Chopper Uses: चॉपर के इन कमाल के इस्तेमाल से हैं अनजान, आपके रसोई के काम को बनाएगा आसान
खबर सार :-
रसोई घर में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रिक चापर को अगर आप सिर्फ प्याज-टमाटर काटने के लिए इस्तेमाल करते हैं तो आप इसके कई जरुरी फायदों से अनजान हैं।
खबर विस्तार : -
Chopper Uses:रसोई घर में काम को आसान करने के लिए और समय की बचत करने के लिए कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें से एक चॉपर है, जो सिर्फ प्याज-टमाटर काटने के काम नहीं आता बल्कि इसके कुछ ऐसे इस्तेमाल हैं, जिनके बारे में जानकर आपको हैरानी भी होगी और खुशी भी। इसकी मदद से आप मुश्किलों के काम चंद मिनटों में कर सकेंगें।
Chopper Uses: चॉपर की मदद से आप घंटो का काम मिनटों में कर सकते हैं
चॉपर को आप पेस्ट्री डो तैयार करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। ठंडे बटर और मैदे को मिलाकर क्रम्बली मिक्चर बनाने में ये काफी मददगार साबित हो सकता है और इससे आपके समय की भी बचत होती है। मिक्चर बनाने के लिए हाथों को काफी मेहनत लगती है। अब त्योहारों का सिलसिला शुरु होने जा रहा है, जिसमें कई ऐसे त्योहार होते हैं, जिसमें फलाहार के आधार पर व्रत किया जाता है। व्रत वाला खाना बनाने के लिए आपको साबूत धनिया और मूंगफली सहित कुछ मसालों की जरुरत पड़ती है, जो हल्की पिसी होती हैं। अगर आप साबूत धनिया को दरदरा पीसना चाहते हैं तो यह चॉपर आपके बहुत काम आ सकता है। अगर आपको व्रत में दरदरी पिसी हुई मूंगफली की जरुरत पड़ती है तो आप चॉपर की मदद से आप दरदरा पीनट पाउडर तैयार कर सकते हैं।
Chopper Uses: कटलेट, कबाब या फ्राइड स्नैक्स बनाने के काम
अगर आप कटलेट, कबाब या फ्राइड स्नैक्स बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको ब्रेड क्रम्ब्स की जरुरत पड़ती है। चॉपर की मदद से आप फ्रेश या ड्राई ब्रेड को क्रम्ब्स कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर आपके चॉपर्स में व्हिस्क अटैच है तो इसकी मदद से आप लस्सी बना सकते हैं साथ ही अंडों को फेंटने के लिए भी उपयोग में ला सकते हैं। सालसा और डिप्स बनाने की सोच रहे हैं तो इसे बनाते समय आपने गौर किया होगा कि मिक्सर में वो अक्सर पेस्ट बन जाता है, लेकिन चॉपर में टमाटर, शिमला मिर्च, लहसुन और हरी मिर्च को दरदरा काटकर बनाने से बिल्कुल किसी बढ़ियां होटल का स्वाद आता है।
Chopper Uses: चिकन कीमा और पनीर भुर्जी बनाने में सहायक
अक्सर आपने चिकन कीमा और पनीर भुर्जी कम समय में बनाना चाहते हैं तो चॉपर आपके बहुत काम आ सकता है। इसकी मदद से आप बोनलेस चिकन को मिनटों में मिंस कर सकते हैं। पनीर भुर्जी के लिए चॉपर की मदद से चंद मिनटों में आपको एकदम खिली-खिली और रेस्टोरेंट स्टाइल वाला भुर्जी मिल सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Friendship Day: कब और कैसे हुई फ्रेंडशिप डे की शुरुआत ? दिलचस्प है इतिहास
2026-08-02
-
10 मिनट में डिलीवरी या ज्यादा खर्च? जानिए ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदारी में कहां होगी असली बचत
2026-07-19
-
मुंबई में बारिश के बीच डेंगू, लेप्टोस्पायरोसिस और स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, BMC ने जारी की चेतावनी
2026-07-16
-
सिर्फ मोटापे से ही नहीं टाइप-2 डायबिटीज का खतरा, शरीर की कमजोर मांसपेशियां भी बढ़ा सकती हैं इसका जोखिम
2026-07-14
-
पढ़ाई में नहीं लग रहा मन? फोकस बढ़ाने के लिए अपनाएं ये आसान और असरदार टिप्स
2026-07-13
-
चौंकाने वाली रिपोर्ट! कुपोषण कम हुआ, लेकिन बच्चों में बढ़ी मोटापे की समस्या
2026-07-12
-
Hair Growth Tips: झड़ते बालों से हैं परेशान? प्याज के रस से बनाएं ये 2 आसान हेयर मास्क
2026-07-11
-
आप भी 16:8 इंटरमिटेंट फास्टिंग अपनाते हैं? नई रिसर्च ने दिल की सेहत को लेकर बढ़ाई चिंता
2026-07-09
-
इन पौधों से दूर भागते हैं सांप, जानें इस बारे में क्या कहता है साइंस
2026-07-08
-
मॉनसून में क्यों झड़ने लगते हैं बाल? जानिए वजह और बचाव के तरीके
2026-07-06
-
मॉनसून में एक छोटी सी लापरवाही पड़ सकती है भारी, बारिश में बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा, जाने इसके लक्षण और बचाव के उपाय
2026-07-06
-
Chia Seeds Face Mask: महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट नहीं, चिया सीड्स के ये 3 फेस मास्क दिलाएंगे नैचुरल ग्लो और दमकती त्वचा
2026-07-05
-
Manicure Beauty Tips: पार्लर जाए बिना घर पर करें मैनीक्योर-पेडीक्योर, इन आसान घरेलू टिप्स से हाथ-पैर बनेंगे मुलायम और चमकदार
2026-07-04
-
Oral Cancer Research: ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से बिना सर्जरी खत्म हो सकती हैं कैंसर सेल्स
2026-07-04
-
International Yoga Day : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले प्रयागराज में 'जल योग', यमुना नदी में तैराकों ने किया अनोखा अभ्यास
2026-06-19