बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की 'Awarapan 2' का दबदबा बरकरार, जानें सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का हाल
खबर सार :-
Batwara 1947 vs Awarapan 2 Box Office Day 5: आवारापन 2 ने अहम 'मंडे टेस्ट' शानदार ढंग से पास कर लिया, जबकि सनी की बंटवारा 1947 बुरी तरह फ्लॉप रही।
खबर विस्तार : -
Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office Collection Day: इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की 'आवारापन 2' और सनी देओल (Sunny Deol) की 'बंटवारा 1947' इस साल 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर आमने-सामने थीं। जहां फैंस दोनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। रिलीज के बाद 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है। इस फिल्म ने धमाकेदार शुरुआत के बाद ओपनिंग वीकेंड पर भी शानदार प्रदर्शन किया।
जबकि सनी की 'बंटवारा 1947' की धीमी शुरुआत हुई। दूसरे दिन इसकी कमाई में तेजी भी देखी गई लेकिन तीसरे दिन संडे को ये फिर सिंगल डिजिट में सिमट गई। हालांकि वीकेंड के बाद दोनों फिल्मों की कमाई में गिरावट आई, लेकिन इमरान हाशमी की फिल्म ने अपनी पकड़ काफी मजबूत बनाए रखी है। इसके उलट, सनी देओल की फिल्म की रोजाना की कमाई में सोमवार को भारी गिरावट देखी गई।
Awarapan 2 Box Office Collection
Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'आवारापन 2' ने चौथे दिन (सोमवार) लगभग 9.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने इससे पहले पहले दिन 22 करोड़, दूसरे दिन 33.75 करोड़ और तीसरे दिन 26 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह, चार दिनों में इसका घरेलू नेट कलेक्शन लगभग 91 करोड़ हो गया है, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 130.82 करोड़ बताया जा रहा है। हालांकि अभी पांचवें दिन का कलेक्शन आना बाकी है। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान के साथ दिशा पटानी और शबाना आजमी अहम भूमिकाओं में हैं।
'आवारापन 2' के चार दिनों का कलेक्शन
- 'आवारापन 2' ने पहले दिन 22 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ ओपनिंग ली।
- दूसरे दिन फिल्म ने 33.75 करोड़ रुपये कमाए
- तीसरे दिन 26 25 करोड़ का कलेक्शन किया
- फिल्म ने चौथे दिन 9.25 करोड़ का करोड़ का कारोबार किया।
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में चार दिनों की नेट कमाई 91 करोड़ रुपये रही है।
'बंटवारा 1947' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दूसरी ओर, राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी 'बंटवारा 1947' को सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा झटका लगा और इसने सिर्फ 2 करोड़ कमाए। इससे पहले, इसने पहले दिन 5.75 करोड़, दूसरे दिन 13.50 करोड़ और तीसरे दिन 7.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। चार दिनों में फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 28.50 करोड़ है, और वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 40.20 करोड़ रुपये है। हैरानी की बात ये है कि जहां इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' 100 करोड़ी बनने वाली है तो वहीं सनी की 'बंटवारा 1947' 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई है। लगभग 120 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और अली फजल हैं। शुरुआती आंकड़ों के आधार पर, 'आवारापन 2' साफ तौर पर इस स्टेज पर बॉक्स ऑफिस की रेस में आगे दिख रही है।
'बंटवारा 1947' की चार दिनों की कमाई
- पहले दिन 5.75 करोड़ से ओपनिंग की
- दूसरे दिन फिल्म ने 13.50 करोड़ कमाए
- तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 7.25 करोड़ रुपये रहा
- चौथे दिन 2 करोड़ कमाए
- फिल्म ने चार दिनों की ओपनिंग वीकेंड की नेट कलेक्शन 28.50 करोड़ रुपये रहा।
ये भी पढ़ेंः- 'वंदे मातरम बने राष्ट्रगान'.... अभिनेता Mukesh Khanna ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग
अन्य प्रमुख खबरें
-
अभिनेत्री अंतरा ने एफआईआर की खबर में उनका फोटो लगाने पर दी चेतावनी
2026-08-18
-
Mukesh Khanna ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम बने राष्ट्रगान'
2026-08-17
-
गोविंदा-सुनीता के झगड़ें से परेशान कश्मीरा के कई पोस्ट, कम उम्र की एक्ट्रेस बन गई मुसीबत
2026-08-17
-
Ananya Raj Death: नींद में ही थम गईं एक्ट्रेस 'अनन्या राज' की सांसें
2026-08-17
-
अंतरा सोहम बनर्जी का हंगामा, गिरफ्तार-रिहा, रेलवे पुलिस पर किया था हमला
2026-08-16
-
हौसले की उड़ान से फिल्म इंडस्ट्री में सोनम बाजवा को मिली पहचान
2026-08-16
-
स्वतंत्रता दिवस पर OTT पर देखें देशभक्ति से भरपूर ये वेब सीरीज
2026-08-15
-
स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगा बॉलीवुड, सेलेब्स ने ऐसे दी शुभकामनाएं
2026-08-15
-
Independence Day: ये 5 फिल्में दिखाती हैं भारत के वीर सपूतों की कहानी
2026-08-15
-
Awarapan 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' की धमाकेदार ओपनिंग
2026-08-14
-
रानी मुखर्जी को मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि, शाहरुख पा चुके यह सम्मान
2026-08-14
-
Awarapan 2 Review: शिवम पंडित बन छाए इमरान हाशमी, जानें कैसी है फिल्म
2026-08-14
-
90 के दशक की नेशनल क्रश मयूरी कांगो आज हैं कॉरपोरेट जगत का बड़ा नाम
2026-08-14
-
संघर्षाें के दौर से गुजरीं और दमदार आवाज बनीं सुनिधि चौहान, पांच साल से कर रही हैं गायकी
2026-08-13
-
कमल हासन ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 67 साल
2026-08-13