इमरान हाशमी ने बढ़ाई सनी देओल की टेंशन, एडवांस बुकिंग में 'बंटवारा 1947' से आगे आवारापन 2'
खबर सार :-
Awarapan 2 vs Batwara 1947 Advance Booking : 'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' की एडवांस बुकिंग से हुई कमाई चौंकाने वाली है। इमरान की फिल्म ने सनी देओल की मूवी को पीछे छोड़ दिया है।
खबर विस्तार : -
Awarapan 2 vs Batwara 1947 Advance Booking: देश एक ओर जहां अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है, तो वही दूसरी तरफ शुक्रवार 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में दस्तक देने जा रही है। जिसको लेकर माहौल गर्म है। इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की 'आवारापन 2' और सनी देओल (Sunny Deol) की 'बंटवारा 1947' के बीच जबरदस्त टक्कर होने वाली है। एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। शुरुआती ट्रेंड्स और आंकड़ों को देखें तो बॉक्स ऑफिस की इस जंग में इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' आगे निकलती दिख रही है। आंकड़ों में इमरान हाशमी की फिल्म अपनी प्रतिद्वंद्वी फिल्म से कई गुना आगे चल रही है। यह एक दिलचस्प संयोग है कि इमरान हाशमी और सनी देओल 19 साल बाद बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने हैं।
Awarapan 2 vs Batwara 1947
दरअसल 'आवारापन 2' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह फिल्म इमरान हाशमी की 2007 की सुपरहिट और पसंदीदा फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल है। पुरानी यादें और इमरान के शिवम पंडित किरदार के मजबूत फैन बेस का फिल्म को सीधा फायदा मिलता दिख रहा है। वहीं, सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' से भी आम जनता और परिवारों को काफी उम्मीदें हैं। आखिरकार, इस स्वतंत्रता दिवस पर कौन सी फिल्म बाजी मारेगी, इसका फैसला दर्शकों की प्रतिक्रिया यानी वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करेगा।
एडवांस बुकिंग में 'आवारापन 2' ने 'बंटवारा 1947' को छोड़ा पीछे
शुरुआती रिपोर्ट के आंकड़े साफ तौर पर 'आवारापन 2' के पक्ष में दिख रहे हैं। टिकट बिक्री के मामले में, इमरान हाशमी की फिल्म ने सनी देओल की फिल्म से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। Sacnilk की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट के अनुसार, इंडिपेंडेंस डे पर होने वाले इस मुकाबले का पहला राउंड निश्चित रूप से 'आवारापन 2' के नाम रहा है। फिल्म ने अब तक लगभग 102,470 टिकट बेचे हैं, जिससे एडवांस सेल्स से 3.26 करोड़ की कमाई हुई है।
ये भी पढ़ेंः- Awarapan 2 का जबरदस्त टीजर जारी, दमदार डायलॉग्स के साथ पुराने अंदाज में लौटे इमरान हाशमी
दूसरी ओर, 'बंटवारा 1947' केवल 29,261 टिकट ही बेच पाई है और इसकी कमाई अभी ₹81.39 लाख है। 'ब्लॉक्ड सीट' वैल्यू के मामले में, 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन 2.46 करोड़ है, जबकि 'आवारापन 2' ने इस रकम से दोगुने से भी ज्यादा ब्लॉक्ड सीट वैल्यू के साथ बढ़त बना ली है। 'आवारापन 2' ने 5.44 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ये आंकड़े दोपहर 12:00 बजे तक के हैं और शाम तक इनके बढ़ने की उम्मीद है।
19 साल बार फिर आमने-सामने होंगे सनी और इमरान
गौरतलब है कि सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' और इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' कल सिनेमाघरों में आमने-सामने होंगी। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब उनकी फिल्में टकरा रही हैं। लगभग 19 साल पहले भी उनकी फिल्में 'अपने' और 'आवारापन' की भिड़ंत हुई थीं। उस समय सनी की फिल्म ने इमरान को पटखनी थी, लेकिन इस इमरान हासमी का पलड़ा भारी लग रहा है। सनी देओल की फिल्म 'अपने' में धर्मेंद्र और बॉबी देओल थे और इसे अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया था; यह स्पोर्ट्स स्टोरी पर आधारित एक फैमिली ड्रामा थी। वहीं, इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन' एक इमोशनल लव स्टोरी थी जिसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था।
'आवारापन 2' VS 'बंटवारा: ओपनिंग डे पर अनुमानित कमाई
एडवांस बुकिंग के मौजूदा आंकड़ों, दर्शकों के रुझान, सेंसर रेटिंग और स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी को देखते हुए, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 'बंटवारा 1947' ओपनिंग सिंगल-डिजिट में होगी और यह पहले दिन 8 करोड़ से 10 करोड़ रुपये के बीच कमाई कर सकती है। इसके उलट 'आवारापन 2' अपनी ओपनिंग डे पर दोहरे अंकों में कमाई कर सकती है। फिल्म पहले दिन 14 करोड़ से 17 करोड़ रुपये के बीच कारोबार कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं होगी। हालांकि वीकेंड पर दोनों फिल्मों की कमाई बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन असली विजेता वही होगी जो दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब होगी।
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' का बजट और स्टार कास्ट
- 'बंटवारा 1947' का बजट - 150 करोड़
- स्टार कास्ट - सनी देओल, प्रीति जिंटा, अली फजल, शबाना आजमी, करण देओल और अभिमन्यु सिंह।
- 'आवारापन' 2 का बजट - 30 करोड़
- स्टार कास्ट - इमरान हाशमी, दिशा पाटनी, शबाना आजमी, सुविंदर विक्की ,विजयकांत कोहली और सलील आचार्य।
ये भी पढ़ेंः- Mirzapur Trailer: मिर्जापुर की गद्दी के लिए फिर होगी जंग, रिलीज हुआ धमाकेदार ट्रेलर
अन्य प्रमुख खबरें
-
कमल हासन ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 67 साल
2026-08-13
-
Bigg Boss 20 में खिलाड़ियों को मिलेगा एक्स्ट्रा 'जीवनदान', सलमान का ऐलान
2026-08-12
-
Mirzapur Trailer: बहुप्रतीक्षित फिल्म मिर्जापुर का जबरदस्त ट्रेलर जारी
2026-08-11
-
Santy Sharma की 'बिग बॉस' सीजन 20 में होगी एंट्री ?
2026-08-11
-
'लव टू हेट यू : चैप्टर 2' में खास किरदार में नजर आएंगी मोनालिसा
2026-08-10
-
एआई पर राहुल गांधी के बाद अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने किया दावा , कहा यह किसी और का स्थान नहीं ले सकता
2026-08-10
-
अभिनेत्री रावल से जबरन किस, छुड़ाती रही निकिता, अब फैन उड़ा रहे मजाक
2026-08-09
-
Toxic के ट्रेलर ने इंटरनेट पर मचाई धूम, खूब मिल रही तारीफ
2026-08-09
-
मुंबईः सलमान खान की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल की अचानक हुई मौत
2026-08-08
-
'द पैराडाइज' का दमदार टीजर रिलीज, नानी और राघव का खतरनाक अवतार
2026-08-07
-
विनर मिनी माथुर बोलीं, जीतने के लिए डाउन एंड डर्टी होने की जरूरत नहीं
2026-08-07
-
इमरान हाशमी की आवारापन 2 का धांसू ट्रेलर रिलीज, खूंखार नजर आई शबाना आजमी
2026-08-06
-
Lock Upp Season 2 Winner: श्रेया कालरा ने जीता लॉक अप 2 का खिताब
2026-08-06
-
टीवी एक्ट्रेस गुलफाम खान को याद कर रहे उनके फैन्स, जल्द लौटने की है उम्मीद
2026-08-06
-
एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के साथ दिखे तेज प्रताप यादव, शेयर किया वीडियो
2026-08-05