Awarapan 2 का जबरदस्त टीजर जारी, दमदार डायलॉग्स के साथ पुराने अंदाज में लौटे इमरान हाशमी
खबर सार :-
Awarapan 2 Teaser: इमरान हाशमी 'आवारापन 2' के टीज़र में अपने क्लासिक 'लवर बॉय' अंदाज़ और दमदार डायलॉग्स के साथ वापसी कर रहे हैं। फिल्म में इमरान हाशमी के किरदार शिवम पंडित की अधूरी कहानी का अगला चैप्टर दिखाया गया है।
खबर विस्तार : -
Awarapan 2 Official Teaser: लंबे इंतजार के बाद आखिरकर बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। साल 2007 में आई इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और श्रेया शरण स्टारर मूवी आवारापन के दूसरे पार्ट आवारापन 2 का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। अब 19 साल के लंबे इंतज़ार के बाद, दर्शकों को शिवम पंडित की दुनिया की एक और झलक देखने को मिली है। एक ऐसी दुनिया जहां प्यार, खोने का दर्द और अकेलापन साथ-साथ चलते हैं। टीजर में दमदार डायलॉग्स के साथ इमरान हाशमी के किरदार, शिवम पंडित की अधूरी कहानी को आगे बढ़ते हुए दिखाया गया है।
Awarapan 2 Teaser: इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश
फिल्म के 1 मिनट 45 सेकंड के टीजर में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) को 19 पहले उसी अंदाज दिखाया गया है, जिसने कभी दर्शकों के दिलों में प्यार की चिंगारी पैदा की थी। प्यार, दर्द और एक्शन के कॉकटेल से सजे इस टीजर में इमरान हाशमी बाइक चलाते और दमदार डायलॉग्स बोलते दिखाया गया है । इमरान कहते हैं कि, 'कुछ लोगों की कहानियां उनकी मर्जी से खत्म नहीं होतीं... उनकी कहानी दूसरे लोगों के लिए लिखी जाती है'। इसके बाद उन्हें आवारापन में श्रेया शरण के किरदार आलिया हामिद को श्रद्धांजलि देते हुए दिखाया गया है।
जैसे-जैसे टीज़र आगे बढ़ता है, यह शिवम के अंदर छिपे दर्द की गहराई में ले जाता है। कई डायलॉग सुनाई देते हैं। इमरान हाशमी कहते है 'मौत भी अजीब है, उसने मुझे छुआ तो, लेकिन अपनाया नहीं।' एक जगह उनकी आवाज़ में यह भी सुनाई देता है- "दर्द से मेरा पुराना नाता है।" आखिर में, वह कहते हैं: "इस बार, या तो यह आवारापन खत्म होगा, या मैं।" टीज़र में न सिर्फ़ इमरान हाशमी, बल्कि शबाना आजमी और दिशा पाटनी की भी झलक मिलती है; हालांकि, उनके किरदारों के बारे में जानकारी अभी भी राज बनी हुई है।
Awarapan 2 Teaser: 14 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
अगर पहली फ़िल्म की बात करें, तो 2007 में रिलीज़ हुई आवारापन एक क्राइम-बेस्ड इमोशनल ड्रामा थी। इसमें इमरान हाशमी ने शिवम पंडित का किरदार निभाया था, जो एक गैंगस्टर था और अपने दर्दनाक अतीत से जूझ रहा था। जहां आलिया के किरदार ने उसकी ज़िंदगी में उम्मीद जगाई थी, वहीं एक हादसे में उसकी दुखद मौत ने शिवम को पूरी तरह बदल दिया। इस फ़िल्म के गाने, जैसे "तो फिर आओ" और "महिया," आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं। अब, लगभग 19 साल बाद, इसका सीक्वल आ रहा है, जो उस अधूरी कहानी को आगे बढ़ाने का वादा करता है। आवारापन 2 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
अभिनय की बारीकियां सीखने में सीनियर्स ने की मदद: दिव्या दत्ता
2026-09-27
-
बॉलीवुड के उन युवा कलाकारों की यादें जिनका हुआ असमय निधन
2026-09-26
-
Bigg Boss 20: सलमान खान ने रीति तिवारी की लगाई जमकर क्लास
2026-09-26
-
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर Govinda ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
2026-09-25
-
बॉक्स ऑफिस पर The Paradise की दमदार ओपनिंग
2026-09-25
-
अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में कैंसर से निधन
2026-09-24
-
'Love & War' से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक आया सामने
2026-09-24
-
Bigg Boss 20 में मुश्किल दिनों को याद कर रो पड़ीं मैरी कॉम
2026-09-24
-
नेशनल अवाॅर्ड मिलने के बाद कार्तिक ने किए लालबागचा राजा के दर्शन
2026-09-23
-
धोखेबाज होते हैं इंसान... रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा पर सुनीता का तंज
2026-09-23
-
यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस और कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड
2026-09-22
-
Rani Mukerji की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की आयु में निधन
2026-09-22
-
दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होंगे कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग
2026-09-22
-
राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह से पहले कार्तिक आर्यन ने लिया थेपला का मजा
2026-09-22
-
एकता नगर में सज रहा भारतीय सिनेमा का मंच, राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार
2026-09-22