जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव का हमला, बोले- शिक्षा मंत्रालय के मुद्दे पर दूसरे मंत्री ने दिया जवाब
खबर सार :-
नीट यूजी पेपर लीक के मामले में जेपी नड्डा द्वारा किए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अखिलेश यादव ने तीखा हमला बोला है। उनका कहना है कि शिक्षा विभाग का मामला होने के बाद भी दूसरे मंत्री ने जवाबदेही की।
खबर विस्तार : -
JP Nadda Press Conference: नीट यूजी पेपर लीक को लेकर देश में बवाल मचा हुआ है। हाल ही में इस पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, जिसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि शिक्षा विभाग होने के बावजूद जवाब दूसरे मंत्री ने दिया है। उनकी कहना है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से शिक्षा विभाग के मुद्दे से जुड़े प्रेस कॉन्फ्रेंस कराए जा रहे हैं।
पेपर लीक पर जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस
देश में पेपर लीक के मामले को लेकर हाल ही में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है, जिसमें उन्होंने सरकार का पक्ष रखा और विपक्ष को भी घेरा। हालांकि नड्डा की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि सीजेपी युवाओं के इस आंदोलन के बीच सरकार ने अचानक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, लेकिन इसमें विभाग किसी और मंत्री का था, जबकि जवाब कोई और भी दे रहे थे। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा
इस तरह की बात से यही साबित होती है कि सरकार युवाओं के इन मुद्दों को कितनी गंभीरता से ले रही है। उनके अनुसार देश के छात्रों ने इस बातचीत को सिरे से नकार दिया है। बता दें कि इसके पहले भी जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष पर निशाना साधा था। इस दौरान राहुल गांधी पर भेदभाव करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने यूपीए और इंडी गठबंधन की सरकारों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पंजाब, केरल और कर्नाटक जैसे राज्यों में हुए पेपर लीक के मामलों पर बात नहीं की।
राहुल गांधी पर आरोप
जेपी नड्डा ने साफ कहा कि केंद्र की सरकार इस मुद्दे को पूरी गंभीरता से ले रही है। उन्होंने आगे कहा कि बच्चे किसी एक पार्टी के नहीं, बल्कि पूरे देश के भविष्य हैं। सरकार इस विषय पर संसद में बात करने के लिए तैयार है। विपक्ष इस पर चाहे जितने घंटे तय करे, चाहे वह 12 घंटे का हो या 18 घंटे का, सरकार इस पर चर्चा करने के लिए राजी है। उन्होंने कहा कि यह समय आरोप-प्रत्यारोप करने का या आपस में बहस करने का नहीं है कि इस मामले में कौन सी सरकार जिम्मेदार है। पेपर लीक काफी गंभीर समस्या है, जिसका समाधान होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका मकसद शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना या छात्रों को न्याय दिलाना नहीं है, बल्कि इस मामले को लेकर अपनी राजनीति खेलना है।
अखिलेश का पलटवार
जेपी नड्डा के प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जब उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया तो इसके तुरंत बाद ही अखिलेश यादव ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ''सुना है युवाओं के आंदोलन पर भाजपा सरकार ने आनन-फानन में अभी-अभी अचानक कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। विभाग किस और मंत्री का और जवाब किसी और मंत्री का। ये ही तथ्य बताता है कि भाजपा इस मसले को सुलझाने के लिए किस हद तकर अगंभीर है और इस तरह से युवाओं का मजाक उड़ा रही है। युवाओं के इस तत्वहीन प्रेस कॉन्फेंस को जीरो नंबर देकर फेल करार दिया है।'' उनका कहना है कि देश के युवा ने सरकार की इस कोशिश को सिरे से नकार दिया है।
राहुल गांधी का सरकार पर हमला, बोले- पेपर लीक से करोड़ों छात्रों का भविष्य खतरे में
अन्य प्रमुख खबरें
-
डॉ. दिनेश शर्मा अंडमान-निकोबार के नए उपराज्यपाल नियुक्त
2026-09-06
-
‘पाठशाला पुकारे’ अभियानः ओम प्रकाश राजभर ने बोला अखिलेश यादव पर हमला
2026-09-05
-
‘शुद्धिकरण’ अनुष्ठान मामले में उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ FIR
2026-09-05
-
किसान कर्ज माफी पर सियासत तेज, कर्ज माफी और राहत की मांग
2026-09-05
-
बंगाल में फिल्मों की शूटिंग पर निर्माताओं को मिलेगी 30 प्रतिशत सब्सिडी
2026-09-04
-
पश्चिम बंगाल में 25 करोड़ का फिल्म सेंटर बनवाने में मिथुन चक्रवर्ती रहेंगे सरकारी सलाहकार
2026-09-04
-
Jantar Mantar CJP Protest: सीजेपी नेताओं ने दिल्ली पुलिस की एक्शन की मांग
2026-09-04
-
अभिनेत्री स्वरा भास्कर पर भड़के अनिरुद्धाचार्य, जौहर सीन वाला बयान है कारण
2026-09-04
-
भाजपा पर बरस रहे राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे
2026-09-03
-
सत्येंद्र जैन को मिली जमानत, अरविंद केजरीवाल ने साधा केंद्र पर निशाना
2026-09-03
-
मायावती ने आकाश आनंद को नहीे दी बड़ी जिम्मेदारी, बैठक में बताया बड़ी वजह
2026-09-03
-
अभिषेक बनर्जी के कार्यालय में तोड़फोड़, भाजपा पर लगाया आरोप
2026-09-03
-
जम्मू-कश्मीर में एनसी और भाजपा आमने-सामने, टकराव के हालात बने
2026-09-02
-
यूपी के आउटसोर्स कार्मिकों को सीएम का तोहफा, वेतन भी बढ़ाया
2026-09-02
-
‘मछली खाने’ के आरोप पर अजय राय ने योगी के खिलाफ दाखिल किया मानहानि परिवाद
2026-09-01