पति की प्रेमिका के लिए पत्नी ने गाया था हिंदी सिनेमा का सबसे दर्दभरा गीत, आज भी नम हो जाती हैं आंखें
खबर सार :-
हिंदी सिनेमा में एक ऐसा गाना है, जिसे सुनने वाले की आंखें नम हो गई हैं। ये गाना एक पत्नी द्वारा गाया गया है, जिसने अपने पति के लिए नहीं, बल्कि उसकी प्रेमिका के लिए गाया था।
खबर विस्तार : -
Geeta Dutt: बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्मों को देखकर हर कोई इमोशनल हो जाता है, लेकिन सिनेमा जगत में कई ऐसे गाने भी हैं, जो आपको इमोशनल होने पर मजबूर कर देंगे। कई ऐसे लोग जिन्हें प्यार में धोखा मिला होता है, उन्हें किसी कारण अपने प्रेमी से बिछड़ना पड़ जाता है, जब वे अपनी कहानी से जुड़े ऐसे किसी गाने के बारे में सुनते हैं, तो उनकी आंखें नम हो जाती हैं। बात कर रहें हैं साल 1959 में आई एक गाने की, जिसमें एक पत्नी ने एक ऐसा गाना गया, जो उसके पति को नहीं, बल्कि उसकी प्रेमिका को समर्पित था। यह गाना रिलीज होने के बाद सुनने वाले काफी भावुक हो गए।
50 के दशक का दर्दभरा गीत
हिंदी सिनेमा जगत में 50 के दशक में रिलीज हुए एक गाने ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया। उस दौर में गीतकार अपनी कलम के माध्यम से समाज और रिश्तों के बंधन को कागज पर उतार रहे थे। म्यूजिक डायरेक्टर्स इस कदर सच्चाई को अपनी धुन में शामिल करते थे कि गाने हमेशा के लिए अमर हो जाते। एक ऐसा ही गाना सदी के सबसे भावुक गानों में से एक माना जाता है। इस गाने का नाम है वक्त ने किया क्या हसीं सितम। इस गाने का मतलब और इसके पीछे की कहानी आपको इमोशनल कर देगी। यह साल 1959 में आई फिल्म कागज के फूल का गीत है। इस फिल्म के मुख्य किरदार में गुरु दत्त और वहीदा रहमान ने भूमिका निभाई है। ऐसा कहा जाता है कि इस फिल्म मे दिखाई गई कहानी गुरु दत्त के निजी जिंदगी से जुड़ा था। बता दें कि इस फिल्म में सुरेश सिन्हा नाम का डायरेक्टर होता है, जिसकी शादीशुदा जिंदगी काफी मुश्किलों भरी होती है। इसी बीच उसकी मुलाकात एक शांति नाम की महिला से होती है। सुरेश उसे अपनी फिल्म में काम दे देता है और कुछ ही समय में वो काफी बड़ी स्टार बन जाती है, लेकिन बाद में वो डायरेक्टर के परिवार के लिए अपना करियर छोड़ देती है।
फिल्म प्यासा में दोनों मुख्य किरदार में आए नजर
शांति के फिल्मों से हटने के बाद सुरेश डायरेक्टर की कुर्सी पर ही दम तोड़ देता है। यह कहानी फिल्म 'कागज के फूल' का हिस्सा है, जिसमें दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है, लेकिन उसे अपनाना बहुत मुश्किल था। इस फिल्म को गुरु दत्त के जीवन से जोड़कर देखा जाने लगा। गीता दत्त से उनकी शादीशुदा जिंदगी बहुंत अच्छी नहीं चलती थी, जिसका असर उनके करियर पर भी पड़ने लगा। इसके बाद डायरेक्टर की जिंदगी में वहीदा रहमान आती हैं। ऐसी खबरे हैं कि उनको देखते ही डायरेक्टर ने अपनी फिल्म के लिए सिलेक्ट कर लिया था। इसके बाद बतौर डायरेक्टर उन्होंने 1956 में आई फिल्म सीआईडी में उन्हें कास्ट किया। इसके बाद फिल्म साल 1957 में आई फिल्म प्यासा में दोनों से साथ काम किया, जिसमें वो मुख्य किरदार में थे। कहा जाता है कि दोनों इस दौरान काफी नजदीक हो गए थे। इंडस्ट्री में उनके प्यार के चर्चे होने लगे थे।
वक्त ने किया ये हसीं सितम, तुम रहे न तुम, हम रहे न हम
गुरु दत्त ने इसके बाद फिल्म 'कागज के फूल' बनाई, जिसे दोनों की कहानी से जोड़कर देखा जाने लगा। इस फिल्म में एसडी बर्मन ने म्यूजिक तैयार किया था। गुरु दत्त की पत्नी को दोनों के प्यार के बारे में पता चल चुका था। पत्नी गीता पेशे से एक गायिका थीं। यह जानने के बाद भी उन्होंने फिल्म कागज के फूल के लिए गाना गाया। इस गाने को सबसे दुखद गानों में से एक माना जाता है। इस गाने को कैफी आजमी के लिखे बोल और गीता दत्त के दर्दभरे आवाज में पिरोया गया था। इस गाने के शब्द थे, 'वक्त ने किया ये हसीं सितम, तुम रहे न तुम, हम रहे न हम।' यह गाना उनके पति की प्रेमिका के लिए गाया गया था। बताया जाता है कि फिल्म फ्लॉप हो गई, लेकिन यह गीत सदा के लिए अमर हो गई।
ये भी पढ़ें: मधुबाला के नाम से आज भी होती है अरदास, जानिए गुरुद्वारे से जुड़ा यह अनसुना किस्सा
अन्य प्रमुख खबरें
-
बॉक्स ऑफिस पर 'Awarapan 2' का दबदबा बरकरार
2026-08-18
-
अभिनेत्री अंतरा ने एफआईआर की खबर में उनका फोटो लगाने पर दी चेतावनी
2026-08-18
-
Mukesh Khanna ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम बने राष्ट्रगान'
2026-08-17
-
गोविंदा-सुनीता के झगड़ें से परेशान कश्मीरा के कई पोस्ट, कम उम्र की एक्ट्रेस बन गई मुसीबत
2026-08-17
-
Ananya Raj Death: नींद में ही थम गईं एक्ट्रेस 'अनन्या राज' की सांसें
2026-08-17
-
अंतरा सोहम बनर्जी का हंगामा, गिरफ्तार-रिहा, रेलवे पुलिस पर किया था हमला
2026-08-16
-
हौसले की उड़ान से फिल्म इंडस्ट्री में सोनम बाजवा को मिली पहचान
2026-08-16
-
स्वतंत्रता दिवस पर OTT पर देखें देशभक्ति से भरपूर ये वेब सीरीज
2026-08-15
-
स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगा बॉलीवुड, सेलेब्स ने ऐसे दी शुभकामनाएं
2026-08-15
-
Independence Day: ये 5 फिल्में दिखाती हैं भारत के वीर सपूतों की कहानी
2026-08-15
-
Awarapan 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' की धमाकेदार ओपनिंग
2026-08-14
-
रानी मुखर्जी को मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि, शाहरुख पा चुके यह सम्मान
2026-08-14
-
Awarapan 2 Review: शिवम पंडित बन छाए इमरान हाशमी, जानें कैसी है फिल्म
2026-08-14
-
90 के दशक की नेशनल क्रश मयूरी कांगो आज हैं कॉरपोरेट जगत का बड़ा नाम
2026-08-14
-
संघर्षाें के दौर से गुजरीं और दमदार आवाज बनीं सुनिधि चौहान, पांच साल से कर रही हैं गायकी
2026-08-13