साहब हैं सड़क पर तो शायद सुधार दें नागरिक सुविधाएं, दूसरी गलती नहीं होगी माफ

खबर सार :-

अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव का सारा ध्यान इन दिनों जोन-6 के वार्डाें पर है। वह भी इसलिए, क्योंकि यहां पर प्रसिद्ध शिव मंदिर है। यहां मुख्यमंत्री जल्द ही दौरे पर भी आ सकते हैं। यदि किसी प्रकार की खामी रह जाती है तो वह उसके लिए जिम्मेदार होंगे।
साहब हैं सड़क पर तो शायद सुधार दें नागरिक सुविधाएं, दूसरी गलती नहीं होगी माफ

खबर विस्तार : -

लखनऊ; अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव का सारा ध्यान इन दिनों जोन-6 के वार्डाें पर है। वह भी इसलिए, क्योंकि यहां पर प्रसिद्ध शिव मंदिर है। यहां मुख्यमंत्री जल्द ही दौरे पर भी आ सकते हैं। यदि किसी प्रकार की खामी रह जाती है तो वह उसके लिए जिम्मेदार होंगे। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने भी यहां इस क्षेत्र के दौरे कर खामियों के निस्तारण के आदेश दे चुके हैं। इसीलिए सावन माह में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पूर्व सालों की कमियों की पुनरावृत्ति से बचने की कोशिश की जा रही है।

क्षेत्र की परेशानी वह खुद देखने पहुंचते हैं, पहली बार खामी पर माफी किंतु दोहराने पर अर्थदंड से सुधार रहे हैं।  बुद्धेश्वर मंदिर परिसर, मोहन रोड, पिंक सिटी क्षेत्र में स्थित अंडरग्राउंड स्ट्रॉन्ग वाटर ड्रेन आदि महत्वपूर्ण स्थान हैं। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा भी प्रस्तावित है। इस दौरे को ध्यान में रखते हुए शकुंतला विश्वविद्यालय और काकोरी शहीद दिवस स्थल तक बारीकी से निगरानी की जा रही है। यहां के जोनल अधिकारी अमरजीत यादव, अधिशासी अभियंता, जोनल सेनेटरी ऑफिसर एवं क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक की जिम्मेदारी बढा दी गई है।

गलियों में भी दिखने लगेगी सफाई

घ्ंटाघर से दुबग्गा रोड तक मुख्य मार्ग की सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिल रही है। अपर नगर आयुक्त ने मुख्य मार्ग से जुड़े संपर्क मार्गों और गलियों में नियमित एवं सक्रिय सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य मार्ग के साथ-साथ अंदरूनी क्षेत्रों को भी साफ रखना होगा। बुद्धेश्वर मंदिर परिसर एवं नालियों की नियमित सफाई पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही अधिशासी अभियंता को ओवरब्रिज के दोनों ओर स्थित सर्विस लेन को जीएसबी डालकर गड्ढा मुक्त करने के सख्त आदेष हैं। इस कार्य के लिए मलवा डालने के उपरांत जीएसबी बिछाकर सतह को समतल किया जा रहा है।

मेले से पहले पोल सुरक्षित होंगे

अपर नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारी को आगामी सावन मेले को देखते हुए प्रकाश विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर विद्युत पोल के निचले हिस्से तथा विद्युत संयोजक बिंदुओं को पूरी तरह इंसुलेट करने को कहा है। इससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। पिंक सिटी स्थित अंडरग्राउंड ड्रेन पर दो 7.5 एचपी डीजल पम्प और दो बकेट मशीनें हैं। यह दोनों निष्क्रिय हैं। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में ड्रेन की सफाई का ठेका जीटी कंस्ट्रक्शन को दिया गया था। उसने निर्धारित कार्य नहीं किया। विभागीय रिपोर्ट के आधार पर संस्था को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था। इसके बावजूद संस्था द्वारा मशीनें मौके पर रखी गईं, जो अब तक उपयोग में नहीं लाई गई हैं। मौके पर केवल विभागीय डीजल मड पम्प चलती हालत में थी। 

गंदगी पर एक लाख का जुर्माना

वीहोप हॉस्पिटल से हैदर कैनाल तक अंडरग्राउंड ड्रेन के आउटलेट पर कई स्थान ऐसे हैं, जहां पर कूड़ा पसरा रहता है। यहां अपर नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारी और जोनल सेनेटरी ऑफिसर को फटकार लगाई थी। इसी मामले में सफाई कार्य में लापरवाही बरतने वाली कार्यदायी संस्था एफबी ट्रेडर्स पर एक लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया। बुद्धेश्वर मंदिर से काकोरी शहीद दिवस स्थल तक काफी काम हुआ है। मुख्य मार्ग स्थित सब्जी मंडी के सामने सफाई काम चल रहा था। अपर नगर आयुक्त ने काकोरी मार्ग पर लगातार गार्बेज पिकिंग कराने के लिए कहा है। मुख्य मार्ग के डिवाइडरों पर उग आए पौधों की छंटाई कराने के लिए उद्यान अधीक्षक को कहा गया है।

जलभराव तो रोकना ही होगा

जोन-6 में प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाने के लिए कहा गया है। जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल जल निकासी सुनिश्चित करना होगा। क्यूआरटी को सक्रिय रखते हुए निरंतर पर्यवेक्षण बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सावन मेले और वीवीआईपी कार्यक्रमों को देखते हुए स्वच्छता पर विषेष ध्यान दें। यहां किसी भी जगह पर जलभराव न हो, इसके लिए पहले से ही तैयार रहें।

यह भी पढ़ें     कैबिनेट ने वाराणसी में गंगा किनारे 6-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर को दी मंजूरी

अन्य प्रमुख खबरें