Laapataa Ladies फेम सत्येंद्र सोनी का छलका दर्द, रोते हुए VIDEO में लगाई मदद की गुहार, डायरेक्टर से पैसे मांगे तो मिली जान से मारने की धमकी

खबर सार :-

लापता लेडिज और मिर्जापुर के फेम एक्टर सत्येंद्र सोनी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वो मदद की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं।
Laapataa Ladies फेम सत्येंद्र सोनी का छलका दर्द, रोते हुए VIDEO में लगाई मदद की गुहार, डायरेक्टर से पैसे मांगे तो मिली जान से मारने की धमकी

खबर विस्तार : -

Satyendra Soni Viral Video: लापता लेडिज फिल्म में अपनी कलाकारी से लोगों का दिल जीतने वाले सत्येंद्र सोनी इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वो रोते-बिलखते और मदद की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने डायरेक्टर पर पेंमेंट रोकने और जान से मारने की धमकी देने की बात कही है। 

Satyendra Soni Viral Video: डायरेक्टर ने काम कराने के बाद पैसे न देकर जान से मारने की दी धमकी

एक्टर सत्येंद्र सोनी ने वीडियो के जरिए दावा किया है कि डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह ने उनसे काम कराने के बाद बकाया पैसा देने से मना कर दिया। इसके बारे में पूछने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने बताया कि वो मध्य प्रदेश के मैहर में फंस गए थे। वो मैहर पुलिस और अन्य लोगों की मदद से मुंबई लौट सके। उन्होंने वीडियो में कहा कि मेरा नाम सत्येंद्र सोनी है, मैं एक एक्टर हूं। मैं मैहर फिल्म पेड पालकी करने के लिए आया था। इस फिल्म के डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह हैं। सत्येंद्र ने आरोप लगाया कि उन्हें 50 हजार का साइनिंग अमाउंट दिया गया था और उन्हें कहा गया थाकि ऑन शूट डे पर पेमेंट कर दिया जाएगा। 8 दिन काम करने के बाद जब पैसे मांगे तो इन्होंने हमारा पैकअप कर दिया और हिदायत देते हुए कहा  कि तुम लोग होटल में दिखने नहीं चाहिए।

Satyendra Soni Viral Video: मैहर पुलिस और लोगों ने की मदद

सत्येंद्र वीडियो में वो रोते हुए कहते हैं कि मेरा पैकअप करने के बाद मुझे मारने की धमकी दी जा रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों ने मदद करने की बात कही। कई यूजर्स ने उनसे कॉनटैक्ट नंबर और डायरेक्टर का पता मांगा, जिससे की उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। वीडियो में उनके साथ दो लोग उनकी मदद करते नजर आए। एक्टर ने दोनों का धन्यवाद करते हुए कहा,  मेरे साथ श्रीधर दुबे भैया हैं, और ये पंकज दुबे जी हैं। हम सुरक्षित मुंबई में पहुंच गए हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं। इसके साथ ही उन्होंने मैहर पुलिस का भी धन्यवाद किया। 

Satyendra Soni Viral Video: लोगों ने उनका हौसला बढ़ाया

उन्होंने बताया कि इस दौरान वो मानसिक रुप से काफी परेशान हो गए थे। वो किसी को अपनी बात बताना चाहते थे और यह भी की कोई उनको प्रोत्साहित करता रहे। कई लोगों ने उनसे कॉल कर उनका हाल पूछा और हिम्मत बनाए रखी। उन्होंने आगे कहा कि ये दौर उनके लिए काफी मुश्किल रहा। जिस डायरेक्टर ने इस तरह कि हरकत कि उससे यह स्पष्ट हो गया कि उसे सिनेमा बनाने का कोई मकसद नहीं था, लेकिन वह लोगों की मदद से इससे सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। 

ये भी पढ़ें: Thalapathy Vijay के करीबी को बड़ा पद, जन नायगन के प्रोड्यूसर की नियुक्ति पर उठे सवाल

अन्य प्रमुख खबरें