Disha Patani Birthday : बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी का 34वां बर्थडे... आयशा श्रॉफ ने जन्मदिन पर दी खास अंदाज में बधाई
खबर सार :-
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां बर्थडे मना रही हैं। दिशा के जन्मदिन पर टाइगर श्राफ की मां आयशा श्राफ और बहन कृष्णा श्राफ ने खास अंदाज में बधाई दी। दिशा का टाइगर श्राफ से ब्रेकअपन होने के बाद भी उनकी मां और बहन के साथ काफी करीबी रिश्ता है। दिशा और टाइगर 2022 में चुपचाप अलग हो गए थे। दिशा व टाइगर पहली बार म्यूजिक वीडियो बेफिक्रा में एक साथ नजर आए थे।
खबर विस्तार : -
Disha Patani Birthday : बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं। टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने अभिनेत्री को खास बधाई दी है।
आयशा श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर साझा किया दिल छू लेने वाला संदेश
दिशा पाटनी के जन्मदिन पर आयशा श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाला संदेश साझा किया है। दिशा के लिए अपना प्यार जाहिर करने के साथ-साथ, आयशा ने यह भी वादा किया कि वे दोनों साथ में और भी कई यात्राएं करेंगी। टाइगर की मां ने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने उनकी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू!!! भगवान तुम पर कृपा बनाए रखे!! दिशा पाटनी।" तस्वीरों में दोनों कैमरे के लिए पोज देते हुए मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें उनके बीच के गहरे रिश्ते को बखूबी दिखाती हैं।
दिशा पाटनी का टाइगर श्रॉफ की मां-बहन के साथ है करीबी रिश्ता
कमेंट सेक्शन में अभिनेत्री ने लिखा, "आउ, लव यू मेरी आंटी, मुझे हमारी साथ की यात्राएं याद आती हैं।" जवाब में आयशा ने कहा, "दिशा पाटनी चलो इस साल ऐसा बहुत कुछ करते हैं! दिलचस्प बात यह है कि दिशा पाटनी का टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ और बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ बहुत अच्छा और करीबी रिश्ता है।
2022 में दिशा और टाइगर का हो गया था ब्रेकअप
बता दें कि दिशा और टाइगर को लेकर कई वर्षों तक अफवाहें रही हैं, फिर 2022 में चुपचाप अलग हो गए। उस दौरान, उन्हें अक्सर इवेंट्स, छुट्टियों और पारिवारिक समारोहों में साथ देखा जाता था। हालांकि बहुत सारी अटकलें लगाई जाती थीं, लेकिन दोनों एक्टर्स ने हमेशा एक-दूसरे को "अच्छा दोस्त" कहा या किसी भी बात की सीधे तौर पर पुष्टि करने से बचते रहे।
दिशा पाटनी के साथ कृष्णा की दोस्ती आज भी मजबूत
टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप के बाद भी दिशा पाटनी ने कृष्णा श्रॉफ के साथ अपना अच्छा और दोस्ताना रिश्ता बनाए रखा है। सिद्धार्थ कन्नन के शो में कृष्णा ने दिशा के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा था कि उनकी दोस्ती आज भी मजबूत है, भले ही दिशा अब उनके भाई के साथ रिश्ते में नहीं हैं।
वह ऐसी दोस्त हैं जो हमेशा मेरे साथ रहेंगी
कृष्णा ने कहा था, "आज के समय में, जब महिलाएं एक-दूसरे को नीचा दिखाने में पीछे नहीं होती, वह (दिशा) और मैं एक-दूसरे का हौसला बढ़ाने की कोशिश करते हैं। वे ऐसी इंसान हैं जो हर स्थिति में मेरे साथ खड़ी रहेंगी। उनमें किसी को जज करने की आदत नहीं है, इसलिए मैंने अपनी जिंदगी के हर पहलू के बारे में उनसे खुलकर बात की है। वह ऐसी दोस्त हैं जो हमेशा मेरे साथ रहेंगी और मैं भी उनके साथ रहूंगी। बता दें कि दिशा और टाइगर पहली बार म्यूजिक वीडियो "बेफिक्रा" में साथ नजर आए थे। बाद में उन्होंने 2018 की फ़िल्म "बागी 2" में भी साथ काम किया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
आयुष्मान खुराना से लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगी करोड़ों की रंगदारी
2026-11-04
-
रिलीज से पहले रणवीर की रामायण ने बनाया रिकॉर्ड
2026-11-03
-
मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, बिग-बॉस में एक्ट्रेस ने जताई इच्छा
2026-11-03
-
बिश्नोई गैंग ने अभिनेता तुषार कपूर से मांगी 5 करोड़ की फिरौती
2026-11-03
-
चिरंजीवी और राम चरण ने अमित शाह से की मुलाकात, डीपफेक पर सख्त कानून की मांग
2026-11-03
-
61वें जन्मदिन पर शाहरुख खान ने फैंस को दिया खास तोहफा
2026-11-03
-
दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो पर मचा बवाल, अब एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
2026-11-02
-
मशहूर टीवी एक्टर अनुज ठाकुर का महज 33 साल की उम्र में निधन
2026-11-02
-
संजय गुप्ता के निधन से टूटे बॉलीवुड सितारे, विवेक ओबेरॉय हुए भावुक
2026-11-01
-
गर्लफ्रेंड सबा के जन्मदिन पर ऋतिक रोशन ने किया रोमांटिक पोस्ट
2026-11-01
-
‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, बाॅलीवुड में शोक
2026-10-31
-
प्रियंका चोपड़ा की शॉर्ट फिल्म 'वी वर हियर' ऑस्कर के लिए क्वालिफाई
2026-10-30
-
करवा चौथ पर प्रियंका ने हाथों पर रचाई निक के नाम की मेहंदी
2026-10-29
-
मुंबई में सनबर्न फेस्टिवल 2026 में परफाॅर्म करेंगे ह्यूगेल और DJ मोचाक
2026-10-28
-
जेनिफर विंगेट संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
2026-10-28