Sanjeeda Sheikh: यश की 'टॉक्सिक' में छा गईं संजीदा शेख, हर तरफ हो रही उनकी दमदार एक्टिंग की चर्चा
खबर सार :-
Sanjeeda Sheikh: संजीदा शेख 'टॉक्सिक' में कुछ देर के लिए नजर आईं और तुरंत ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हर तरफ उनकी दमदार एंक्टिंग की चर्चा हो रही है।
खबर विस्तार : -
Toxic Box Office Collection: कन्नड़ सुपरस्टार यश (yash) की एक्शन-थ्रिलर 'टॉक्सिक: ए फेरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' बॉक्स ऑफिस धमाल मचा रही है। लगभग 500 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने तीन दिनों में ही ₹165.35 करोड़ तक का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं दुनिया भर में फिल्म ने ₹221.45 करोड़ की कमाई कर ली है। यश के साथ फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसी मजबूत फीमेल कास्ट है। इन पांच फीमेल एक्ट्रेस के अलावा एक और अभिनेत्री है जो सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।
संजीदा शेख की हर तरफ हो रही तरीफ
दरअसल हम बात कर रहें हैं एक्ट्रेस संजीदा शेख की। जो हाल ही रिजील हुई फिल्म Toxic को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म संजीदा के जबरदस्त परफॉर्मेंस की तारीफ हो रही है। वह फिल्म टॉक्सिक में एक खास कैमियो रोल में नजर आई हैं। संजीदा ने फिल्म लीड किरदारों 'राया' (यश) और 'गंगा' (नयनतारा) की मां का 'कमला' का किरदार निभा रही हैं। उनका यह कैमियो छोटा होने के बावजूद बहुत अहम है।
नेगेटिव रोल ने दर्शकों के दिलों पर छोड़ी छाप
हालांकि उनका रोल छोटा और नेगेटिव था, फिर भी उन्होंने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। टीजर से ही उन्होंने दर्शकों का ध्यान खींच लिया था और फिल्म रिलीज होने के बाद भी उनकी जबरदस्त परफॉर्मेंस की तारीफ हो रही है। गीतू मोहनदास की डायरेक्ट की हुई यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यश के अलावा इसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।
संजीदा शेख ने फैंस को कहा धन्यवाद
इस बीच संजीदा शेख ने शनिवार को दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है। संजीदा शेख ने इंस्टाग्राम पर फिल्म में निभाए गए अपने किरदार की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। अपनी पोस्ट में उन्होंने फैंस का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि इतने छोटे से रोल का दर्शकों पर इतना गहरा असर पड़ेगा। एक्ट्रेस ने लिखा, "एक आर्टिस्ट के तौर पर, काम का सबसे मजेदार हिस्सा ऐसे किरदार निभाना है जो आपको चुनौती दें। 'Toxic' ने मुझे एक अनोखा रोल निभाने का मौका दिया जो मेरी असल जिंदगी से बिल्कुल अलग था और शायद इसीलिए मुझे इसमें इतना मजा आया।"
उन्होंने माना कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि स्क्रीन पर उनकी छोटी सी मौजूदगी दर्शकों पर इतना गहरा असर डालेगी या उन्हें इतना प्यार मिलेगा। उन्होंने लिखा, "मैं बिना किसी उम्मीद के इस फिल्म से जुड़ी थी, लेकिन मेरी छोटी सी मौजूदगी को जो प्यार मिला है, उससे मैं बहुत खुश हूं। इस सफर में मेरा साथ देने के लिए सभी का दिल से शुक्रिया। मैं वादा करती हूं कि आगे भी ऐसे रोल करती रहूंगी जो आपको हैरान और मंत्रमुग्ध कर दें।"
संजीदा शेख मुख्य रूप से टेलीविजन में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्मों और सीरीज में 'धमाल 4', 'इक्का', 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' और 'फाइटर' शामिल हैं।
कौन है संजीदा शेख
संजीदा शेख भारतीय टेलीविजन और सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उनका जन्म 20 दिसंबर, 1984 को कुवैत सिटी में हुआ था और उनका परिवार गुजरात से है। एक्टिंग के अलावा, उन्होंने डांस और मॉडलिंग में भी काम किया है। संजीदा ने 'बागबान' (2003) से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। हालांकि संजीदा शेख मुख्य रूप से टेलीविजन में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। उन्हें टेलीविजन पर 'क्या होगा निम्मो का' शो से काफी पहचान मिली।
इसके बाद, उन्होंने कई लोकप्रिय सीरियल में काम किया, जिनमें 'कयामत', 'एक हसीना थी', 'इश्क का रंग सफेद', 'लव का है इंतजार', 'नागिन 3' और अन्य शामिल हैं। 'एक हसीना थी' में दुर्गा का उनका किरदार उनके सबसे यादगार टेलीविजन रोल में गिना जाता है। इसके अलावा 2007 में, उन्होंने एक्टर आमिर अली के साथ डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 3' में हिस्सा लिया और इस जोड़ी ने कॉम्पिटिशन जीता।
फिल्मों और OTT में काम
इतना है नहीं पिछले कुछ सालों में, संजीदा टेलीविजन से आगे बढ़कर फिल्मों और वेब सीरीज में अपनी जगह बना रही हैं। उनके कुछ खास काम ये हैं। तैश (2020), काली खुही (2020), फाइटर (2024), हीरामंडी: द डायमंड बाजार (2024), संजीदा 'धमाल 4' में नजर आईं, जिसमें उन्होंने कॉमेडी और एक्शन दोनों तरह के रोल किए। इसके अलावा, उनकी फिल्म 'इक्का' भी 2026 की उनकी फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। हाल ही में, उन्होंने यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' में अपने छोटे लेकिन मुश्किल रोल के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि एक कलाकार के लिए ऐसे रोल करना जरूरी है जो उन्हें चुनौती दें।
आमिर अली से की थी शादी
गौरतलब है कि संजीदा शेख ने 2012 में आमिर अली से शादी की थी। 2019 वो सरोगेसी के जरिए एक बेटी की मां उसका नाम आयरा है। 2021 दोनों का तलाक हो गया था। हालांकि बेटी की कस्टडी संजीदा के पास है।
ये भी पढ़ेंः- Toxic Box Office Collection: रक्षाबंधन पर भी नहीं चला यश का जादू, टॉक्सिक की कमाई में 64% गिरावट
अन्य प्रमुख खबरें
-
महिलाओं ने नवरात्र पर किया शक्ति प्रदर्शन, देवी मां के स्वरूपों को खुद पर उतारने की कोशिश
2026-10-13
-
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को लेकर खोला राज
2026-10-13
-
6 साल बाद हंसल मेहता की वेब सीरीज से वापसी करेंगी बिपाशा बसु
2026-10-12
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10
-
Birthday Special: अमिताभ बच्चन ने जिगरी दोस्त के कहने पर लड़ा चुनाव, फिर छोड़ दी सियासत
2026-10-10
-
बॉडी शेमिंग पर कैटरीना कैफ ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
2026-10-09
-
नम आंखों से नाना पाटेकर को दी अंतिम विदाई, डोणजे में उमड़ा हुजूम
2026-10-09
-
नाना पाटेकर की मौत की जांच करेगी गोवा पुलिस, दर्ज होंगे बयान
2026-10-09
-
नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए शाहरुख, कई यादों का किया जिक्र
2026-10-08
-
पुणे में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन कर सकेंगे लोग
2026-10-08
-
वड़ोदरा में गरबा खेल कर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया, 46 हजार से ज्यादा लोग रहे मौजूद
2026-10-08
-
ढाक को मौका मिला तो कालकार नहीं, नवरात्र पर वाद्यंत्रों का संकट
2026-10-08
-
अलविदा नाना पाटेकर: कभी हंसाया-कभी रुलाया, हर किरदार से जीता दिल
2026-10-08