार विभिन्न जनपदों का दौरा कर रहे हैं। जनपदों के दौरे के दौरान सीएम योगी विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास के साथ ही जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। सीएम का विशेष जोर सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है।
दो दर्जन से अधिक जिलों में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
विभागीय जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने अप्रैल से जून 2026 के बीच प्रदेश के दो दर्जन से अधिक जिलों में हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान आगरा (6,466 करोड़ रुपये), सहारनपुर (2,131 करोड़ रुपये), ललितपुर (1,766 करोड़ रुपये), गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मुजफ्फरनगर, कुशीनगर, गोंडा, उन्नाव, महोबा, हमीरपुर, अलीगढ़, फिरोजाबाद, संतकबीर नगर, हाथरस, मुरादाबाद, पीलीभीत और रामपुर समेत कई जिलों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, नगर विकास, पर्यटन, खेल और औद्योगिक ढांचे से जुड़ी सैकड़ों परियोजनाओं की सौगात दी गई।
गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास और लखनऊ में नगर विकास व श्रमिक कल्याण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ भी इसी अवधि में हुआ। मुख्यमंत्री का जिलों का दौरा लगातार जारी है। उधर, भाजपा संगठन भी बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने में जुटा है। प्रदेश संगठन की नई टीम के गठन के बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह लगातार जिलों का दौरा कर रहे हैं।
प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ सम्मेलन का आयोजन
धर्मपाल सिंह ने हाल के दिनों में झांसी, ललितपुर, कानपुर देहात, बरेली, रामपुर, अमरोहा और मुरादाबाद में शक्ति केंद्र संयोजकों और बूथ अध्यक्षों के साथ बैठकें कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। वहीं, पंकज चौधरी ने मिर्जापुर, सोनभद्र और बहराइच में संगठनात्मक बैठकों के जरिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का संदेश दिया। भाजपा 22 जुलाई को प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ सम्मेलन आयोजित करने जा रही है।
इसे विधानसभा चुनाव की संगठनात्मक तैयारियों की औपचारिक शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी ने इस अभियान का संयोजक प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल तथा सह-संयोजक प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह और राहुल वाल्मीकि को बनाया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक संगठन आधारित दल है, जो केवल चुनाव के समय नहीं बल्कि पूरे वर्ष जनता के बीच सक्रिय रहती है। पार्टी के कार्यकर्ता सेवा, सुशासन और जनकल्याण के विभिन्न अभियानों के माध्यम से आमजन से लगातार जुड़े रहते हैं।
दोनों स्तरों पर लगातार सक्रियता दिखा रहे सरकार और संगठन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री (संगठन) के मार्गदर्शन में संगठन बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखते हुए जनता की समस्याओं के समाधान और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कर रहा है। वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक वीरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां काफी पहले शुरू कर दी हैं।
उनके अनुसार सरकार और संगठन दोनों स्तरों पर लगातार सक्रियता दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री के प्रदेशव्यापी दौरे, संगठन की बैठकों और नए पदाधिकारियों की नियुक्तियों को इसी रणनीति का हिस्सा माना जा सकता है। हाल में घोषित प्रदेश टीम में विभिन्न सामाजिक वर्गों और क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास भी दिखाई देता है।
ये भी पढ़ें...देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम में विवाद, अब बन्नू स्कूल मैदान में होगा आयोजन
अन्य प्रमुख खबरें
-
इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च: एकनाथ शिंदे ने कहा अंतरराष्ट्रीय साजिश की आशंका
2026-10-13
-
Rahul Gandhi ने की महिला journalist से बदसलूकी, धक्का मारने से हुई जख्मी, कराया गया भर्ती
2026-10-13
-
विपक्षी दल मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग लेकर गए थे मिलने, न्यायाधीश ने हस्तक्षेप करने से किया इंकार
2026-10-13
-
विपक्ष के प्रदर्शनों पर हिमंता और गिरिराज का वार, कहा-रैलियों में खोलेंगे कांग्रेस का झूठ
2026-10-12
-
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, देशभर में आंदोलन करेगा इंडिया ब्लॉक?
2026-10-12
-
अब जंतर-मंतर पर नहीं कर पाएंगे प्रदर्शन, कांग्रेस को नहीं पसंद आया परिवर्तन
2026-10-12
-
कांग्रेस के पत्र का जवाब पत्र में मिला, मुख्य न्यायाधीश ने कहा मिलने का औचित्य नहीं
2026-10-12
-
यूपी की मशीनरी किसानों की आय के लिए गंभीर, मुख्यमंत्री, मंत्री और अफसरों का ध्यान खेतों पर
2026-10-11
-
लखनऊ के कांग्रेस मुख्यालय में घमासान, गुटबाजी के कारण चले लात-घूंसे
2026-10-11
-
पीड़ितों की गवाही के आधार पर मामले की जांच होगी, रविवार को दो दलों के बीच हुआ टकराव
2026-10-11
-
जम्मू-कश्मीर को जल्द मिलेगा राज्य का दर्जा? रामदास आठवले ने दिए संकेत
2026-10-11
-
जनसभाओं के जरिए CEC के इस्तीफे की मांग करना सही नहीं: वेंकैया नायडू
2026-10-10
-
LUCKNOW में राहुल गांधी के खिलाफ भड़का महिलाओं का आक्रोश, पोस्टर पर चप्पल मारी-कालिख लगाई
2026-10-10
-
कृष्णा नदी के पानी को लेकर विजय-चंद्रबाबू नायडू की होगी मुलाकात
2026-10-10
-
बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 152 प्रत्याशी, कांग्रेस के मदन मोहन झा पर 13 मामले
2026-10-10