Thalapathy Vijay के करीबी को बड़ा पद, जन नायगन के प्रोड्यूसर की नियुक्ति पर उठे सवाल
खबर सार :-
तमिलनाडु के मुख्ममंत्री ने अपनी लास्ट फिल्म जन नायगन के प्रोड्यूसर को नई दिल्ली में एक साल के लिए राज्य सरकार का विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
खबर विस्तार : -
Tamil Nadu Government Representative: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय ने हाल ही में एक प्रतिनिधि को नियुक्त किया है। बताया जा रहा है कि वह विजय की लास्ट फिल्म जन नायगन के प्रोड्यूसर थे। उन्हें नई दिल्ली में एक साल के लिए राज्य सरकार का विशेष प्रतिनिधि चुना है। हालांकि इस नियुक्ति के बाद थलापति विजय के फैंस और जनता हैरानी जता रहे हैं।
Tamil Nadu Government Representative: तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय के आखिरी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं- के. वेंकेट नारायण
तमिलनाडु के सीएम थलापति विजय ने मुख्यमंत्री पद संभालने से पहले जन नायगन फिल्म में काम करने वाले थे। हालांकि इस फिल्म को सीबीएफसी (CBFC) से सर्टिफिकेट न मिलने के कारण यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। विजय के फैंस इस बात से काफी रुष्ट नजर आए थे कि वो अपने फेवरेट हीरो की राजनीति में एंट्री से पहले आखिरी फिल्म नहीं देख पाए। हाल ही में थलापति ने ऐलान किया है कि जन नागयन फिल्म के प्रोड्यूसर के. वेंकेट नारायण को तमिलनाडु सरकार ने एक महत्वपूर्ण पदभार दिया है, जिसे लेकर तमिलनाडु की जनता और विजय के फैंस काफी हैरान नजर आ रहे हैं। इस नियुक्ति का आदेश जारी होते ही सोशल मीडिया पर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।
Tamil Nadu Government Representative: एक साल के लिए तमिलनाडु सरकार के विशेष प्रतिनिधि बनें- के.वेंकेट नारायण
तमिलनाडु सरकार ने 23 जून को एक सरकारी आदेश जारी किया जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, इस आदेश पर राज्य के मुख्य सचिव एम.साई कुमार के हस्ताक्षर भी हैं। आदेश में साफ कहा गया है कि नई दिल्ली में तमिलनाडु सरकार के विशेष प्रतिनिधि का एक अस्थायी पद को एक साल के लिए जारी किया जा रहा है, जिसका पदभार के.वेंकेट नारायण संभालेंगें। हालांकि इस पद की नियम और शर्तें अलग से जारी किए जाएंगें। इस पर कई लोगों ने लवाल किया कि वो बेंगलुरु में अपना प्रोडक्शन कंपनी केवीएन प्रोडक्शंस का संचालन करते हैं, तो ऐसे में उन्हें तमिलनाडु सरकार का प्रतिनिधि क्यों बनाया गया है।
Tamil Nadu Government Representative: इस नियुक्ति से जनता हैरान, कई यूर्जस ने कही अपने मन की बात
इस पर एक एक्स यूजर ने लिखा, 'क्या यह जन नायगन लीक मामले का हर्जाना है?' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''केवीएन आप जन नायगन के प्रोड्यूसर हैं ना? क्या अब राजनीति में भी आ गए? क्या इसलिएराज्यपाल से मिलने गए थे? और जन नायगन का क्या होगा?'' एक अन्य ने लिखा, ''वेंकट नारायण बेंगलुरु में पले-बढ़े और वहीं रहते हैं। वह तेलुगु, कन्नड़, अंग्रेजी और तमिल बोलते हैं। लेकिन तमिलनाडु में न रहने की वजह से ज्यादा से ज्यादा वह राजनीतिक स्तर पर एक 'फिक्सर' की भूमिका निभा सकते हैं।''
अन्य प्रमुख खबरें
-
संघर्षाें के दौर से गुजरीं और दमदार आवाज बनीं सुनिधि चौहान, पांच साल से कर रही हैं गायकी
2026-08-13
-
कमल हासन ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 67 साल
2026-08-13
-
एडवांस बुकिंग में सनी की 'बंटवारा 1947' से आगे निकली इमरान की आवारापन 2'
2026-08-13
-
Bigg Boss 20 में खिलाड़ियों को मिलेगा एक्स्ट्रा 'जीवनदान', सलमान का ऐलान
2026-08-12
-
Mirzapur Trailer: बहुप्रतीक्षित फिल्म मिर्जापुर का जबरदस्त ट्रेलर जारी
2026-08-11
-
Santy Sharma की 'बिग बॉस' सीजन 20 में होगी एंट्री ?
2026-08-11
-
'लव टू हेट यू : चैप्टर 2' में खास किरदार में नजर आएंगी मोनालिसा
2026-08-10
-
एआई पर राहुल गांधी के बाद अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने किया दावा , कहा यह किसी और का स्थान नहीं ले सकता
2026-08-10
-
अभिनेत्री रावल से जबरन किस, छुड़ाती रही निकिता, अब फैन उड़ा रहे मजाक
2026-08-09
-
Toxic के ट्रेलर ने इंटरनेट पर मचाई धूम, खूब मिल रही तारीफ
2026-08-09
-
मुंबईः सलमान खान की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल की अचानक हुई मौत
2026-08-08
-
'द पैराडाइज' का दमदार टीजर रिलीज, नानी और राघव का खतरनाक अवतार
2026-08-07
-
विनर मिनी माथुर बोलीं, जीतने के लिए डाउन एंड डर्टी होने की जरूरत नहीं
2026-08-07
-
इमरान हाशमी की आवारापन 2 का धांसू ट्रेलर रिलीज, खूंखार नजर आई शबाना आजमी
2026-08-06
-
Lock Upp Season 2 Winner: श्रेया कालरा ने जीता लॉक अप 2 का खिताब
2026-08-06