Bankipur by-election: भाजपा प्रत्याशी ने भव्य रोड शो के बाद दाखिल किया नामांकन, एनडीए के दिग्गज नेता रहे मौजूद
खबर सार :-
बांकीपुर उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच बीजेपी के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने कई दिग्गज नेताओं के साथ रोड शो करते हुए नामांकन दाखिल किया है।
खबर विस्तार : -
पटनाः बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने सोमवार को नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन शक्ति प्रदर्शन करते हुए पटना समाहरणालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले भाजपा की ओर से राजधानी पटना में भव्य रोड शो निकाला गया, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के कई बड़े नेता और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
रोड शो में शामिल हुए कई बड़े नेता
नीरज कुमार सिन्हा के नामांकन कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एकजुटता दिखाई और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
नामांकन यात्रा की शुरुआत भाजपा कार्यालय से हुई। यहां से निकला विशाल रोड शो पटना की सड़कों से होते हुए पटना समाहरणालय तक पहुंचा। रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोग पैदल और मोटरसाइकिलों के साथ इस यात्रा में शामिल हुए। पूरे रास्ते भाजपा समर्थक पार्टी के झंडे और नारे के साथ नजर आए।
रोड शो का मुख्य आकर्षण विशेष रूप से तैयार किया गया रथ रहा, जिस पर नीरज कुमार सिन्हा के साथ एनडीए के प्रमुख नेता सवार थे। इस रथ को भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल, पार्टी के झंडों और फूलों से सजाया गया था। यात्रा के दौरान नेताओं ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और जनता से समर्थन की अपील की।
भाजपा कार्यालय से शुरू हुआ यह रोड शो डाकबंगला चौराहा, एसपी वर्मा रोड, यूथ हॉस्टल, बिस्कोमान, कारगिल चौक और गांधी मैदान होते हुए पटना समाहरणालय पहुंचा। पूरे मार्ग पर भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ नजर आई। पार्टी नेताओं ने इसे एनडीए की एकजुटता और चुनावी ताकत का प्रदर्शन बताया।
नामांकन के दौरान बडे़ नेता रहे मौजूद
नामांकन दाखिल करने से पहले नीरज कुमार सिन्हा ने धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया। उन्होंने राजवंशी नगर स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने नवीन सिन्हा पार्क पहुंचकर स्वर्गीय नवीन सिन्हा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद समर्थकों के साथ नामांकन यात्रा में शामिल होकर पटना समाहरणालय पहुंचे।
पटना समाहरणालय में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और एनडीए के अन्य नेताओं की मौजूदगी में नीरज कुमार सिन्हा ने निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। समाहरणालय परिसर के बाहर भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और पार्टी के समर्थन में नारेबाजी करते नजर आए।
30 जुलाई को होगा मतदान
बता दें कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने पहले अभिषेक कुमार को उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, बाद में उन्होंने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। इसके बाद पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया। टिकट मिलने के बाद नीरज सिन्हा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात की थी।
बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव भाजपा विधायक नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद हो रहा है। नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता छोड़ दी थी, जिसके कारण यह सीट खाली हुई।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा। 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 16 जुलाई निर्धारित की गई है। चुनाव परिणाम तीन अगस्त को घोषित किए जाएंगे।
बांकीपुर सीट लंबे समय से भाजपा के प्रभाव वाली सीट मानी जाती रही है। ऐसे में नीरज कुमार सिन्हा के सामने पार्टी के इस गढ़ को बरकरार रखने की चुनौती होगी। वहीं, विपक्षी दल भी इस सीट पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने की तैयारी में जुटे हैं। नामांकन के साथ ही अब बांकीपुर उपचुनाव का मुकाबला और अधिक दिलचस्प हो गया है।
यह भी पढ़ेंः-जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग तेज, माकपा ने फारूक अब्दुल्ला को दिया समर्थन
अन्य प्रमुख खबरें
-
यूपी की मशीनरी किसानों की आय के लिए गंभीर, मुख्यमंत्री, मंत्री और अफसरों का ध्यान खेतों पर
2026-10-11
-
लखनऊ के कांग्रेस मुख्यालय में घमासान, गुटबाजी के कारण चले लात-घूंसे
2026-10-11
-
पीड़ितों की गवाही के आधार पर मामले की जांच होगी, रविवार को दो दलों के बीच हुआ टकराव
2026-10-11
-
जम्मू-कश्मीर को जल्द मिलेगा राज्य का दर्जा? रामदास आठवले ने दिए संकेत
2026-10-11
-
जनसभाओं के जरिए CEC के इस्तीफे की मांग करना सही नहीं: वेंकैया नायडू
2026-10-10
-
LUCKNOW में राहुल गांधी के खिलाफ भड़का महिलाओं का आक्रोश, पोस्टर पर चप्पल मारी-कालिख लगाई
2026-10-10
-
कृष्णा नदी के पानी को लेकर विजय-चंद्रबाबू नायडू की होगी मुलाकात
2026-10-10
-
बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 152 प्रत्याशी, कांग्रेस के मदन मोहन झा पर 13 मामले
2026-10-10
-
भाजपा अध्यक्ष के दो टूक: देश की जनता देगी विपक्ष को जवाब, सख्ती से निपटेगी सरकार
2026-10-10
-
राजधानी में Gyanesh kumars के इस्तीफे की मांग, आंदोलनों के चलते थकने लगे हैं delhiites
2026-10-10
-
अमित शाह का राहुल गांधी और इंडी अलायंस पर निशाना
2026-10-09
-
UP Rajya Sabha Election: यूपी में भाजपा के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित
2026-10-09
-
नंदीग्राम में भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ जीत, रेजीनगर में भी फहराया भगवा
2026-10-09
-
महापरिनिर्वाण दिवस पर कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग दोहरायी
2026-10-09
-
ओडिशा में 12 घंटे का बंद, ट्रेन और ट्रांसपोर्ट सेवाएं प्रभावित
2026-10-08