ब्रिक्स समिट: भारत मंडपम में पीएम मोदी ने किया Welcome

खबर सार :-

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आज दूसरा दिन है। देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे हुए हैं। यहां पीएम ने सभी देशों के नेताओं का स्वागत किया।
BRICS summit का दूसरा दिन: भारत मंडपम में पीएम मोदी ने सभी राष्ट्राध्यक्षों का स्वागत किया

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन सभी राष्ट्र अध्यक्षों का स्वागत किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा, बुरुंडी के राष्ट्रपति एवरिस्टे नदायिशिमिये, वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग, कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव, फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस, और सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद उन नेताओं में शामिल थे जो सम्मेलन के दूसरे दिन भारत मंडपम पहुंचे, पीएम ने सभी का यहां स्वागत किया है। ब्रिक्स और आउटरीच देशों के नेता रविवार को एक ओपन सेशन करेंगे, जिसमें इस साल की थीम श्रेसिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन और सस्टेनेबिलिटीः इनक्लूसिव ग्लोबल ग्रोथ के लिए भविष्य को आकार देनाश् के मुख्य पिलर्स पर फोकस किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें : BRICS Summit 2026: 7 साल बाद भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग, शाम को PM मोदी से होगी मुलाकात

ब्रिक्स नेताओं ने भारतीय इनोवेशन इकोसिस्टम की झलक देखी

आज की अहम बैठक से ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस सेशन में ब्रिक्स नेता कॉमन इंटरेस्ट पर बातचीत करने और वैश्विक विकास के लिए समावेशी दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएंगे। सम्मेलन में पहुंचे हुए सभी राष्ट्राध्यक्ष ओपन सेशन में हिस्सा ले रहे हैं। इस सम्मेलन की खासियत है कि मुख्य स्तंभ यानी लचीलापन, इनोवेशन और स्थिरता पर सभी देशों का ध्यान रहा है। पीएम मोदी संग ब्रिक्स नेताओं ने भारतीय इनोवेशन इकोसिस्टम की झलक भी ली है। शिखर सम्मेलन की मेजबानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। उन्होंने भारत के बढ़ते डीप-टेक और इनोवेशन इकोसिस्टम को विदेशी मेहमानों के सामने रखा।

विश्वभर में दिखेंगे भारत के उच्च शिक्षा संस्थानों के नवाचार 

भारत इनोवेट्स एक्सपोजिशन का दौरा प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स देशों के नेताओं के साथ किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस दौरे की तस्वीरें भी साझा की हैं। इसमें प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं की ऊर्जा और समर्पण पर गर्व जताया है। प्रधानमंत्री के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन व अन्य ब्रिक्स नेताओं ने भी प्रदर्शनी देखी। शिक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के सहयोग से एक राष्ट्रीय कार्यक्रम को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। इसका उद्देश्य भारत के उच्च शिक्षा संस्थानों से निकलने वाले नवाचारों को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाना है।

इस प्रदर्शनी को प्रधानमंत्री ने सुंदर बताते हुए उसकी सराहना की। वहीं अन्य मौजूर विदशी मेहमानों ने भी इसकी प्रशंसा की है। बीते शुक्रवार को भारत मंडपम में दो दिन का ‘भारत इनोवेट्स एक्सपोजशिन’ शुरू हुआ था। यह भारत की डीप-टेक क्षेत्र की नई और उन्नत तकनीकों के लिए जाना गया। भारत के इनोवेशन नेटवर्क को दुनिया भर के कॉरपोरेट्स, निवेशकों, इनक्यूबेटर्स, विश्वविद्यालयों, रिसर्च संस्थानों, सरकारों के अलावा विदेशों में रहने वाले भारतीय पूर्व छात्रों से जोड़ने में यह हमारी मदद करेगा। आयोजकों और इसमें भूमिका निभाने वालो सदस्यों ने इसकी महत्वाकांक्षा के बारे में कई रोचक तथ्य बताए।

स्टार्टअप, विवि, लैब, रिसर्च व कई और संस्थानों को मिला मौका 

बताया गया कि स्टार्टअप, विश्वविद्यालय, लैब, रिसर्च पार्क और अन्य संस्थान को इसमें मौका मिल रहा हैं। ब्रिक्स भारत इनोवेट्स (बीबीआई) एक्सपोजिशन वर्ष 2026 में भारत के डीप-टेक स्टार्टअप्स की दूसरी बड़ी प्रदर्शनी है। इससे पहले भी भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी का आयोजन कर चुका है। पहली भारत इनोवेट्स प्रदर्शनी 14 से 16 जून 2026 के बीच फ्रांस के नीस शहर में आयोजित हुई थी। इस प्रदर्शनी और आयोजन को भव्य बनाने में कसर नहीं छोड़ गई। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां समय दे रहे हैं।

शनिवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में आयोजित भव्य रात्रिभोज में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस की मौजूदगी बनी रही। समारोह में अब तक कई देशों की संगीत परंपराओं और वाद्ययंत्रों का भी प्रदर्शन हुआ है। इस सिम्फनी ने एक साझा कलात्मक प्रस्तुति पेश करने का मकसद ब्रिक्स परिवार की सांस्कृतिक विविधता और एकता की भावना को दर्शाना रहा है।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, देश का प्रयास सफल रहा

इस बार बीबीआई में 37 भारतीय डीप-टेक स्टार्टअप्स भाग ले रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ब्रिक्स सम्मेलन में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा और आतंकवाद के खिलाफ जारी प्रस्ताव पर कहा कि भारत के लिए जी-20 के बाद ब्रिक्स की अध्यक्षता संभालना और ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भू-राजनीतिक उथल-पुथल और तनाव के समय में ब्रिक्स जैसे मंच बातचीत का रास्ता बनाते हैं। उन्होंने बताया कि संस्कृति और पर्यटन में हमारा देश अपने संबंधों में उथल-पुथल, तनाव और मतभेदों को दूर कर सकते हैं। भारत सभ्यता और संस्कृति के साथ पर्यटन क्षेत्र में भी काफी आगे है। 

यह भी पढ़ें :  BRICS Summit को कांग्रेस बता रही तमाशा, BJP ने कहा गौरव के पल

अन्य प्रमुख खबरें