Harman Sidhu: मशहूर पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू की सड़क हादसे में मौत, शूटिंग से घर लौटते वक्त ट्रक से टकराई कार
खबर सार :-
Harman Sidhu Singer Died Road Accident: गायक हरमन सिधू के निधन से पंजाबी संगीत उद्योग में शोक की लहर है। एक सड़क हादसे में इस सिंगर की जान चली गई. जानिए हरमन सिद्धू के करियर सफर के बारे में...
खबर विस्तार : -
Harman Sidhu Died: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां मशहूर गायक हरमन सिद्धू की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दुर्घटना शुक्रवार 21 नवंबर 2025 को देर रात हुई। हरमन सिद्धू केवल 37 साल के थे। उनकी अचानक मौत से उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोग सदमे में हैं। उनके निधन से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।
Harman Sidhu: तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर
मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा पंजाब के मानसा जिले में हुआ। बताया जा रहा है कि हरमन सिद्धू देर रात अपनी कार से शूटिंग खत्म कर अपने घर गांव ख्याला कलिन लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और हरमन सिद्धू को गंभीर चोटें आईं। हादसा इतना भीषण था की हरमन सिद्धू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनका शव उनके परिवार को सौंप दिया गया। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव ख्याला में किया गया।
सिंगर मिस पूजा के साथ गाया हिट गाना
हरमन सिद्धू ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में कई हिट गाने दिए, खासकर मिस पूजा के साथ उनका काम यादगार रहा। उन्होंने हिंदी फिल्म 'कॉकटेल' के गाने 'सेकंड हैंड जवानी...' की गायिका मिस पूजा के साथ 'पेपर या प्यार' नाम का गाना गाया। इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस गाने ने हरमन सिद्धू को पहचान दिलाई। इसके बाद में हरमन सिद्धू ने कई चार्ट बस्टर गाने गाए। इसमें उन्होंने बेबे बापू, बब्बर शेर, कोई चक्कर नहीं, मुल्तान वर्सेस रशिया जैसे कई गाने गाए। वह अपने गाने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर करते रहते थे।
Harman Sidhu passes away: म्यूजिक इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर
हरमन सिद्धू निधन से इंडस्ट्री और फैंस में शोक का माहौल है। लोग सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं। कुछ दिन पहले भी पंजाबी इंडस्ट्री से जुड़े एक सिंगर राजवीर जवंदा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और कई दिनों तक अस्पताल में चले इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
अन्य प्रमुख खबरें
-
तनीषा की सलाह: जिन्हें देश नहीं प्यारा, वह विदेश चले जाएं, लेकिन मान न घटाएं
2026-10-11
-
अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
2026-10-11
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10
-
Birthday Special: अमिताभ बच्चन ने जिगरी दोस्त के कहने पर लड़ा चुनाव, फिर छोड़ दी सियासत
2026-10-10
-
बॉडी शेमिंग पर कैटरीना कैफ ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
2026-10-09
-
नम आंखों से नाना पाटेकर को दी अंतिम विदाई, डोणजे में उमड़ा हुजूम
2026-10-09
-
नाना पाटेकर की मौत की जांच करेगी गोवा पुलिस, दर्ज होंगे बयान
2026-10-09
-
नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए शाहरुख, कई यादों का किया जिक्र
2026-10-08
-
पुणे में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन कर सकेंगे लोग
2026-10-08
-
वड़ोदरा में गरबा खेल कर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया, 46 हजार से ज्यादा लोग रहे मौजूद
2026-10-08
-
ढाक को मौका मिला तो कालकार नहीं, नवरात्र पर वाद्यंत्रों का संकट
2026-10-08
-
अलविदा नाना पाटेकर: कभी हंसाया-कभी रुलाया, हर किरदार से जीता दिल
2026-10-08
-
नाना पाटेकर के निधन पर बाॅलीवुड में शोक की लहर, स्टार्स ने जताया दुख
2026-10-08
-
Nana Patekar का क्रिकेट था पहला प्यार, कोहली के थे जबरा फैन
2026-10-08
-
गांव में रहना पसंद करते थे नाना पाटेकर, केबीसी में बताई वजह
2026-10-08