देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम में विवाद, अब बन्नू स्कूल मैदान में होगा आयोजन

खबर सार :-

देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम में भारी बवाल मच गया। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम को लेकर परेड ग्राउंड की अनुमति पर विवाद शुरु हुआ था, जिसके कुछ समय बाद धरना-प्रदर्शन में बदल गया। फिलहाल कार्यक्रम को टाल दिया गया है, जो 17 जुलाई को बन्नू स्कूल मैदान में होगा।
देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम में विवाद, अब बन्नू स्कूल मैदान में होगा आयोजन

खबर विस्तार : -

Rahul Gandhi: उत्तराखंड के देहरादून में उस वक्त बवाल शुरु हो गया, जब एक कार्यक्रम को लेकर परेड ग्राउंड की अनुमति पर शुरु हुआ विवाद देखते ही देखते धरना प्रदर्शन में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम का नेतृत्व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा होना था। फिलहाल की स्थिति को देखते हुए कार्यक्रम को 17 जुलाई के लिए टाल दिया गया है। जो बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित किया जाएगा। 

17 जुलाई को बन्नू स्कूल में होगा कार्यक्रम

देहरादून में 17 जुलाई को प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर परेड ग्राउंड की अनुमति पर शुरु हुआ विवाद मंगलवार की देर रात धरना-प्रदर्शन में तब्दील हो गया। मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा कार्यक्रम का नेतृत्व होना था। कार्यक्रम में शामिल कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा आधी रात को परेड ग्राउंड पहुंचकर राज्य सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। फिलहाल स्थिति को मद्देनजर रखते हुए कार्यक्रम का जगह बदलने का फैसला किया गया है। राहुल गांधी ने परेड ग्राउंड के बजाय बन्नू स्कूल में छात्रों से बातचीत करने का फैसला किया है। हालांकि कार्यक्रम के तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि छात्रों की गूंज कार्यक्रम 17 जुलाई को पूर्वनिर्धारित समय पर ही आयोजित की जाएगी। 

पैदल मार्च के दौरान पार्टी के कई बड़े कार्यकर्ता शामिल रहे

राहुल गांधी का कहना है कि छात्रों और अभिभावकों की सुरक्षा तथा कार्यक्रम में किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए दूसरे मैदान का चुनाव किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार परेड ग्राउंड में कार्यक्रम की तैयारी के लिए टेंट और बाकी सामग्री को लेकर पहुंचे ट्रकों को मैदान में प्रवेश नहीं मिलने के कारण कांग्रेस नेताओं ने देर रात विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया गया है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत और प्रदेश सह प्रभारी मनोज यादव सहित काफी बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय से पैदल मार्च करते हुए परेड ग्राउंड में पहुंचे। इलाके के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच बहस भी हुई, जिसके बाद नेता और कार्यकर्ता परेड ग्राउंड में धरने पर बैठने का फैसला किया। 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल का दावा

इस प्रदर्शन के दौरान कार्यक्रम की अनुमति वापस लेने का विरोध किया गया। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल का आरोप था कि कांग्रेस ने कार्यक्रम के लिए समय से आवेदन किया था और साथ ही परेड ग्राउंड में कार्यक्रम के लिए 1.77 लाख रुपये जमा भी किए गए थे। उनका दावा है कि कांग्रेस को 15, 16 और 17 जुलाई के लिए मैदान उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी मिल गई थी, लेकिन सरकारी दबाव में कार्यक्रम रोक दिया गया। उनका कहना है कि निर्धारित शुल्क करीब 65 हजार रुपये बताया जा रहा है, जबकि कांग्रेस ने उससे कहीं ज्यादा शुल्क जमा किया था। इसके बावजूद टेंट और दूसरे सामान से लदे ट्रकों को मैदान में प्रवेश नहीं मिला। 

ये भी पढ़ें: Datia By-election: टिकट नहीं मिलने पर बोले नरोत्तम मिश्रा- ‘पार्टी सर्वोपरि, मरते दम तक भाजपा में रहूंगा’

अन्य प्रमुख खबरें