Mirzapur Trailer: मिर्जापुर की गद्दी के लिए फिर होगी जंग, रिलीज हुआ धमाकेदार ट्रेलर
खबर सार :-
Mirzapur The Movie Trailer release: बहुचर्चित मिर्ज़ापुर मूवी का जबरदस्त ट्रेलर जारी कर दिया है। कहानी वही गद्दी की है, मगर इस बार और खिलाड़ी जुड़ गए हैं।
खबर विस्तार : -
MirzapurThe Movie Trailer: लंबे इंतजार के बाद, आखिरकार बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया है। मिर्जापुर ने ओटीटी पर जो भौकाल मचाया था, वही अब बड़े पर्दे पर भी देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी वही गद्दी की है, मगर इस बार कुछ नए किरदार जुड़ गए हैं। फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।
मिर्जापुर की गद्दी के लिए जमकर होगा खून खराबा
कहानी एक बार फिर मिर्जापुर की गद्दी और उस पर कब्जा करने की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर में कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित जैसे मशहूर किरदारों की वापसी दिखाई गई है। दमदार डायलॉग, डार्क ह्यूमर और जबरदस्त एक्शन, जो इस फ्रैंचाइजी की पहचान बन चुके हैं, उनके साथ-साथ फिल्म की कहानी का दायरा भी काफी बड़ा होता दिख रहा है। इस बार, नए दावेदार भी पुराने किरदारों को चुनौती देते हुए नजर आएंगे। ट्रेलर में एक बड़े सिनेमैटिक कैनवस और पूर्वांचल की दुनिया से आगे की नई लोकेशन्स की झलक मिलती है। ट्रेलर में रेगिस्तान जैसे नए लोकेशन भी नजर आते हैं। इससे साफ है कि मेकर्स ने सीरीज के मुकाबले फिल्म का स्केल काफी बड़ा रखा है।
फिल्म की स्टार कास्ट
मिर्जापुर द फिल्म आ रही है, जिसमें पुराने सभी आइकॉनिक किरदारों की वापसी होगी। मुन्ना भइया, कम्पाउंडर, बाऊजी और बबलू पंडित ये सारे किरदार जो सीरीज में मारे गए थे वो फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, श्वेता त्रिपाठी, राजेश तैलंग, सतेंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
4 सितंबर 2026 को रिलीज होगी फिल्म
'मिर्जापुर: द मूवी' का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट बैनर के तहत फिल्म को प्रोड्यूस किया है, जबकि कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और दर्शकों के लिए हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी।
ये भी पढ़ेंः- Santy Sharma: रैपर सैंटी शर्मा की Bigg Boss 20 में होगी एंट्री ? 'CJP' पर कमेंट कर बटोरी थी सुर्खियां
अन्य प्रमुख खबरें
-
बॉलीवुड के उन युवा कलाकारों की यादें जिनका हुआ असमय निधन
2026-09-26
-
Bigg Boss 20: सलमान खान ने रीति तिवारी की लगाई जमकर क्लास
2026-09-26
-
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर Govinda ने पहली बार तोड़ी चुप्पी
2026-09-25
-
बॉक्स ऑफिस पर The Paradise की दमदार ओपनिंग
2026-09-25
-
अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में कैंसर से निधन
2026-09-24
-
'Love & War' से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक आया सामने
2026-09-24
-
Bigg Boss 20 में मुश्किल दिनों को याद कर रो पड़ीं मैरी कॉम
2026-09-24
-
नेशनल अवाॅर्ड मिलने के बाद कार्तिक ने किए लालबागचा राजा के दर्शन
2026-09-23
-
धोखेबाज होते हैं इंसान... रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा पर सुनीता का तंज
2026-09-23
-
यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस और कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर का अवाॅर्ड
2026-09-22
-
Rani Mukerji की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की आयु में निधन
2026-09-22
-
दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होंगे कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग
2026-09-22
-
राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह से पहले कार्तिक आर्यन ने लिया थेपला का मजा
2026-09-22
-
एकता नगर में सज रहा भारतीय सिनेमा का मंच, राष्ट्रपति देंगी पुरस्कार
2026-09-22
-
‘शक’ की रिलीज से पहले राघव ने परिणीति को खास अंदाज में दी बधाई
2026-09-21