विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर मिली प्रेरणा, करें स्वस्थ भारत का निर्माण, देश के नेताओं ने दिया संदेश
खबर सार :-
आज विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं मिल रही हैं। कोई संकल्प ले रहा है तो कोई संदेश दे रहा है। हर किसी को न जागरूक किया जा सकता है न ही सभी तक पहुंचा जा सकता है।
खबर विस्तार : -
नई दिल्ली, आज विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं मिल रही हैं। कोई संकल्प ले रहा है तो कोई संदेश दे रहा है। हर किसी को न जागरूक किया जा सकता है न ही सभी तक पहुंचा जा सकता है। लेकिन हमारे देश के नेताओं ने इस बार दिलचस्पी जरूर दिखाई है। इन्होंने देशवासियों को शुभकामनाएं सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर दिया है। साथ ही संकल्प भी लिया कि वह प्रकृति की रक्षा में सभी के साथ हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्गमंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याणमंत्री शिवराज सिंह चाैहान, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारितामंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार, केन्द्रीय कपड़ामंत्री गिरिराज सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं बिहार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर अपने सुझाव व संदेश दिए हैं।
जैव-विविधता की रक्षा करने के लिए संकल्प दिलाया
ओम बिरला ने एक्स पर कहा, विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर, आइए याद रखें कि प्रकृति की रक्षा करने का मतलब है, अपने भविष्य की रक्षा करना। उन्होंने प्रकृति संरक्षण का मतलब समझाया और सिर्फ वन्यजीवों को बचाने तक ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जंगलों, नदियों, साफ हवा और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना भी जरूरी कहा है। पेड़ लगाएं, पानी बचाएं, प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करें और वन्यजीवों का सम्मान करने पर जोर दिया। नितिन गडकरी ने लिखा, प्रकृति सिर्फ हमारी विरासत नहीं है बल्कि यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी भी है। इस अवसर पर समझदारी भरे फैसलों और सामूहिक प्रयासों से अपने जंगलों, नदियों, वन्यजीवों तथा जैव-विविधता की रक्षा करने के लिए संकल्प दिलाया।
प्रकृति हम सभी के जीवन का मजबूत आधार
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याणमंत्री शिवराज सिंह ने आज विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर कहा कि प्रकृति हम सभी के जीवन का मजबूत आधार है। इसकी समृद्धि से ही इंसान का जीवन स्वस्थ और खुशहाल बनेगा। जब यह धरती रहेगी, तभी इंसानों और सभी जीवों का जीवन भी सुरक्षित रह पाएगा। इस अवसर पर संकल्प लेने के लिए कहा। चाहे वह पेड़ लगाने का हो, सिंगल-यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने का हो, पानी या बिजली बचाने का हो, सभी जरूरी हैं। कहा कि एक छोटा सा संकल्प भी दुनिया बदल सकता है। हम अपने देश और दुनिया को बदलें, ताकि यह धरती सभी जीवों और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और खुषहाल बना दें।
समृद्ध ग्रह की शुरुआत जिम्मेदार फैसलों से होती
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लिखा, एक समृद्ध ग्रह की शुरुआत जिम्मेदार फैसलों से होती है। आइए हम अपनी प्राकृतिक विरासत को बचाएं। साफ-सुथरे ऊर्जा समाधानों को बढ़ावा देने का संकल्प लें। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार ने कहा, स्वच्छ जल हरित वन, समृद्ध जैव विविधता और संतुलित पर्यावरण ही विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत की आधारशिला हैं। उन्होंने प्रकृति के प्रति संवेदनशील जीवनशैली अपनाकर तथा पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाकर पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और सशक्त भविष्य बनाने पर जोर दिया। केन्द्रीय कपड़ामंत्री गिरिराज सिंह ने ज्यादा पेड लगाने के लिए प्ररित किया। उनका कहना था कि पेड काटना जब जरूरी हो्र तभी करें।
भूमि का संरक्षण पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, जल, वायु, वन और भूमि का संरक्षण ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार है। हरित दिल्ली, स्वच्छ दिल्ली और पर्यावरण अनुकूल भविष्य हम सभी की जम्मेदारी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कहा आइए, इस अवसर पर अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने और स्वच्छ व हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लें। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संकल्प लें।
प्रकृति हमें मिला सबसे बड़ा उपहार
हमारा प्रत्येक प्रयास आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध भविष्य की मजबूत आधारशिला बनेगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रकृति का संरक्षण को आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध भविष्य की नींव बताया है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रकृति हमें मिला सबसे बड़ा उपहार है। आइए, कृतज्ञता के साथ इसे संजोकर रखें। बिहार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर लिखा, विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर आइए वृक्षारोपण, जल संरक्षण, जैव विविधता की रक्षा कर समृद्ध भविष्य का निर्माण करें।
यह भी पढें़साहब हैं सड़क पर तो शायद सुधार दें नागरिक सुविधाएं, दूसरी गलती नहीं होगी माफ
अन्य प्रमुख खबरें
-
यूपी में बढ़ा हरित क्षेत्रफल, योगी सरकार ने 242 करोड़ पौधे लगवाए
2026-09-08
-
धनबाद के सिजुआ में कोहराम, जमीन फटी, मकान धंसे, एक बच्चे की मौत, हंगामा
2026-09-08
-
कावेरी जल पर तमिलनाडु की बढ़ी चिंता, कर्नाटक ने 57 फीसदी घटाया प्रवाह
2026-09-08
-
बलरामपुर: 15 दिन में काट डाले हजारों पेड़, सरकारी जमीन पर पर्यावरण लाचार
2026-09-07
-
झारखंड से भटके दस हाथी, ग्रामीणों में खौफ, सतर्कता की हो रही मुनादी
2026-09-01
-
बहराइचः बकरी देख पिंजरे में घुसा तेंदुआ, वनकर्मी अपने साथ ले गए
2026-08-31
-
तीन हाथी कॉरिडोर का प्रस्ताव पास, तमिलनाडु में हाथी अक्सर मचाये हैं उत्पात
2026-08-29
-
तमिलनाडुः बाघ के हमले में दो लोगों की मौत, गुडालूर में दस हजार दुकानें बंद
2026-08-27
-
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर तुलसी के पौधे भेंट किए
2026-08-25
-
गोमती नदी में गिर रहे 45 नाले, नगर निगम को सिर्फ 33 की जानकारी
2026-08-13
-
बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री तक भूस्खलन और मालवा, खतरे के निशान पर हैं कई नदियां
2026-08-06
-
पेड़-पौधों से बना दिया बस शेल्टर, फीलगुड महसूस करते हैं यात्री
2026-08-03
-
77 स्थानों पर एक लाख पौधे लगाए, दिल्ली के उपराज्यपाल टीएस संधू रहे मौजूद, कमला नेहरू रिज में चला अभियान
2026-07-31
-
सोलर पंप और टैंकरों से भरा जा रहा पानी, फिर भी नहीं बच रही जान
2026-07-30
-
बाघ के संरक्षण की सबसे बड़ी जिम्मेदारी भारत पर ; डॉ. खैरा
2026-07-29