Niu Lai: एनिमेटेड फिल्म 'निउ लाई' ने बॉक्स ऑफिस मचाई धूम, पहले बेकार कहकर उड़ाया मजाक, अब कर रही बंपर कमाई
खबर सार :-
Niu Lai Chinese Movie Box Office: 'नियू लाई' चीन में रिलीज हुई यह एनिमेशन फिल्म चर्चा का केंद्र बन गई है। अजीब कहानी के कारण खूब आलोचना हुई। लेकिन अब ये धूम मचा रही है।
खबर विस्तार : -
Niu Lai Chinese Movie Box Office: इन दिनों सिनेमाघरों में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की फ़िल्में छाई हुई हैं। इसी बीच, बिना किसी सोर-शराब और प्रचार किए चुपचाप एक चीनी एनिमेटेड फिल्म रिलीज हुई और अपनी कमाई से प्रोड्यूसर्स की जेबें भर रही है। 86 मिनट की इस फिल्म का नाम 'निउ लाई' (Niu Lai) है, जिसका हिंदी में अर्थ है "गाय आ रही है"। यह फिल्म 5 अगस्त को रिलीज हुई थी और अब तक लगभग 20 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।
Niu Lai ने अब तक की इतनी कमाई
हालांकि शुरुआत में हालात इतने खराब थे। कुछ दिनों में तो यह 200 युआन (19,138 रुपये) भी नहीं कमा पाई। गर्मियों के मौसम में यह आंकड़ा काफी कम था, लेकिन सोमवार को इसमें अचानक उछाल आया। हैरानी की बात है कि 'निउ लाई' ने एक ही दिन में 8.2 मिलियन युआन (लगभग 11.48 करोड़) की कमाई की और इसके करीब 3 लाख टिकट बिके। चीनी टिकटिंग प्लेटफॉर्म माओयान के अनुसार इसकी कुल कमाई अब 17.1 मिलियन युआन (लगभग 23.92 करोड़) तक पहुंच गई है। 'निउ लाई' की लोकप्रियता ने इसे चीनी सिनेमा राजस्व रैंकिंग में कई बड़ी फिल्मों की सूची में प्रवेश दिला दिया है।
A newly released animated film called “Niu Lai” (牛来) is going viral for all the wrong reasons in China.
— Tong Bingxue 仝冰雪 (@tongbingxue) August 15, 2026
People are calling the visuals “disaster-level” , the entire production team was basically just two people: the director and the screenwriter. After 9 days in theaters, the… pic.twitter.com/l7RM9ZER67
लोगों ने उठाया था फिल्म का मजाक
उधर सोशल मीडिया और Douban जैसे प्लेटफॉर्म पर लोग इस फिल्म को बेहद खराब बता रहे हैं। जबकि कई लोग इसे दोस्तों के साथ मजाक के तौर पर देखने की सलाह दे रहे हैं। जब 5 अगस्त को यह फिल्म रिलीज हुई, तो लोगों ने खराब कंप्यूटर ग्राफिक्स, बेजान किरदारों, अजीब वॉइस एक्टिंग और उलझी हुई कहानी का हवाला देते हुए इसका मजाक उड़ाया। कुछ लोगों ने तो इसे "AI से भी खराब" और "2026 की सबसे खराब फिल्म" तक कह दिया। लेकिन अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। हालांकि शुरुआत में हालात इतने खराब थे कि इसने पहले 10 दिनों में सिर्फ 10,000 युआन (लगभग 1,41,640 रुपये) कमाए थे।
दो लोगों ने 1 लाख में बनाई फिल्म
'निउ लाई' का मतलब होता है 'गाय आ गई'। इसे फिल्म को सिर्फ दो लोगों ने पांच साल में बनाया था। इसका बजट सिर्फ 1 लाख रुपये है। इस फिल्म को शिन युमेंग (Xin Yumeng) ने डायरेक्ट किया है और सुन लिफांग (Sun Lifang) ने इसकी कहानी लिखी है। डालियान जिंगयुआन कल्चर फिल्म एंड टेलीविजन मीडिया ने इसे प्रोड्यूस किया है, जो पहले इंटीरियर डिजाइन और डेकोरेशन की कंपनी थी। इस जोड़ी ने फिल्म के प्रमोशन पर बहुत कम खर्च किया; उन्होंने बस एक पोस्टर जारी किया जिसमें पारंपरिक 'इंक-वॉश' आर्टवर्क था।
यहां तक कि डिस्ट्रीब्यूटर भी मानते हैं कि शुरू में उन्होंने फिल्म की क्वालिटी को लेकर चिंता के कारण इसे रिलीज न करने की सलाह दी थी, लेकिन आखिर में उन्होंने इसे रिलीज करने का फैसला किया क्योंकि वे निर्देशकों के दोस्त थे। 86 मिनट की यह एनिमेशन फिल्म एक नवजात बछड़े और एक स्काईलार्क (पक्षी) की कहानी है, जिनका रिश्ता एक अजीब सपने वाले सीन के जरिए दिखाया गया है। 'निउ लाई' (Niu Lai) के किरदारों में बहुत ही साधारण 3D एनिमेशन का इस्तेमाल किया गया है, जिसे कई लोग भद्दा और अजीब बताते हैं।
ये भी पढ़ेंः- बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की 'Awarapan 2' का दबदबा बरकरार, जानें सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का हाल
अन्य प्रमुख खबरें
-
Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का चला जादू
2026-10-02
-
नवजोत सिंह सिद्धू बन गए दादा, घर आई नन्ही परी ! पोती का नाम रखा 'आर्या'
2026-10-02
-
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी टूटी !
2026-10-02
-
Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी
2026-10-01
-
Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील
2026-10-01
-
CINTAA विवाद: उपासना सिंह और नगमा का पूनम ढिल्लो-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप
2026-10-01
-
Aishwarya बच्चन पेरिस से लौटने पर हुईं हैरान, अभिनेत्री के मोटापा पर किया कमेंट
2026-09-30
-
उर्वशी रौतेला ने AI कंपनी पर ठोका 7,000 करोड़ रुपये का जुर्माना
2026-09-29
-
Aishwarya Rai: पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय ने बिखेरा जलवा
2026-09-29
-
Bigg Boss 20: नॉमिनेट हुईं आम्रपाली-रीति के समर्थन में उतरीं अक्षरा सिंह
2026-09-29
-
अभिनय की बारीकियां सीखने में सीनियर्स ने की मदद: दिव्या दत्ता
2026-09-27
-
बॉलीवुड के उन युवा कलाकारों की यादें जिनका हुआ असमय निधन
2026-09-26
-
Bigg Boss 20: सलमान खान ने रीति तिवारी की लगाई जमकर क्लास
2026-09-26
-
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर Govinda ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
2026-09-25
-
बॉक्स ऑफिस पर The Paradise की दमदार ओपनिंग
2026-09-25