Younger Siblings Disadvantages: अगर आप घर में छोटें हैं तो रिसर्च के मुताबिक आपके हेल्थ और एजुकेशन को हो सकता है नुकसान, कारण जान हो जाएंगें हैरान
खबर सार :-
हाल ही में एक रिसर्च में पता चला है कि अगर आप अपने घर में भाई बहनों में सबसे छोटे हैं तो आपको कुछ नुकसान हो सकता है। रिसर्च में सामने आया है कि बड़े भाई-बहनों के मुकाबले छोटे बच्चों को सेहत और करियर पर काफी असर पड़ता है।
खबर विस्तार : -
Younger Siblings Disadvantages: अगर आप घर में सबसे छोटे हैं तो आपको कुछ बाते जान लेनी चाहिए। घर में छोटे भाई-बहन होने से ज्यादातर परिवार के बड़े लोगों का मन लगा रहता है, लेकिन एक रिसर्च में पाया गया है कि इससे आपको कुछ नुकसान भी हो सकता है। जो आपके हेल्थ, एजुकेशन और कमाई पर असर डाल सकता है।परिवार के बड़े-भाई बहन की तुलना में छोटे बच्चों को शुरुआती जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
Younger Siblings Disadvantages: 'जर्म्स इन द फैमिली'
हाल ही में यूनाइटेड स्टेट्स के नेशनल ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक रिसर्च (NBER) द्वारा 'जर्म्स इन द फैमिली' नाम की स्टडी की गई, जिसमें पाया गया कि 1980 से 2015 के बीच करीब 11 लाख बच्चों के हेल्थ डाटा का एनालिसिस किया गया। जिसके मुताबिक बड़े भाई या बहन के मुकाबले छोटे बच्चे अपने जन्म के पहले साल में ही रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन के कारण 2 से 3 गुना ज्यादा अस्पताल में एडमिट होते हैं, ठंड के महीनों में जन्म लेने वाले छोटे बच्चों में यह खतरा ज्यादा होने की संभावना होती है।
Younger Siblings Disadvantages: नेशनल ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक रिसर्च
नेशनल ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक रिसर्च (NBER) के मुताबिक, स्टडी में वायरस ट्रांसमिशन के बारे में बताया गया कि बड़े भाई-बहन जब स्कूल या बाहर खेलने के लिए जाते हैं तो वे वहां से अनजाने में वायरस और पैथोजन्स घर ले आते हैं। ऐसे में छोटे बच्चे या भाई-बहन जिनका इम्यून सिस्टम पूरी तरह विकसित नहीं रहता है, जिस कारण बाहरी वायरस उन पर जल्दी हावी हो जाता है। यही कारण है कि इसका असर भविष्य में देखने को मिलता है। रिसर्च में पाया गया कि बीमार होने के कारण उनकी पढ़ाई पर काफी असर पड़ता है। ग्रेजुएशन में 0.5 प्रतिशत की कमी और 30 की उम्र तक उनकी कमाई में 1.3 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
Younger Siblings Disadvantages: नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन (NLM) की एक अन्य स्टडी के मुताबिक छोटे भाई-बहनों में किशोरावस्था के दौरान चोट लगने और नशीले पदार्थों के सेवन का खतरा ज्यादा रहता है। इसके साथ ही इन बच्चों में बढ़ती उम्र में उन्हें सर्कुलेटरी डिसऑर्डर्स यानी ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके उलट बड़े भाई-बहनों में 50 साल की उम्र के बाद डिप्रेशन और एडीएचडी जैसी मेंटल बीमारियों का खतरा अधिक रहता है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
सर्दियों में लगाएं ये इनडोर प्लांट्स, ठंड में भी हरा-भरा रहेगा घर
2026-09-21
-
कम देखभाल में भी आसानी से बढ़ता है स्नेक प्लांट, हवा को भी रखता है साफ
2026-09-17
-
दांतों के लिए नुकसानदायक हो सकता है बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल
2026-09-14
-
NCD का बढ़ता खतरा, पेट की चर्बी और हाई BP से रहें सावधान
2026-09-02
-
कितनी देर तक स्क्रीन देखना सही है? जानें डिजिटल बैलेंस का मंत्र
2026-08-31
-
सेहत और आंखों के लिए फायदेमंद है रोना, तनाव दूर करने में मिलती है मदद
2026-08-29
-
गुणों का खजाना है लहसुन, इस तरह डाइट में करें शामिल
2026-08-20
-
बालों के लिए फायदेमंद है मेथी, इस तरह बनाएं हेयर पैक
2026-08-20
-
छह महीने बाद बच्चे को खिलाएं ये 3 चीजें, तेज होगा दिमाग
2026-08-13
-
पोषक तत्वों से भरपूर है केला, जानें खाने का सही समय
2026-08-13
-
एक व्यक्ति बचा सकता है 8 लोगों की जिंदगी, जानें अंगदान का महत्व
2026-08-13
-
बच्चों की स्क्रीन टाइम की वजह माता-पिता भी, नई स्टडी में खुलासा
2026-08-11
-
घुंघराले बाल रहेंगे मुलायम, धोने के बाद आजमाएं ये टिप्स
2026-08-10
-
क्या है मेकअप हटाने का सही तरीका? जानें सही रूटीन
2026-08-06
-
Friendship Day: कब और कैसे हुई फ्रेंडशिप डे की शुरुआत ? दिलचस्प है इतिहास
2026-08-02