पंचतत्व में विलीन हुए डायरेक्टर कुकू कोहली, बेटी ने दिया कंधा, पति को अंतिम विदाई दे फूट-फूटकर रोईं अरुणा ईरानी
खबर सार :-
Kuku Kohli funeral: जाने-माने फिल्ममेकर और अरुणा ईरानी के पति कू कू कोहली को 26 अगस्त को अंतिम विदाई दी गई। कैटरीना कैफ-विक्की कौशल से रोहित शेट्टी तक कई सितारे पहुंचे।
खबर विस्तार : -
Kuku Kohli funeral: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और अनुभवी एक्ट्रेस अरुणा ईरानी के पति कूकु कोहली का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार बुधवार, 26 अगस्त को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया गया। चूंकि उनका कोई बेटा नहीं था, इसलिए उनकी बेटी करिश्मा ने उन्हें कंधा देने की रस्म निभाई। उन्हें आखिरी विदाई देने के लिए विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, रोहित शेट्टी, राजपाल यादव, जावेद अख्तर और शबाना आजमी समेत इंडस्ट्री की कई हस्तियां पहुंचीं।
77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
गौरतलब है कि मशहूर बॉलीवुड फिल्ममेकर Kuku Kohli का मंगलवार को 77 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्हें हार्ट अटैक आया था। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। खबरों के मुताबिक, कूकु कोहली किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित नहीं थे; उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया और अस्पताल ले जाने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर लिखा, "फिल्ममेकर कूकु कोहली के निधन की खबर साझा करना दिल तोड़ने वाला है। आज मैंने एक बहुत अच्छे दोस्त और बेहतरीन फिल्ममेकर को खो दिया है। यह फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है। उनकी पत्नी अरुणा ईरानी और उनकी बेटियों करिश्मा कोहली और पूजा कोहली के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।"
ये भी पढ़ेंः- Asha Singh Death: 'महाभारत' फेम दिग्गज एक्ट्रेस आशा सिंह का हुआ निधन
कूकु कोहली का करियर
कूकु कोहली ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत राज कपूर की फिल्म 'बॉबी' में असिस्टेंट के तौर पर काम करके की थी। उन्होंने कई साल कपूर के साथ काम करते हुए फिल्ममेकिंग की बारीकियां सीखीं। बाद में, उन्होंने फिल्म 'बेताब' के लिए सेकंड यूनिट डायरेक्टर के तौर पर काम किया, जिसमें सनी देओल और अमृता सिंह थे और यह फिल्म हिट रही। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'अर्जुन' पर काम किया। कूकु कोहली ने 1991 में फिल्म 'फूल और कांटे' से डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू किया। यह फिल्म एक्टर अजय देवगन की भी पहली फिल्म थी और बॉक्स-ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई।
कुकू कोहली की हिट फिल्में
इसके बाद, उन्होंने कोहराम, सुहाग, हकीकत, अनाड़ी नंबर 1, ज़ुल्मी, ये दिल आशिकाना और वो तेरा नाम था जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। 1990 और 2000 के दशक की शुरुआत में उनकी फिल्मों ने दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई। इसके अलावा, कूकू कोहली फिल्म इंडस्ट्री की कई अहम संस्थाओं से जुड़े रहे; उन्होंने 'इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन' और 'इंडियन फ़िल्म एंड टेलीविज़न डायरेक्टर्स एसोसिएशन' के जनरल सेक्रेटरी के तौर पर काम किया।
कुकू कोहली और अरुणा ईरानी की लव स्टोरी
कूकू कोहली ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली पत्नी रीता कोहली थीं, जिनसे उनकी दो बेटियां पूजा और करिश्मा हुईं। उनकी दूसरी शादी एक्ट्रेस अरुणा ईरानी से हुई। उनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी जैसी थी; वे पहली बार फिल्म कोहराम के सेट पर मिले थे। शुरुआत में उनकी बिल्कुल नहीं बनती थी। हालांकि, काम के दौरान कूकू कोहली अरुणा का बहुत ध्यान रखते थे। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती गहरी हुई और आखिरकार यह प्यार में बदल गई। जब अरुणा को कूकू से प्यार हुआ, तो उन्हें पता चला कि वे पहले से शादीशुदा थे और पहली पत्नी रीता कोहली से उनकी दो बेटियां थीं। इसके बावजूद, अरुणा ने इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया। इस जोड़े ने 1990 में शादी की, हालांकि कई सालों तक उन्होंने अपनी शादी की बात किसी को नहीं बताई।
अरुणा ईरानी कुछ समय पहले, रियलिटी शो इंडियन आइडल पर अपनी लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए बताया था कि शुरुआत में उनकी और कूकू कोहली की बिल्कुल नहीं बनती थी। शूटिंग के दौरान मजाक-मजाक में शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती और आखिरकार प्यार में बदल गई। अरुणा ईरानी हिंदी सिनेमा की सबसे वर्सेटाइल (हर तरह के रोल करने वाली) एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं और उन्होंने 500 से ज़्यादा फिल्मों में काम किया है।
ये भी पढ़ेंः- परंपराएं दिलों में होती हैं, कपड़ों में नहीं...कंगना के बिकिनी कमेंट पर कृति सेनन का करारा जवाब
अन्य प्रमुख खबरें
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10
-
Birthday Special: अमिताभ बच्चन ने जिगरी दोस्त के कहने पर लड़ा चुनाव, फिर छोड़ दी सियासत
2026-10-10
-
बॉडी शेमिंग पर कैटरीना कैफ ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
2026-10-09
-
नम आंखों से नाना पाटेकर को दी अंतिम विदाई, डोणजे में उमड़ा हुजूम
2026-10-09
-
नाना पाटेकर की मौत की जांच करेगी गोवा पुलिस, दर्ज होंगे बयान
2026-10-09
-
नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए शाहरुख, कई यादों का किया जिक्र
2026-10-08
-
पुणे में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन कर सकेंगे लोग
2026-10-08
-
वड़ोदरा में गरबा खेल कर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया, 46 हजार से ज्यादा लोग रहे मौजूद
2026-10-08
-
ढाक को मौका मिला तो कालकार नहीं, नवरात्र पर वाद्यंत्रों का संकट
2026-10-08
-
अलविदा नाना पाटेकर: कभी हंसाया-कभी रुलाया, हर किरदार से जीता दिल
2026-10-08
-
नाना पाटेकर के निधन पर बाॅलीवुड में शोक की लहर, स्टार्स ने जताया दुख
2026-10-08
-
Nana Patekar का क्रिकेट था पहला प्यार, कोहली के थे जबरा फैन
2026-10-08
-
गांव में रहना पसंद करते थे नाना पाटेकर, केबीसी में बताई वजह
2026-10-08
-
नाना पाटेकर के निधन से फिल्म और राजनीति जगत स्तब्ध, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
2026-10-08
-
काजल राघवानी ने काट ली थी कलाई की नस, भोजपुरी अभिनेत्री ने बताई आपबीती
2026-10-06