Awarapan 2 Trailer: 20 साल बाद इंतकाम लेने लौटा 'शिवम पंडित', खूंखार नजर आई शबाना आजमी
खबर सार :-
इमरान हाशमी-दिशा पाटनी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आवारापन 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया। इस ट्रेलर के जरिए एक्टर इमरान हाशमी 'शिवम पंडित' के रोल में दमदार वापसी कर रहे हैं।
खबर विस्तार : -
Awarapan 2 Trailer: इमरान हाशमी (Emran Hashmi) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आवारापन 2' का गुरुवार को ट्रेलर रिलीज किया। इस ट्रेलर के जरिए एक्टर इमरान हाशमी 'शिवम पंडित' के रोल में दमदार वापसी कर रहे हैं। जबकि ट्रेलर में शबाना आजमी (Shabana Azmi) को खूंखार विलेन के अंदाज में दिखाया गया है। 1 मिनट 25 सेकंड का यह ट्रेलर उन सभी दर्शकों के सवालों का जवाब देता है जिन्होंने दो दशकों से 'आवारापन' को पसंद किया है। इस बार शिवम के साथ और भी ज्यादा दर्द और गुस्सा है, साथ ही एक ऐसा मिशन है जिसे रोक पाना आसान नहीं है।
कैसा है Awarapan 2 ट्रेलर
ट्रेलर में दिलजले आशिक के रोल में शिवम तड़पता दिख रहा। ट्रेलर में शिवम पंडित की बदले और प्रायश्चित की दुनिया की एक झलक दिखाता है। शिवम पंडित बने इमरान हाशमी के चेहरे पर गहरे जख्म दिखाई दे रहे हैं। इमरान की यह लुक याद दिलाता है कि क्यों यह किरदार 20 सालों से लोगों के दिलों में बसा हुआ है। ट्रेलर की एक और खास बात है बैकग्राउंड में बजने वाला ओरिजिनल गाना "तेरा मेरा रिश्ता", जो फिल्म को एक अलग ही अंदाज देता है। शबाना आजमी भी आवारापन 2 के ट्रेलर का एक अहम हिस्सा हैं, क्योंकि इस बार वह विलेन का रोल निभा रही हैं; इस नेगेटिव रोल में वह बहुत ही खूंखार लग रही हैं, जिनसे शिवम पंडित यानी इमरान हाशमी का सामना होगा।
पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेगी दिशा-इमरान जोड़ी
नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी (Disha Patani) मुख्य भूमिकाओं में हैं। दिशा और इमरान की जोड़ी को देखने के लिए भी दर्शक बेताब हैं। इसके अलावा शबाना आजमी, पूरन गब्बी, अनिरुद्ध रावल, सुरेंद्र विक्की, विजयंत कोहली और अतुल कुमार भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस दिशा पाटनी 'जारा' के रोल में नजर आ रही हैं, जो कहानी में एक नया पहलू या इमोशनल एंगल जोड़ती हैं। शबाना आजमी 'नफीसा' का रोल निभा रही हैं।
ये भी पढ़ेंः- Ramayana Trailer: 'रामायण' का भव्य ट्रेलर हुआ रिलीज, 'रावण' अवतार में यश ने उठाए होश
जबरदस्त एक्शन और शानदार साउंडट्रैक
इस जबरदस्त एक्शन फिल्म में शानदार साउंडट्रैक भी है जो 'आवारापन 2' की कहानी को बखूबी सपोर्ट करता है। इस फिल्म का संगीत मिथुन, जीत गांगुली, अमाल मलिक, अंकित सचदेवा और वासिफ अहमद ने तैयार किया है। इसके गाने सईद कादरी, रश्मि विराग, अखिल सचदेवा और सचिन सिंह चंदेल ने लिखे हैं। ट्रेलर में दिखाए गए गाने 'तेरा मेरा रिश्ता' को मिथुन ने कंपोज किया है और इसे साज भट्ट और सुबोध शर्मा ने गाया है। इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस पहली बार इमरान हाशमी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। 'आवारापन 2' को मुकेश भट्ट और विशेष फिल्म्स ने पेश किया है; इसे नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है और बिलाल सिद्दीकी ने लिखा है।
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' से होगी टक्कर
गौरतलब है कि 2007 की फिल्म 'आवारापन' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ़्लॉप रही थी, लेकिन इसके सेकंड पार्ट से लोगों को काफी उम्मीद है । पहले पार्ट की तरह ही, 'आवारापन 2' का म्यूज़िक भी इसकी एक बड़ी खासियत है। यह फिल्म 14 अगस्त, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' से होगा। चूंकि दोनों फिल्में अलग-अलग जोनर की हैं, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म ज़्यादा धूम मचाती है।
ये भी पढ़ेंः- Lock Upp Season 2 Winner: श्रेया कालरा ने जीता 'लॉक अप 2' का खिताब, ट्रॉफी के साथ मिला 1 करोड़ का प्राइज
अन्य प्रमुख खबरें
-
कैटरीना कैफ को ट्रोल करने वालों पर भड़के बिग बॉस सलमान खान
2026-09-20
-
Deepika Padukone ने दूसरी बेटी को दिया जन्म, बधाइयों का लगा तांता
2026-09-20
-
Bigg Boss 20: 'टुनटुन' बोलकर लव गिल ने उड़ाया आम्रपाली का मजाक
2026-09-19
-
Oscar 2027 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी 'गोंधल', हनुमान अंश को छोड़ा पीछे
2026-09-19
-
'लालबागचा राजा' के दरबार में पहुंचे रणवीर सिंह, बप्पा का लिया आशिर्वाद
2026-09-18
-
हेमा मालिनी समेत कई बाॅलीवुड सितारों ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी
2026-09-17
-
बॉलीवुड से पहुंच रहे पीएम मोदी को संदेश, जन्म दिन पर एडवांस में शुभकामनाएं मिलीं
2026-09-16
-
Bigg Boss 20: खाने के लेकर भिड़ीं माही विज-आम्रपाली दुबे
2026-09-16
-
मुंबई: टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना बना रहीं थीं बप्पा का भोग, तभी होने लगी गैस लीक
2026-09-15
-
राखी सावंत पर भड़कीं कंगना रनौत ! बोलीं- स्वीपर तक की नहीं मिलेगी नौकरी
2026-09-15
-
गणेश चतुर्थी: उर्मिला ने मांगी सबको मुस्कुराहट, करीना ने दीं शुभकामनाएं
2026-09-14
-
'हनुमान अंश' पर बरस रही नीम करोली बाबा की कृपा, 37वें दिन कमाए 19.50 करोड़
2026-09-13
-
Haiwaan: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'हैवान' के कलेक्शन ने चौंकाया
2026-09-12
-
बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर की दहाड़, 200 करोड़ का आंकड़ा किया पार
2026-09-11
-
शादी ने बदली ट्यूलिप जोशी की किस्मत, यशराज फिल्म से किया डेब्यू
2026-09-10