अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस: शुभकामनाओं में युवाओं को बताया राष्ट्र निर्माता, मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने संभव मदद का दिया भरोसा

खबर सार :-

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर देशभर से युवाओं को शुभकामनाएं मिल रही हैं। इन बधाइयों और शुभकामनाओं में देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए युवाओं को कई भावी संकल्पनाओं से नवाजा है। इन्होंने देश के युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए लिखा है कि युवा राष्ट्र निर्माता हैं, देश का भविष्य हैं, कल के नेता और अभिनेता है। शिल्पिकार हैं, देश का गौरव हैं।
देशभर से युवाओं को मिल रहीं शुभकामनाएं, सरकारों ने दिया मदद का भरोसा, मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने लिखे संदेश

खबर विस्तार : -

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर देशभर के युवाओं को शुभकामनाएं मिल रही हैं। देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर युवाओं का उत्साह बढ़ाया है। इन्होंने देश के युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए लिखा है कि युवा राष्ट्र निर्माता हैं, देश का भविष्य हैं, कल के नेता और अभिनेता है। शिल्पिकार हैं, देश का गौरव हैं। शुभकामनाओं में सरकारों ने युवाओं से कहा है कि वह अपने सपने पूरा करें। उनको उनकी सरकार पूरी मदद करेगी।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री : युवा कल और आज के राष्ट्र निर्माता

युवाओं को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्रियों में सड़क परिवहन और राज्य राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारत का युवा सिर्फ कल के नेता नहीं हैं, वह आज के राष्ट्र निर्माता भी हैं। नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर लिखा है कि अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर हम उन पीढ़ी का जश्न मना रहे है जो हमारे देश का भविष्य तय करेंगे। युवाओं को बधाइयां देते हुए उन्होंने और भी आगे लिखा है। भारत के युवा सिर्फ कल के नेता नहीं, वह आज के राष्ट्रीय निर्माता हैं । महत्वाकांक्षा के साथ जिम्मेदारी देते हुए उन्होंने युवाओं के सपने पूरे करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।  यही बात राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की मौके पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा है कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी और उज्जवल भविष्य की आधारशिला होती है। उन्होंने लिखा है कि हमारी सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा कौशल प्रशिक्षण रोजगार के अवसर और स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करती है।

यह भी पढ़ें:  नसीरुद्दीन शाह के कमेंट पर कंगना रनौत का पलटवार, बोलीं, नासिर साहब लड़ते पड़ोसी देश के लिए!

यूपी के मुख्यमंत्री : युवा पीढ़ी विकसित भारत की सुदृढ़ आधार

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट करते हुए लिखा है कि ऊर्जा उत्साह और असीम संभावनाओं से परिपूर्ण हमारी युवा पीढ़ी विकसित भारत की सुदृढ़ आधार स्तंभ है। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की सभी युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएं। युवाओं के भविष्य को उज्जवल करने के लिए उनके इरादे और दृढ़ निश्चय पर टिके रहने के लिए उन्होंने उत्साह बढ़ाते हुए लिखा है कि आप अपनी प्रतिभा से सफलता को स्पर्श करें। जहां भी रहें, कौशल संस्कार और सेवा भाव के मूल मंत्र को हृदय में संजीव रखिए। उन्होंने लिखा है कि उत्तर प्रदेश की सरकार उनके साथ खड़ी है। पोस्ट करते हुए लिखा है की डबल इंजन की सरकार आपके सपनों को साकार करने के लिए हर कदम पर साथ खड़ी रहेगी।

केंद्रीय कृषि मंत्री : युवा वह है जो पूरा करके दिखाता

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के सभी युवा साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह ने लिखा है कि युवा वह है, जिसके पैरों में गति, सीने में आग और आंखों में सपने होते हैं। युवा वह है जो ठान ले तो उसे पूरा करके दिखाता है। शिवराज सिंह चौहान ने लिखा है कि इस अवसर पर मैं सभी युवाओं से आवाहन करता हूं कि अपने दायित्व का निर्वहन करें। उन्होंने लिखा है कि अपनी सकारात्मक और रचनात्मक प्रतिभा के राष्ट्रीय निर्माण में सहभागी बने। देश को कोरोना दुर्गति भी झेलनी पड़ी, इसलिए उन्होंने उन दिनों की याद दिलाते हुए कहा है कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। बता देे की वर्तमान में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा कहते रहे हैं कि आत्मनिर्भर बनना पड़ेगा। भारत आत्मनिर्भर बने और इसमें युवाओं की बड़ी भूमिका होगी। 

दिल्ली की मुख्यमंत्री : आज का युवक सपनों का स्टार्टअप

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने भी युवाओं को बधाइयां दी हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि आज का युवक सपनों का स्टार्टअप है।  हुनर को सफलता में और संकल्प को राष्ट्र शक्ति में बदल रहा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर सभी युवा साथियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा है कि उनके हाथ में टेक्नोलॉजी है, मन में इनोवेशन है आंखों में विश्व विजय का विश्वास है। हृदय में भारत प्रथम का भाव है। यही युवा शक्ति नए भारत की गति भी है और विकसित भारत की सबसे बड़ी गारंटी भी है। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने लिखा है कि युवाओं के विचारों में नवाचार संकल्प में सामथर्य प्रयासों में नए भारत की शक्ति है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए लिखा है कि सभी युवा साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं। वह आगे बढ़ें। उनके साथ गुजरात की सरकार है। 

 हरियाणा के मुख्यमंत्री: युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी

 हरियाणा के मुख्य मंत्री ने अपने अलग ढंग से लिखा है की मेहनत नवाचार और सेवा भावना से परिपूर्ण युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होती हैं। युवाओं को कौशल बताते हुए, युवाओं को प्रतिभा बताते हुए युवाओं के संकल्प और इरादे मजबूत बताते हुए उन्होंने लिखा है कि मुझे विश्वास है कि हरियाणा के युवा अपने कौशल प्रतिभा संकल्प से प्रदेश और देश को नई उपलब्धियां तक पहुंचाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर युवा भी पूरे देश में उत्साहित हैं और एक दूसरे की शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए उन्हें धन्यवाद कह रहे हैं। साथ ही वह वचनबद्ध भी हो रहे हैं। संकल्प ले रहे हैं कि राष्ट्रीय गौरव में उनकी भूमिका सदैव सर्वोपरि रहेगी।

यह भी पढ़ें:  भोपाल में आवागमन प्रभावित, सड़कों पर पानी भरने से स्कूलों में छुट्टी, बाढ़ में फंसे सात युवको को बचाया, एक का शव मिला


 

अन्य प्रमुख खबरें