6 बागी सांसदों पर भड़के संजय राउत, बोले- भागे हुए लोगों के लिए सर्वाइव करना आसान नहीं
खबर सार :-
महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर हलचल देखने को मिल रही है। शिवसेना और एकनाथ शिंदे गुट के बीच सियासी टकराव बढ़ता नजर आ रहा है। शिवसेना के सांसद संजय राउत ने बागी सांसदों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि ये लोग भागकर गए हैं, उनके लिए सर्वाइव आसान नहीं होगा।
खबर विस्तार : -
Sanjay Raut News: महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर टकराव देखने को मिल रहा है। यूबीटी और एकनाथ शिंदे की सियासी घमासान तेज होती नजर आ रही है। उद्धव ठाकरे की पार्टी से बगावत कर एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हुए छह लोकसभा सांसदों पर हमलावर होते हुए संजय राउत ने निशाना साधा है। उनका कहना है कि बागी सांसदों की सदस्यता रद्द होगी। वो पार्टी छोड़कर भागे हुए सांसद हैं उनके लिए सर्वाइव करना मुश्किल होगा।
बागी सांसदों पर भड़के संजय राउत
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट के छह बागी सांसदों के एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल होने के बाद संजय राउत निशाना साधा है। एक बार फिर से उन्होंने सांसदों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया है कि उनकी सदस्यता रद्द हो जाएगी। ये छह सांसद न घर के रहेंगें और न ही घाट के। उनका कहना है कि पार्टी छोड़कर भागने के बाद उनको सर्वाइव करना मुश्किल हो सकता है।उन्होंने संविधान की दसवीं अनुसूची का हवाला देते हुए कहा कि कानून में इस तरह के विलय का कोई प्रावधान नहीं शामिल है। उन्होंने बागी सांसदों के बारे में कहा,''हम इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। ये जो 6 लोग भागकर चले गए हैं, उनको सर्वाइव करना इतना आसान नहीं है। उनकी सदस्यता रद्द होने वाली है। मेरी बात याद रखिएगा, ये न घर के रहेंगे न घाट के रहेंगे। उन्होंने आगे कहा, हमने कहा था कि जब तक मूल पार्टी विलय का औपचारिक फैसला नहीं लेती, तब तक इन छह लोगों को लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर विलय की इच्छा जताने का कोई अधिकार नहीं है। संविधान की दसवीं अनुसूची में ऐसी स्थिति के बारे में कोई मार्गदर्शन नहीं दिया गया है।''
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को निमंत्रण- संजय राउत
संजय राउत ने अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी के बारे में कहा, ''राम मंदिर की जो लूट हो गई है, हो रही है और होने वाली है, उसके बारे में जागरुकता लाने के लिए हमारा रामरक्षा का कार्यक्रम चल रहा है। मुंबई देश की आर्थिक राजधानी और नागपुर देश की उप-राजधानी है। यहां से एक बहुत अच्छा संदेश समाज में जाए, 18 तारीख को उद्धव ठाकरे और पार्टी के कार्यकर्ता हर जगह से आएंगे।'' उन्होंने आगे कहा कि सबको हम आमंत्रण दे रहे हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी निमंत्रण देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि आरएसएस के पदाधिकारियों से भी बात की जाएगी। कांग्रेस और एनसीपी के नेता को भी बुलाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक धार्मिक कार्यक्रम है।
मुझे कानून के राज को लेकर गहरी चिंता है- संजय राउत
संजय राउत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने एकनाथ शिंदे के गुट को चोरी का बंडल करार देते हुए कहा, ''क्या इस देश में अभी भी कानून का शासन बचा है? एकनाथ शिंदे दिल्ली की सड़कोंं पर जिसे मैं चोरी की संपत्ति कहता हूं, उसे लेकर घूम रहे हैं, फिर भी कानून उन्हें नहीं रोकता। वह मुंबई से इस चोरी के बंडल को देश के गृह मंत्री के पास ले गए हैं और कह रहे हैं, यह मेरी चोरी की संपत्ति है, कृपया इसे अपनी मंजूरी दे दीजिए। अगर देश के गृह मंत्री ऐसे कृत्यों का समर्थन करते हैं, तो मुझे कानून के राज को लेकर गहरी चिंता है।''
अन्य प्रमुख खबरें
-
सूची में नहीं है यदि मतदाता का नाम, फार्म छह भरकर कराएं दर्ज
2026-11-27
-
सपा सरकार में एक भी भर्ती ईमानदारी के साथ नहीं होती थी: योगी आदित्यनाथ
2026-11-27
-
8 माह, 13 अध्यादेश और 155 कानून संशोधन, नेपाल सरकार की अनोखी प्रवृत्ति
2026-11-27
-
विपक्ष तक पहुंची संसद के विशेष सत्र की जानकारी, एजेंडा अभी तक है गोपनीय
2026-11-26
-
कर्नाटक सरकार पर भाजपा ने साधा निशाना, विश्वासघात का आरोप
2026-11-26
-
भाजपा छोड़कर प्रवीण सिंह हजारों कार्यकर्ताओं संग बसपा में शामिल
2026-11-26
-
सीएम ने सपा पर कसा तंज, कहा-दो नावों में पैर रख रहे सपा अध्यक्ष
2026-11-25
-
कार्तिगई दीपम को लेकर तमिलनाडु में घमासान, एक पक्ष को खुश करने का सरकार पर आरोप
2026-11-25
-
जहां कभी नहीं जीत पाती है भाजपा, वहां पर ज्यादा ध्यान दे रहा संगठन
2026-11-25
-
तमिलनाडु सरकार के खिलाफ उतरी BLP, पुलिस से हाथापाई में 300 के खिलाफ FIR
2026-11-25
-
UP : कांग्रेस से सीट बंटवारे के बीच सपा ने 5 प्रत्याशियों का किया ऐलान
2026-11-25
-
अपर्णा यादव ने कहा-भाजपा का कमल खिलेगा, 2027 में फिर बनेगी सरकार
2026-11-24
-
पंजाब में भाजपा-अकाली दल गठबंधन का ऐलान, एक साथ लड़ेंगे चुनाव
2026-11-24
-
मुख्यमंत्री योगी बोले- संकट आने पर कुआं नहीं खोदा जाता, आपदा से पहले ही तैयारी जरूरी
2026-11-22
-
भाजपा में शामिल होते ही युजवेंद्र चहल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
2026-11-22