दिल्ली में CJP कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज...आंसू गैस के गोले भी दागे
खबर सार :-
CJP Protest Parliament March: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) सोमवार को 'चलो संसद' (संसद तक मार्च) रैली करने जा रही है। इस कार्यक्रम के लिए सुबह से ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस इस मार्च को लेकर अलर्ट पर है।
खबर विस्तार : -
CJP Protest Parliament March: दिल्ली में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) का जोरदार संसद मार्च चल रहा है। प्रदर्शनकारी संसद के करीब पहुंच गए हैं। प्रदर्शनकारियों की भीड़ को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े, जिससे कई लोग घायल हो गए। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने शुरू में प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं माने तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। लाठीचार्ज शुरू होते ही प्रदर्शनकारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। फिलहाल जंतर-मंतर पर भी भारी भीड़ मौजूद है।
पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
बता दें कि सोमवार को होने वाले विरोध प्रदर्शन के लिए लोग रविवार रात 11 बजे से ही जंतर-मंतर पर जुटने लगे थे और उन्होंने फुटपाथ पर ही रात बिताई। सुबह जब मार्च शुरू हुआ, तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। इस दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। लाठीचार्ज के बावजूद प्रदर्शनकारी नहीं रुके और संसद भवन की ओर बढ़त रहे।
संसद भवन के मेन गेट को किया गया बंद
फिलहाल सुरक्षाकर्मियों ने संसद भवन के मेन गेट को बंद कर दिया है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस और रिज़र्व पुलिस फोर्स के काफी जवानों को तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' को मार्च निकालने की इजाजत नहीं दी गई है। दरअसल, आज से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। इसके चलते सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है और जंतर-मंतर से संसद भवन तक के रास्ते पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं।
अभिजीत दीपके ने खत्म की भूख हड़ताल
उधर, CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है। उन्होंने कहा कि अगर सोनम वांगचुक को जल्द ही जंतर-मंतर जाने की इजाज़त नहीं दी गई, तो वे संसद तक मार्च करेंगे। अभिजीत दीपके ने जोर देकर कहा है कि मार्च को कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से मार्च निकालने की अपील की है।
गौरतलब है वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। आज उनकी भूख हड़ताल का 23वां दिन है। 'कॉकरोच जनता पार्टी' 20 जून से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। पार्टी NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, परीक्षा प्रणाली में सुधार और प्रभावित छात्रों के लिए न्याय की मांग कर रही है। इस दौरान कई विपक्षी नेताओं ने आंदोलन को अपना समर्थन देने के लिए जंतर-मंतर का दौरा किया है।
ये भी पढ़ेंः- ‘संसद चलो मार्च’ में शामिल होने के लिए सोनम वांगचुक ने लिखी अस्पताल को चिट्ठी

अन्य प्रमुख खबरें
-
INS सुदर्शिनी की समुद्री यात्रा जारी, भारत-ओमान दोस्ती को मिली मजबूती
2026-10-18
-
सीएम धामी लाए दीवाली की सौगात, हर ग्राम सभाओं में कराए जाएंगे विकास कार्य
2026-10-18
-
Kolkata Stampede: कोलकाता भगदड़ मामले में पुलिस का एक्शन, 7 अरेस्ट
2026-10-18
-
पशु चारे के चोकर से बनाया जा रहा था बिस्किट, कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड
2026-10-17
-
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर नमो घाट हो रहा तैयार, 25 अक्टूबर को वाराणसी में रहेंगे पीएम
2026-10-17
-
FSSAI Draft: 6 महीने तक के शिशुओं के लिए FSSAI का मसौदा जारी
2026-10-17
-
वाराणसी में भक्तों ने की मां कालरात्रि की पूजा, मंदिरों में उमड़ी भीड़
2026-10-17
-
उत्तराखंड में बिजली से नुकसान पर सख्ती, कुमाऊं में 250 से अधिक चोरी के मामले दर्ज
2026-10-17
-
ध्रुव राठी के खिलाफ वारंट जारी, मानहानी केस में सुनवाई
2026-10-17
-
इंदौर: खाद्य प्रसंस्करण और सोया उद्योग के क्षेत्र बढ़ रहा आगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
2026-10-17
-
गुजरात के भरूच की दवा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 श्रमिकों की मौत; 6 घायल
2026-10-17
-
गांवों को गरीबी मुक्त करने का शिवराज सिंह का संकल्प, आजीविका मिशन से जुडे़गा हर परिवार
2026-10-17
-
नवरात्रि के सातवें दिन PM ने की सर्वमंगल की कामना, नेताओं ने दी बधाई
2026-10-17
-
आंदोलन भूल जाएगा विपक्ष, विदेशों की राह पर हो रहे आंदोलन
2026-10-17
-
किफायती दाम पर मिलने लगा प्याज, सरकार ने भेजी जिलों को खेप
2026-10-16