Tmkoc Fame Munmun Dutta: बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता ने शेयर किया खास वीडियो, बोलीं- अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीती हूं
खबर सार :-
तारक मेहता की बेहद चर्चित फेम मुनमुन दत्ता जिन्हें लोग बबीता जी के नाम से जानते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में लिखा, जो जीवन और रिश्तों के प्रति उनके नजरिए को दर्शाता है।
खबर विस्तार : -
Tmkoc Fame Munmun Dutta: टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी का अनमोल पल शेयर किया है। उनके वीडियो ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। इसमें सबसे खास बात यह है कि उन्होंने वीडियो के कैप्शन में जो लिखा है, उसे लेकर लोग काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।
Tmkoc Fame Munmun Dutta: मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर शेयर किया ट्रैवेल का वीडियो
सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में उन्होंने लिखा, जिसने उनकी सोच साफ जाहिर कर दी। उन्होंने लिखा, 'लोग कहते हैं कि तुम हमेशा अकेली रह जाओगी और मेरा जवाब है- बहुत बढ़िया, मुझे यही पसंद है।' उन्होंने आगे कहा, मैंने अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीने का फैसला किया है और मैं इसे किसी और तरीके से नहीं जीना चाहती। वीडियो में बबीता अलग-अलग जगहों पर घूमते हुए नजर आ रही हैं। जिसमें समुद्र किनारे बिताए पल, बोट राइड, रेगिस्तान की सैर, खूबसूरत नजारे और एडवेंचर से जुड़ी कई यादगार पलों की झलकियां देखने को मिलती हैं। बता दें कि उन्हें घूमने का काफी शौक है और वह अक्सर विदेश यात्राओं की तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं।
Tmkoc Fame Munmun Dutta: शो में काम करने को बेहद उत्सुक थीं मुनमुन दत्ता
मुनमुन के पोस्ट पर उनके फैंस ने भर-भरकर प्यार लुटाया। इसके साथ ही दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने भी कमेंट करते हुए लिखा, 'सबसे प्यारी और सबसे खुश।' इसके पहले एक पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि जब उन्हें तारक मेहता शो मिला था, तब उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी कि शो इतना हिट साबित हो जाएगा। उनके लिए सबसे बड़ी खुशखबरी इस बता की थी कि उन्हें शो में काम करने का मौका मिला। वो अपने किरदार को बखूबी निभाना चाहती थीं। आज उनके एक्टिंग ने उन्हें बबीता जी के नाम से मशहूर कर दिया है।
Tmkoc Fame Munmun Dutta:बबीता जी के रोल के लिए दिलीप जोशी ने सुझाया था मुनमुन दत्ता का नाम
इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि इस शो में बबीता जी के रोल के लिए दिलीप जोशी ने उनकी सिफारिश की थी। मुनमुन ने बताया कि दिलीप जोशी और शो के निर्माता पहले भी साथ काम कर चुके थे। जिस वजह से कास्टिंग के समय उनका चयन किया गया। मुनमुन ने आगे कहा कि दिलीप जोशी ने कई और कलाकारों के नाम बताए थे, जिसमें अमित भट्ट और दिशा वकानी का नाम भी शामिल है।
ये भी पढ़ें: Rhea Chakraborty Interview: जेल से निकलने के बाद काम न मिलने पर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द, बोलीं- ये गहरा ट्रॉमा है
अन्य प्रमुख खबरें
-
संघर्षाें के दौर से गुजरीं और दमदार आवाज बनीं सुनिधि चौहान, पांच साल से कर रही हैं गायकी
2026-08-13
-
कमल हासन ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 67 साल
2026-08-13
-
एडवांस बुकिंग में सनी की 'बंटवारा 1947' से आगे निकली इमरान की आवारापन 2'
2026-08-13
-
Bigg Boss 20 में खिलाड़ियों को मिलेगा एक्स्ट्रा 'जीवनदान', सलमान का ऐलान
2026-08-12
-
Mirzapur Trailer: बहुप्रतीक्षित फिल्म मिर्जापुर का जबरदस्त ट्रेलर जारी
2026-08-11
-
Santy Sharma की 'बिग बॉस' सीजन 20 में होगी एंट्री ?
2026-08-11
-
'लव टू हेट यू : चैप्टर 2' में खास किरदार में नजर आएंगी मोनालिसा
2026-08-10
-
एआई पर राहुल गांधी के बाद अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने किया दावा , कहा यह किसी और का स्थान नहीं ले सकता
2026-08-10
-
अभिनेत्री रावल से जबरन किस, छुड़ाती रही निकिता, अब फैन उड़ा रहे मजाक
2026-08-09
-
Toxic के ट्रेलर ने इंटरनेट पर मचाई धूम, खूब मिल रही तारीफ
2026-08-09
-
मुंबईः सलमान खान की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल की अचानक हुई मौत
2026-08-08
-
'द पैराडाइज' का दमदार टीजर रिलीज, नानी और राघव का खतरनाक अवतार
2026-08-07
-
विनर मिनी माथुर बोलीं, जीतने के लिए डाउन एंड डर्टी होने की जरूरत नहीं
2026-08-07
-
इमरान हाशमी की आवारापन 2 का धांसू ट्रेलर रिलीज, खूंखार नजर आई शबाना आजमी
2026-08-06
-
Lock Upp Season 2 Winner: श्रेया कालरा ने जीता लॉक अप 2 का खिताब
2026-08-06