टीवी एक्ट्रेस गुलफाम खान जल्द करेंगी बड़ा खुलासा, दीया और बाती हम की दिला रही हैैं याद
खबर सार :-
नामकरण, भाग्यलक्ष्मी, दीया और बाती हम जैसे लोकप्रिय टीवी सीरियल में अभिनेत्री और लेखिका गुलफाम खान ने सफल अभिनय किया है। इसीलिए उनकी पहचान घर-घर तक है। निःसेदह अभिनेत्री और लेखिका गुलफाम खान आज पहचान की मोहताज नहीं है। लेकिन वह काफी समय से पर्दे के पीछे ही हैं, इसलिए उनके फैन्स सवाल तो करेंगे ही।
खबर विस्तार : -
मुंबई: नामकरण, भाग्यलक्ष्मी, दीया और बाती हम जैसे लोकप्रिय टीवी सीरियल में अभिनेत्री और लेखिका गुलफाम खान ने सफल अभिनय किया है। इसीलिए उनकी पहचान घर-घर तक है। निःसेदह अभिनेत्री और लेखिका गुलफाम खान आज पहचान की मोहताज नहीं है। लेकिन वह काफी समय से पर्दे के पीछे ही हैं, इसलिए उनके फैन्स सवाल तो करेंगे ही। आखिर पहचान भी उन्होंने ही दी है। इसका जवाब देने के लिए पिछले दिन वह मीडिया के सामने आईं और बताया कि वह एक बायोपिक पर काम कर रही हैं। हालांकि, अभनेत्री ने उसका नाम नहीं बताया। बहरहाल, उनके तमाम चाहने वालों को अब संतोष है। अभिनेत्री ने बताया कि अभी मैं जो बायोपिक लिख रही हूं, उनके ऊपर कहानी पहले भी लिखी जा चुकी है। वह अब इस पर अपना नजरिया लाकर लिख रही हैं। उन्होंने कहा कि यह एक बार तैयार हो जाए, उसके बाद तय करूंगी कि आगे क्या करना है। उन्होंने कहा मैं बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं हूं।
अवार्ड केे काबिल रोल की रहती है तलाश
असली अवॉर्ड और ज्यादा दिखने का मतलब समझाते हुए गुलफाम ने बताया कि उनके लिए असली अवॉर्ड जाकर लेना नहीें है। उनका कहना था कि वह जब भी सीन बनें तो वह अवार्ड के काबिल हो। अभिनेत्री गुलफाम खान से पूछा गया कि आप पिछले दो दशकों से ज्यादा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा बनी हुई हैं। अभिनेत्री ने कहा कि पहले लगता था कि दर्शक सिर्फ एक खास तरह का बालिका वधू, अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो और प्रतिज्ञा जैसे शो पसंद करते हैं। यह सभी ग्रामीण भारत पर आधारित कंटेंट रहे हैं। लेकिन कुछ साल में एक्टिंग, ऑडियंस और स्टोरी क्रिएशन में बदलाव देखा गया है। कुमकुम भाग्य और कुंडली भाग्य जैसे शहरी शो पॉपुलर हुए। मुझे यकीन हुआ कि दर्शकों को सब कुछ पसंद हैं। वे सिर्फ एक नजरिए पर ही टिके नहीं हैं। हर शो की अपनी ऑडियंस होती है। कुछ लोगों को शहरी कहानियां पसंद तो कुछ ग्रामीण कहानियों को पसंद करते हैं। हमारे देश में अपने भाषाई, पहनावा और संस्कृति पर भी दर्शक की कृपा बनती है। दिल्ली, पंजाब या मुंबई हर क्षेत्र के कलाकार हैं, हर क्षेत्र की कहानियां और दर्षक हैं।
सोशल मीडिया को देती हैं महत्व
अभिनेत्री गुलफाम खान ने कहा कि आजकल, एक एक्टर की सोशल मीडिया प्रजेंस खास है। हम अपने फोन पर इतना ज्यादा समय व्यस्त हैं, जिसमें सोशल मीडिया अहम रोल निभाता है। गुलफाम ने अलादीन नाम तो सुना होगा सीरियल में नाजनीज का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार को भी पहचान मिली थी। वह अब तक सिंदूर, अस्तित्व, जेबीसी विद जावेद जाफरी, ट्विंकल ब्यूटी पार्लर के अलावा दर्जनों किरदार निभा चुकी हैं। ज्यादा दिन न दिखने पर उनके फैन्स सवाल तो करेंगे ही।
यह भी पढ़ें : पति की प्रेमिका के लिए पत्नी ने गाया था हिंदी सिनेमा का सबसे दर्दभरा गीत, आज भी नम हो जाती हैं आंखें
अन्य प्रमुख खबरें
-
Deepika Padukone ने दूसरी बेटी को दिया जन्म, बधाइयों का लगा तांता
2026-09-20
-
Bigg Boss 20: 'टुनटुन' बोलकर लव गिल ने उड़ाया आम्रपाली का मजाक
2026-09-19
-
Oscar 2027 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी 'गोंधल', हनुमान अंश को छोड़ा पीछे
2026-09-19
-
'लालबागचा राजा' के दरबार में पहुंचे रणवीर सिंह, बप्पा का लिया आशिर्वाद
2026-09-18
-
हेमा मालिनी समेत कई बाॅलीवुड सितारों ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी
2026-09-17
-
बॉलीवुड से पहुंच रहे पीएम मोदी को संदेश, जन्म दिन पर एडवांस में शुभकामनाएं मिलीं
2026-09-16
-
Bigg Boss 20: खाने के लेकर भिड़ीं माही विज-आम्रपाली दुबे
2026-09-16
-
मुंबई: टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना बना रहीं थीं बप्पा का भोग, तभी होने लगी गैस लीक
2026-09-15
-
राखी सावंत पर भड़कीं कंगना रनौत ! बोलीं- स्वीपर तक की नहीं मिलेगी नौकरी
2026-09-15
-
गणेश चतुर्थी: उर्मिला ने मांगी सबको मुस्कुराहट, करीना ने दीं शुभकामनाएं
2026-09-14
-
'हनुमान अंश' पर बरस रही नीम करोली बाबा की कृपा, 37वें दिन कमाए 19.50 करोड़
2026-09-13
-
Haiwaan: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'हैवान' के कलेक्शन ने चौंकाया
2026-09-12
-
बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर की दहाड़, 200 करोड़ का आंकड़ा किया पार
2026-09-11
-
शादी ने बदली ट्यूलिप जोशी की किस्मत, यशराज फिल्म से किया डेब्यू
2026-09-10
-
Drishyam 3 का ट्रेलर जारी, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की दमदार एंट्री
2026-09-10