जंतर-मंतर पहुंचीं शबाना आजमी, CJP के संसद मार्च का किया समर्थन, PM को लिखी चिट्ठी , जवाब नहीं मिला
खबर सार :-
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन करने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंची, जहां उन्होंने प्रदर्शनकारियों का खुलकर समर्थन किया।
खबर विस्तार : -
Shabana Azmi: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में उतर आई हैं। हाल ही में वो दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंची हैं, जहां वो प्रदर्शनकारियों का खुलकर समर्थन करते नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने छात्रों के सपोर्ट के लिए आवाज उठाई। बता दें कि सीजेपी आज यानी 20 जुलाई को संसद मार्च कर रही है। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और कई छात्रों पर लाठियां बरसाईं। उन पर आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। अब इस मैदान में बॉलीवुड की कई हस्तियां उतर आई हैं। सीजेपी के समर्थन के माध्यम से उनके हक के लिए आवाज उठा रहे हैं।
सीजेपी के समर्थन में शबाना आजमी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज देश भरे से लाखों युवा इकट्ठा हुए हैं और चलो संसद मार्च में शामिल होने के लिए प्रोटेस्ट में शामिल हुए हैं। इस दौरान पुलिस और तमाम सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट मोड पर हैं। पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेड लगाए हैं और प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भी बरसाईं। उन पर आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया। हालांकि सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आज भी मार्च में शामिल सभी लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से मार्च करने की अपील की है। बता दें कि सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा जबरन प्रदर्शन स्थल से हटाए जाने के बाद इस प्रदर्शन का नेतृत्व अभिजीत दीपके कर रहे हैं। इस दौरान बॉलीवुड की अभिनेत्री शबाना आजमी भी युवाओं का समर्थन करने के लिए जंतर-मंतर पहुंच गई हैं और उनका कहना है कि उन्होंने युवाओं के भविष्य के लिए प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी है, लेकिन उन्हे कोई जवाब नहीं मिला है।
शबाना आजमी ने प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी
शबाना आजमी प्रोटेस्ट के दौरान कहा, ''जब पानी हद से गुजर जाता है, मैं तभी बोलती हूं। मैं हर बात पर नहीं बोलती, क्योंकि अब मेरी उम्र 75 साल हो गई है। मैं ये सब देख चुकी हूं। मैं इनके बीच आई हूं, क्योंकि जब मुझे अंदर से कोई चीज झिंझोड़ती है, मैं तभी बोलती हूं।'' उन्होंने आगे कहा, ''हमने खत में कहा कि आप सिर्फ एक डायलॉग इनिशिएट करिए। हम प्रेस के पास नहीं जा रहे हैं। हम इसे पब्लिक मैटर नहीं बनाएंगे। हम राज्यसभा के एक्स सांसद हैं, तो हम उस लिहाज से कह रहे हैं कि आप उनकी बात तो सुनिए।''
जावेद अख्तर ने भी लिखा लेटर
शबाना आजमी का गुस्सा आगे भी जारी रहा, उन्होंने कहा, ''पहले तो हमसे कहा गया कि आपको 2 दिन में जवाब मिल जाएगा, लेकिन जवाब दो दिन में नहीं आया, तीन दिन में नहीं आया, चार दिन में नहीं आया तो फिर पांचवें दिन हम यहां आ गए।'' बता दें कि शबाना आजमी के अलावा जावेद अख्तर ने भी प्रधानमंत्री को नरेंद्र मोदी को खत लिखा, लेकिन उन्हें इसका कोई जवाब नहीं मिला। यह बात खुद शबाना आजमी ने बताया।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में CJP कार्यकर्ताओं का जोरादर प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज...आंसू गैस के गोले भी दागे
अन्य प्रमुख खबरें
-
तेलंगानाः केटीआर, हरीश राव-बीआरएस के कई विधायकों पर गंभीर धाराओं में केस
2026-09-08
-
BJP का बड़ा सियासी दांवः मोहसिन रजा को अल्पसंख्यक आयोग की कमान
2026-09-08
-
तेलंगाना विधानसभा के अंदर से बाहर तक संग्राम, पुलिस से हाथापाई, महिलाओं के कपड़े फाड़े!
2026-09-07
-
मराठा आरक्षण आंदोलनः शिक्षा-रोजगार से जुड़े 4 अहम आदेश जारी
2026-09-07
-
तमिलनाडु विधानसभा में हंगामा, बोलने का मौका न मिलने पर वॉकआउट
2026-09-07
-
राजस्थान निकाय चुनाव: ओवैसी-बेनीवाल की संयुक्त रैली, राजनीतिक हलचल तेज
2026-09-07
-
सचिन पायलट को मिली पंजाब की जिम्मेदारी, बीजेपी ने कसा तंज
2026-09-06
-
राजस्थान निकाय चुनाव: असदुद्दीन ओवैसी ने मांगा लोगों से समर्थन
2026-09-06
-
यूपी में 2027 की चुनावी तैयारी हुई तेज, विनोद तावड़े ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
2026-09-06
-
डॉ. दिनेश शर्मा अंडमान-निकोबार के नए उपराज्यपाल नियुक्त
2026-09-06
-
‘पाठशाला पुकारे’ अभियानः ओम प्रकाश राजभर ने बोला अखिलेश यादव पर हमला
2026-09-05
-
‘शुद्धिकरण’ अनुष्ठान मामले में उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ FIR
2026-09-05
-
किसान कर्ज माफी पर सियासत तेज, कर्ज माफी और राहत की मांग
2026-09-05
-
बंगाल में फिल्मों की शूटिंग पर निर्माताओं को मिलेगी 30 प्रतिशत सब्सिडी
2026-09-04
-
पश्चिम बंगाल में 25 करोड़ का फिल्म सेंटर बनवाने में मिथुन चक्रवर्ती रहेंगे सरकारी सलाहकार
2026-09-04