दिपके और सीजेपी को विदेश से फंडिंग का आरोप, देशभर के व्यापारियों ने प्रदर्शन रोकने की मांग की

खबर सार :-

नई दिल्ली, एक और देश की राजधानी दिल्ली में विपक्ष के प्रदर्शनों को लेकर व्यापारियों ने विरोध करना शुरू कर दिया है, वहीं दूसरी ओर प्रदर्शन में शामिल कॉकरोच पार्टी और इनके नेता पर आरोप लगे हैं।
बोले व्यापारी : INDIA गठबंधन रोजी-रोटी छीन रहा, Dipke को विदेशी फंडिंग का आरोप

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली, इंडिया गटबंधन देश में प्रदर्शनों का क्रम चला रखा है। इससे सड़क मोहल्लों पर जाम लग रहा है। वाहनों की कतारें लग जाती हैं। माहौल खराब हो रहा है। व्यापार प्रभावित होने की जानकारी ईमेल के जरिए राहुल गांधी को दिया गया है। अमेरिका की गायिका ने भी कॉकारोच पार्टी पर आरोप लगाए हैं।

अमेरिकी गायिका मेरी मिलबेन ने कॉकरोच जनता पार्टी और इसके संस्थापक अभिजीत दीपके पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने  भारत के युवाओं को इनसे सावधान रहने के लिए कहा है। भारतीय युवाओं को आगाह किया है कि दीपके को अमेरिका से आर्थिक मदद मिल रही है। अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खौफजदा कुछ अमेरिकी डॉलर्स ने इस आंदोलन के जरिए अपने काम सरल करने की कोशिश की है। इसीलिए उन्होंने आंदोलन को फंडिंग की है। मेरी ने कहा है कि इसी आधार पर यह लोग देश में प्रदर्शन कर रहे हैं।

गायिका ने कॉकरोच पार्टी को कटघरे में खड़ा किया

बुधवार को, मिलबेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर युवा देशभक्तों को अड्रेस करते हुए कहा, “अभिजीत दिपके और कॉकरोच जनता पार्टी को अमेरिकी डोनर्स से फंडिंग मिल रही है। इनका उद्देश्य बहुत बड़ा है। गायिका ने कॉकरोच पार्टी की मंसा को कटघरे में खड़ा किया है। दावा किया है कि इनका मकसद देश की व्यवस्था को बिगाड़ देना है। बुधवार को अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिया है।

भारत के युवा देशभक्तों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा है कि अभिजीत दीपके और कॉकरोच जनता पार्टी को सावधान रहिए। इनकी मंसा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व को मिटा दिया जाए।महिला ने कहा है कि आपके प्रधानमंत्री जिन्होंने 25 साल तक भारत की सेवा की है। 12 साल प्रधानमंत्री के तौर पर और लगातार तीन बार चुने गए। ऐसे हालातों का सामना आसानी से कर लेंगे।

कट्टरपंथी बनाते, उसके बाद फिर उनके देश में भेज देते 

उन्होंने कहा है की विघटनकारी सोच वाले का पैटर्न क्या है? वह मैं बता रही हूं चुनिंदा डोनर्स का दुनिया भर में एक ही पैटर्न है। उसके जरिए कंजरवेटिव ग्लोबल लीडर्स को निशाना बनाते है। वहां के देश के अमेरिका में पढ़े लिखे व्यक्ति को ढूंढते हैं, उन्हें कट्टरपंथी बनाते हैं और उसके बाद फिर उनके देश में भेज देते हैं। इस काम के लिए वह फंडिंग भी करते हैं। महिला ने भारत के युवाओं से अपील की कि वह आगे आवें और इस विनाशकारी सोच व संगठन को खंडित करें।

बता दे कि भारत में इस समय विपक्ष का देशभर में सरकार विरोधी और मुख्य निर्वाचन आयोग विरोधी एजेंडा चलाया जा रहा है। 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर भाजपा ने प्रदर्शन का ऐलान किया था लेकिन सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी। बाद में वह स्थान भी आंदोलन के लिए बंद कर दिया गया। इनको कुछ लोगों ने उपद्रव करते हुए अंदर जाने की कोशिश की थी, उन्हें भी हिरासत में ले लिया गया है।

राहुल गांधी को भेजा संदेश

व्यापारियों ने वीडियो संदेश में कांग्रेस नेता से विरोध प्रदर्शनों पर पुनर्विचार करने की अपील की है। व्यापारी संगठनों ने कहा है की मौसम अब केवल व्यापार का है। संदेश राहुल गांधी से प्रदर्शन रोकने का आग्रह किया। एसआईआर के मुद्दे पर भी व्यापारियों ने कहा कि आपके और सहयोगी दलों के विरोध-प्रदर्शनों से व्यापारियों के कारोबार पर संकट खड़ा होना दुर्भाग्यपूर्ण है। वीडियो संदेश के जरिए राहुल गांधी से अपील की गई कि त्योहारों व शादी-ब्याह के मौसम से पहले कारोबारियों के सामने आ रही चुनौतियों की ओर ध्यान दिलाया जाए। 

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य सिराजुद्दीन अल्लाह थोड़ी, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के एक अन्य सदस्य अजय गुप्ता, दिल्ली दाल एवं बेसन मिलर्स एसोसिएशन के सदस्य घनश्याम दास गोयल एवं बैंगलोर उलसूर क्लॉक मर्चेंट एसोसिएशन के सदस्य प्रकाश पिरगल ने राहुल गांधी को प्रदर्शन रोकने की अपील की है। 

 उधर, दूसरी ओर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और विपक्षी दलों का प्रदर्शन के कारण जबरदस्त विरोध शुरू हो गया है। यापारिक संगठन का कहना है की मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ और एसआईआर के विरुद्ध विपक्ष का प्रदर्शन और व्यापारियों पर भारी पड़ने लगा है। व्यापारी संगठनों ने कहा है कि राजनीतिक विरोध के नाम पर व्यापारियों की रोटी रोजी को दांव पर लगाया जा रहा है। दिल्ली ही नहीं पूरे देश में अस्थिरता का माहौल उत्पन्न हो गया है। इसलिए राहुल गांधी को एक पत्र लिखा गया है, जिसमें अपील की गई है कि इस प्रदर्शन को आप बंद करिए। 

ये भी पढ़ें: Badaun Highway Accident: बदायूं में हादसा, हाईवे पर रेस लगा रहे ट्रैक्टरों ने ई-रिक्शा को कुचला, छह महिलाओं की दर्दनाक मौत, तीन घायल

अन्य प्रमुख खबरें