अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने साझा किया अनुभव, कल राहुल गांधी कर रहे थे दावा, दोनों का विषय है एक
खबर सार :-
मुंबई, अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश इन दिनों वेब गेमिंग रियलिटी शो प्लेग्राउंड के 5वें सीजन में जज और मेंटोर के रूप में दिख रही हैं। अभिनेत्री ने मीडिया के सामने मन की बात की है। उन्होंने एआई के संबंध में कहा कि वह किसी भी इंसानी चीजों की जगह नहीं ले सकता है। यही बात राहुल गांधी अपने तरीके से प्रयागराज में बोले थे। अभिनेत्री ने कहा कि वह किसी का स्थान नहीं ले सकता।
खबर विस्तार : -
मुंबई : अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने अपना अनुभव एआई पर साझा किया है। उन्होंने कहा कि एआई किसी और का हक नहीं छीन सकता। प्रयागराज में पिछले दिनों राहुल गांधी ने भी एआई पर अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश जैसे ही दावे किए थे। उनका कहना था कि हम एआई को डेटा देतेे हैं, वह हमें कुछ नहीं कर सकता है।
अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश इन दिनों वेब गेमिंग रियलिटी शो प्लेग्राउंड के 5वें सीजन में जज और मेंटोर के रूप में दिख रही हैं। अभिनेत्री ने मीडिया के सामने मन की बात की है। उन्होंने एआई के संबंध में कहा कि वह किसी भी इंसानी चीजों की जगह नहीं ले सकता है। यही बात राहुल गांधी अपने तरीके से प्रयागराज में बोले थे। अभिनेत्री ने कहा कि वह किसी का स्थान नहीं ले सकता। राहुल गांधी ने कहा था कि एआई कुछ भी नहीं है। गेमिंग शो के प्रमोशन के दौरान मुंबई में अभिनेत्री ने मीडिया से बातचीत की। अभिनेत्री से जब पूछा गया कि क्या तकनीक कला को खत्म कर रही है? अभिनेत्री ने बड़ी सहजता से कहा कि यह कुछ नया कर सकता है। लेकिन क्षमता और व्यक्ति की पहचान नहीं छीन सकता।
काम करने वाले पर कोई फर्क नहीं पड़ता
उन्होंने कहा कि तकनीक कभी भी असली आर्ट को दूसरे की जगह पर नहीं कर सकती है। काम करने वाले पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। कितने भी ऐसे शो हों, जिनमें एआई का इस्तेमाल किया जाता है। हमने अपने शो में एक एआई कॉन्सेप्ट भी शामिल किया है। इसका मतलब यह नहीं है कि हम इस शो में एआई को मेंटर बना देंगे। कितना भी बदलाव हो और तकनीकी पहचान बदले, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसा कभी हो सकता कि वह किसी की जगह ले लेगा। अभिनेत्री ने भी माना कि कुछ हद तक, विजुअल एंटरटेनमेंट में, एआई बेहतर बनाने के लिए एक कारगर टूल हो सकता है।
राहुल गांधी ने कहा, एआई हमसे लेता है डेटा
राहुल गांधी ने कहा था कि हम एआई को डेटा देते हैं, वह हमें डेटा नहीं दे सकता। लोग इसके पीछे भाग रहे हैं, सच्चाई यह है कि यह कुछ नहीं कर सकता है। इन दिनों अभिनेत्री अरुष भोला, एल्विश यादव के साथ गेमिंग रियलिटी शो में मेंटोर के रूप में दिख रही हैं। इस सीजन में अलग-अलग टीमों का नेतृत्व ये तीनों करते नजर आएंगे। इसके अलावा शो के मुख्य फाउंडर्स और निर्माताओं भी अलग-अलग जिम्मेदारियों पर काम कर रहंे हैं।
अलग-अलग चैलेंज में हिस्सा लिया जाता
इस शो में दोस्ती, दुश्मनी और टीम वर्क को मैनेज कर प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जा रहा है। यह शो वर्चुअल प्लेग्राउंड के कॉन्सेप्ट पर बना हुआ है। यह भारत का पहला गेमिंग और ई-स्पोर्ट्स रियलिटी शो है। यह एंटरटेनमेंट, कंपटीशन और इन्फ्लुएंसर कल्चर को एक साथ मिलाता है। इसमें यंग क्रिएटर्स, गेमर्स और इंटरनेट की मशहूर हस्तियां हैं। इसमें अलग-अलग चैलेंज में हिस्सा लिया जाता है।
यह भी पढ़ें : निकिता रावल को फैन ने किया हैरान, बिना इजाजत कर लिया किस
अन्य प्रमुख खबरें
-
अल्लू अर्जुन से लेकर राम चरण तक सितारों ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
2026-11-08
-
OTT पर धूम मचाने को तैयार हनुमान अंश, जानें कब और कहां होगी रिलीज फिल्म
2026-11-07
-
बड़े पर्दे पर चला 'रामायण' का जादू ! फिल्म देख रो पड़े अभिनेता अनुपम खेर
2026-11-06
-
रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन किया चमत्कार
2026-11-06
-
Ramayana Review: रणबीर की गंभीरता और यश का रौद्र रूप, जानें कैसी है फिल्म
2026-11-05
-
आयुष्मान खुराना से लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगी करोड़ों की रंगदारी
2026-11-04
-
रिलीज से पहले रणवीर की रामायण ने बनाया रिकॉर्ड
2026-11-03
-
मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, बिग-बॉस में एक्ट्रेस ने जताई इच्छा
2026-11-03
-
बिश्नोई गैंग ने अभिनेता तुषार कपूर से मांगी 5 करोड़ की फिरौती
2026-11-03
-
चिरंजीवी और राम चरण ने अमित शाह से की मुलाकात, डीपफेक पर सख्त कानून की मांग
2026-11-03
-
61वें जन्मदिन पर शाहरुख खान ने फैंस को दिया खास तोहफा
2026-11-03
-
दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो पर मचा बवाल, अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
2026-11-02
-
मशहूर टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का महज 33 साल की उम्र में निधन
2026-11-02
-
संजय गुप्ता के निधन से टूटे बॉलीवुड सितारे, विवेक ओबेरॉय हुए भावुक
2026-11-01
-
गर्लफ्रेंड सबा के जन्मदिन पर ऋतिक रोशन ने किया रोमांटिक पोस्ट
2026-11-01