International Yoga Day : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले प्रयागराज में 'जल योग', यमुना नदी में तैराकों ने किया अनोखा अभ्यास
खबर सार :-
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर यूपी के प्रयागराज में यमुना नदी के बरगद घाट पर जल योग का आयोजन किया गया। योग दिवस को लेकर तैराकी सीखने आए बच्चों, युवाबों, महिलाओं और बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिला। तैराकी प्रश्क्षिक ने लोगों को विभिन्न मुद्राओं में जलयोग करवाया। इसमें सूर्य नमस्कार, शवासन, वज्रासन, मत्स्यासन ओर अनुलोग-विलोग के साथ ओम का उच्चारण कराया।
खबर विस्तार : -
International Yoga Day : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के तौर पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में यमुना नदी के बरगद घाट पर 'जल योग' का आयोजन किया गया। शुक्रवार को तैराक हाथों में योगासन के पोस्टर लिए लोगों को योग के प्रति जागरूक करते नजर आए।
योग दिवस को लेकर लोगों में दिखा खासा उत्साह
तैराकी सीखने आए बच्चों, महिलाओं से लेकर युवा और बुजुर्ग सभी में योग दिवस को लेकर खासा उत्साह देखा गया। तैराकी प्रशिक्षक ने लोगों से विभिन्न योग मुद्राओं में जलयोग करवाया। इसमें सूर्य नमस्कार, शवासन, वज्रासन, मत्स्यासन और अनुलोम-विलोम के साथ ही 'ओम' का उच्चारण कराया गया।
हर साल 'जल योग' करवा रहे
स्विमिंग कोच त्रिभुवन निषाद ने कहा, "नवजीवन स्विमिंग एकेडमी में 40 सालों से स्विमिंग सिखाई जा रही है। प्रधानमंत्री के योग दिवस के आह्वान के बाद हमने सोचा कि क्यों न बच्चों को योग भी सिखाया जाए, ताकि उन्हें इसका फायदा हो। तब से हम हर साल 'जल योग' करवा रहे हैं। इससे इम्यूनिटी बढ़ती है, स्टैमिना बेहतर होता है और सर्वाइकल जैसी बीमारियों को कम करने में मदद मिलती है।
स्विमिंग के साथ सिखाते हैं योगा
अलग-अलग योगासन के बारे में बात करते हुए कोच त्रिभुवन ने कहा, "जितने भी बच्चे यहां आते हैं, हम लोग उन्हें स्विमिंग के साथ योगा भी सिखाते हैं। छोटे से लेकर बड़े तक, सभी लोग योगा करते हैं। यहां 3 साल के बच्चे से लेकर 80 साल के बुजुर्ग तक देखने को मिलेंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर उन्होंने कहा, "150 से अधिक देश योग दिवस मनाते हैं। इसलिए हम भी यमुना नदी में योगा करते हैं, ताकि हम स्वस्थ और मस्त रहें। वही प्रशिक्षण लेने पहुंचे तैराकों का कहना है कि जलयोग से दोहरा फायदा होता है। उन्होंने कहा कि इम्युनिटी पावर बढ़ाने के साथ-साथ दिनभर तारो ताजा महसूस होता है।
जलयोग से इम्युनिटी पावर बढ़ने के साथ होते हैं कई फायदे
जल योग में शामिल रही महिला ने कहा, "हमने शुक्रवार को स्विमिंग के साथ जल योग किया है। इसके बहुत सारे फायदे हैं। एक अन्य महिला ने कहा, "21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस अवसर पर हम 'जल योग' करते हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी का भी आह्वान है कि सभी लोग योगा करें। एक बुजुर्ग महिला ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा, "यहां महीनों तक बच्चे योगा करते हैं। इससे बहुत फायदे होते हैं। सांस की बीमारी में भी राहत होती है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
दीपावली के बाद शरीर को दोबारा बनाएं फिट, इस तरह करें डिटाॅक्स
2026-11-04
-
सर्दियों में त्वचा और बालों का रखें खास ध्यान, जानें जरूरी टिप्स
2026-11-01
-
एनीमिया से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, WHO ने दी सलाह
2026-10-30
-
गर्भावस्था के दौरान ब्लड प्रेशर का रखें ध्यान, समय पर जांच बेहद जरूरी
2026-10-29
-
आंवला में छिपे हैं कई सौंदर्य गुण, रोज सेवन से निखरेगा चेहरा
2026-10-28
-
सर्दियों में सेहत का रखें ख्याल, डाइट में इन चीजों को करें शामिल
2026-10-25
-
बच्चों के लिए जानलेवा बन सकता है खसरा, WHO ने बताए बचाव के उपाय
2026-10-22
-
आयोडीन की सही मात्रा का सेवन जरूरी, कमी से हो सकती हैं समस्याएं
2026-10-20
-
कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? जानें कारण और जरूरी देखभाल
2026-10-16
-
दुर्गा पूजा पर खास है लाल-सफेद साड़ी, बिंदी के साथ निखरेगा स्टाइल
2026-10-13
-
बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, WHO ने जारी की ग्लोबल गाइडलाइन
2026-10-08
-
सुंदर और चमकदार बनेंगे नाखून, आजमाएं नेल केयर टिप्स
2026-10-06
-
कैसे करें सही फुटवियर का चुनाव, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2026-10-02
-
बच्चों के शरीर ही नहीं, दिमाग पर भी असर डालता है फास्ट फूड
2026-09-29
-
छोटी रसोई भी दिखेगी व्यवस्थित, जानें जगह बचाने के आसान 10 टिप्स
2026-09-27