सौरभ जोशी ने इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल पर उठाए सवाल, लग्जरी कार की माइलेज को लेकर जताई चिंता
खबर सार :-
मशहूर यूट्यूबर सौरभ जोशी ने एथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपनी लग्जरी गाड़ी को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने गाड़ी की माइलेज में आई गिरावट को इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को जिम्मेदार ठहराया है।
खबर विस्तार : -
Sourav Joshi: भारत के टॉप यूट्यूबर में से एक सौरव जोशी ने इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के इसेतमाल पर चिंता जताई है। उन्होंने अपनी लग्जरी गाड़ी के परफार्मेंस और माइलेज में आई भारी गिरावट पर चिंता जाहिर करते हुए इसका जिम्मेदार मिश्रित पेट्रोल के बढ़ते इस्तेमाल को ठहराया है।
सौरभ जोशी ने इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर उठाए सवाल
सोशल मीडिया के फेमस इंफ्लुएंसर सौरभ जोशी ने हाल ही में अपनी एक लग्जरी गाड़ी को लेकर चिंता जताई है। हाल की उनकी आई व्लॉग 'Race With Brothers. Kon Jeetega?' ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने अपनी मर्सिडीज-बेंज SUV के डैशबोर्ड के आंकड़े दिखाते हुए दावा कर रहे हैं कि उनकी गाड़ी का माइलेज अचानक कम हो गया है। बता दें कि उनके यूट्यूब पर 41 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। उन्होंने इसका सीधा जिम्मेदार इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल को ठहराया है। इस व्लॉग के सामने आने के बाद लाखों लोग अपनी गाड़ी को लेकर चिंता में हैं, जो अपनी गाड़ियों में पेट्रोल भरवा रहे हैं। उत्तराखंड के हल्द्वानी के रहने वाले सौरभ जोशी ने अपने व्लॉग के माध्यम से बताया कि महज दो दिन के भीतर उनकी करोड़ों की लग्जरी कार का माइलेज गिर गया है।
कार की माइलेज में कमी- सौरभ
उन्होंने अपने व्लॉग में आगे कहा कि जिस कार का माइलेज पहले 17 किमी प्रति लीटर था, वह अब घटकर 9 किमी पर आ गया है। इसके साथ ही अगले दिन से डैशबोर्ड पर यह आंकड़ा केवल 5 किमी प्रतिलीटर दिख रहा था। सौरभ में साफ कहा कि लोकल पेट्रोल पंपों से मिलने वाले ईंधन को इसका दोषी बताया है। उन्होंने कहा कि यह सब इथेनॉल मिक्स पेट्रोल के कारण हो रहा है। वीडियो में उनकी पत्नी और को-व्लॉगर अवंतिका ने भी गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि इतनी महंगी गाड़ी लेने के बाद भी ऐसा नतीजा देखने को मिल रहा है। उनकी पत्नी ने कहा कि गाड़ी की टंकी फुल कराने पर पहले 800 किमी तक की रेंज मिलती थी, लेकिन अब रीफिल कराने के बाद सिर्फ 480 किमी की रेंज दिखा रहा है।
अवंतिका ने भी इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर जताई चिंता
अवंतिका ने कहा कि माइलेज के इस बड़े झटके ने गाड़ी को लेकर उनकी चिंता बढ़ा दी है। सौरभ ने कहा कि हल्द्वानी जैसे उपनगरों या छोटे शहरों में रहने वाले लोगों के लिए मर्सिडीज जैसी प्रीमियम गाड़ी का खराब होना एक बड़ी मुसीबत बन सकती है। गाड़ी में खराबी आने के बाद आमतौर पर दिल्ली ले जाना पड़ता है। ऐसे में पेट्रोल का खर्च तो बढ़ेगा ही साथ ही गाड़ी खराब होने के बाद रिपेयरिंग का भी खर्च बढ़ेगा। उन्होंने साफ कहा कि उनके पास मर्सिडीज की ही एक इलेक्ट्रिक SUV (G-Wagon) है।
ये भी पढ़ें: 'Lock Upp 2' से बाहर होने पर सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, बताया किस लिए छोड़ना पड़ा शो
अन्य प्रमुख खबरें
-
Toxic Movie Review: एक्शन-इमोशन और यश का स्वैग, क्लाइमैक्स करेगा हैरान
2026-08-26
-
पंचतत्व में विलीन हुए डायरेक्टर कुकू कोहली, बेटी ने दिया कंधा
2026-08-26
-
कृति सेनन रक्षाबंधन विज्ञापन विवाद के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन
2026-08-26
-
कंगना के बिकिनी कमेंट पर कृति सेनन ने दिया करारा जवाब
2026-08-25
-
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026: केरल की कैजिया लिज मैजो बनीं विजेता, जयपुर में सजा ताज
2026-08-24
-
यश की 'टॉक्सिक' ने एडवांस बुकिंग में की मोटी कमाई
2026-08-24
-
Mahakali Trailer: 'महाकाली' का दमदार टीजर जारी, अक्षय खन्ना ने उड़ाए होश
2026-08-24
-
'महाभारत' फेम दिग्गज एक्ट्रेस आशा सिंह का निधन
2026-08-24
-
बोलीं हर्षिता गौर, अब इमोशनली समझदार और मेंटली स्ट्रांग हूं
2026-08-22
-
'महावीर कर्ण' का टीजर जारी, बड़े पर्दे पर गूंजेगी 'महाभारत' के योद्धा की गाथा
2026-08-22
-
स्पिरिट में दीपिका पादुकोण की जगह लेंगी तृप्ति डिमरी
2026-08-21
-
शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
2026-08-21
-
पहली बार गांधी जी के किरदार में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी
2026-08-20
-
बॉक्स ऑफिस पर बंटवारा 1947 का बुरा हाल, आवारापन 2 भी पड़ी धीमी
2026-08-20
-
नरेंद्र मोदी जब थे गुजरात के सीएम, सुभाष घई की हुई थी उनसे मुलाकात, सीएम ने कही थी वह बड़ी बात
2026-08-20