Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, 'मां इंटी बंगारम' के सीक्वल का ऐलान; जल्द लौटेंगी एक्ट्रेस
खबर सार :-
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म इंटी बंगारम बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। उनके पति ने घोषणा की है कि फिल्म के सीक्वल में सामंथा जल्द ही नजर आएंगी।
खबर विस्तार : -
Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म मां इंटी बंगारम बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने अब तक 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। विशाखापत्तनम में ग्रैंड सक्सेस मीट के दौरान फिल्म की शानदार सफलता के जश्न पर सामंथा के पति और लेखक राज निदिमोरु ने इसके सीक्वल की आधिकारिक घोषणा की है। उन्होंने ने आगे बताया कि टीम एक्ट्रेस के मैटरनिटी ब्रेक के बाद सीक्वल पर काम करेगी।
Samantha Ruth Prabhu: 'मां इंटी बंगारम' के बाद सीक्वल में नजर आएंगीं सामंथा रुथ प्रभु
साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मां इंटी बंगारम इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। दर्शक इस फिल्म पर भर-भर कर प्यार लुटा रहे हैं। सामंथा की फिल्म शानदार कमाई कर रही है। इस बीच उन्होंने अपने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सामंथा इस दौरान मैटरनिटी ब्रेक लेने वाली हैं। सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म की अपार सफलता के बाद फिल्म की टीम ने हाल ही में विशाखापत्तनम में एक शानदार मीट का आयोजन किया था। इस दौरान फिल्म के लेखक राज निदिमोरु ने प्रशंसकों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने मीट के दौरान फिल्म के सीक्वल का ऐलान किया है।
Samantha Ruth Prabhu: राज निदिमोरु ने सीक्वल को दी मंजूरी
राज निदिमोरु ने सीक्वल को मंजूरी देते हुए कहा, ''मेरे दिमाग में ‘मां इंटी बंगारम 2’ की कहानी का एक बेहतरीन आइडिया पहले से ही चल रहा है। हमारी पुरानी और वही कोर टीम इस प्रोजेक्ट पर दोबारा काम करेगी। सच कहूं तो, मेरे करियर में यह पहली बार है जब मुझे किसी फिल्म का दूसरा भाग बनाने की इतनी गहरी प्रेरणा मिली है। आने वाले पार्ट में दर्शकों को दोगुना मनोरंजन, दोगुना ड्रामा और दोगुना रोमांच देखने को मिलेगा।''
Samantha Ruth Prabhu: 'मां इंटी बंगारम' को दर्शकों से प्यार और सराहना मिली- राज निदिमोरु
जब राज निदिमोरु से पूछा गया कि क्या इस रीजनल फिल्म की सफलता उनके पिछले फिल्मों से ज्यादा मायने रखती है, तो इस पर उन्होंने कहा, ''हमने हिंदी सिनेमा और ओटीटी की दुनिया में ‘द फैमिली मैन’ और ‘स्त्री’ जैसी बेहद सफल और बड़ी ब्लॉकबस्टर परियोजनाएं दी हैं, लेकिन सच यह है कि 'मां इंटी बंगारम' के लिए मुझे दुनिया भर के दर्शकों से जो व्यक्तिगत जुड़ाव, प्यार और सराहना मिली है, वह इन सब से कहीं बढ़कर है। यही वजह है कि यह फिल्म हमेशा मेरे दिल के सबसे करीब रहेगी।''
अन्य प्रमुख खबरें
-
अभिनय की बारीकियां सीखने में सीनियर्स ने की मदद: दिव्या दत्ता
2026-09-27
-
बॉलीवुड के उन युवा कलाकारों की यादें जिनका हुआ असमय निधन
2026-09-26
-
Bigg Boss 20: सलमान खान ने रीति तिवारी की लगाई जमकर क्लास
2026-09-26
-
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर Govinda ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
2026-09-25
-
बॉक्स ऑफिस पर The Paradise की दमदार ओपनिंग
2026-09-25
-
अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में कैंसर से निधन
2026-09-24
-
'Love & War' से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक आया सामने
2026-09-24
-
Bigg Boss 20 में मुश्किल दिनों को याद कर रो पड़ीं मैरी कॉम
2026-09-24
-
नेशनल अवाॅर्ड मिलने के बाद कार्तिक ने किए लालबागचा राजा के दर्शन
2026-09-23
-
धोखेबाज होते हैं इंसान... रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा पर सुनीता का तंज
2026-09-23
-
यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस और कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड
2026-09-22
-
Rani Mukerji की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की आयु में निधन
2026-09-22
-
दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होंगे कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग
2026-09-22
-
राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह से पहले कार्तिक आर्यन ने लिया थेपला का मजा
2026-09-22
-
एकता नगर में सज रहा भारतीय सिनेमा का मंच, राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार
2026-09-22