80 के दशक के सबसे महंगे स्टार थे सनी देओल? जानिए फीस, गदर 2 की सफलता और बंटवारा 1947
खबर सार :-
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सनी देओल अपनी अपकमिंग मूवी को लेकर काफी चर्चा में हैं। फैंस उनके आने वाली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस सुपरस्टार को 80 के दशक का सबसा महंगा एक्टर माना जाता है।
खबर विस्तार : -
Sunny Deol: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बंटवारा को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म का पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा भी हो रही है। अभी तक अभिनेता को लेकर इस फिल्म की फीस के लिए किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वो 45 से 50 करोड़ की फीस ले सकते हैं। बात दें कि 80 के दशक में सुपस्टार को सबसे महंगा एक्टर माना जाता था। फिलहाल वो इस समय वो रामायण फिल्म को लेकर भी काफी चर्चा में हैं।
तीनों दिग्गजों में काफी तगड़ा कंप्टीशन
अभिनेता सनी देओल को उन एक्टर में से एक माना जाता है, जिन्होंने अपने एक्टिंग और मेहनत के दम पर अपने करियर के उंचाइयों तक पहुंचे हैं। बता दें कि सनी देओल के पिता धर्मेंद्र भी इस इंडस्ट्री में अपनी खास छाप छोड़ी थी। इन दिनों अभिनेता अपनी अपकमिंग मूवी 'बंटवारा 1947' और रामायण को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में एक्टर कितनी फीस चार्ज कर रहे हैं, इसका कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन 80 के दशक में इस सुपरस्टार को सबसे महंगा एक्टर माना जाता था। उस दौर में उन्होंने कई बड़े सुपरस्टार को पीछे छोड़ दिया था। 80 के दशक में अनिल कपूर, संजय दत्त और सनी देओल सबसे बड़े और फेमस स्टार्स की लिस्ट में शामिल थे। तीनों दिग्गजों में काफी तगड़ा कंप्टीशन था। अनिल कपूर का पहला लीड रोल वो सात दिन 1983 माना जाता है।
ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर
संजय दत्त की साल 1981 में आई रॉकी और सनी देओल की साल 1983 में आई बेताब को उनका डेब्यू फिल्म माना जाता है। मिली जानकारी के अनुसार उस दौर में तीनों एक दूसरे से आगे निकलने की कोशिश में लगे हुए थे। ऐसा कहा जाता है कि उस दशक में ये तीनों स्टार सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सीनियर एक्टर थे, लेकिन अब एक्टर इन दोनों अभिनेताओं से काफी आगे निकल चुके हैं। गदर 2 के रिलीज के बाद उनकी फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो गई। इस फिल्म ने 525.45 करोड़ कमाए थे। इस आंकड़े ने सनी देओल को आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और विक्की कौशल जैसे दमदार सितारों के बराबरी में पहुंचा दिया। बता दें कि एक्टर की उम्र 68 साल हो चुकी है और इस उम्र में वो 80 के दशक के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेता के नाम में शामिल हो गए हैं।
आमिर खान के बैनर तले बनी फिल्म
फिल्म 'बंटवारा 1947' में सनी देओल एक मुस्लिम व्यक्ति की भूमिका में नजर आएंगे। इस कहानी में दिखाया जाता है कि वो बटवारे के समय पाकिस्तान चले जाते हैं। जिसके बाद कहानी उनके ईर्द-गिर्द घुमती है। इस फिल्म के माध्यम से डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा लंबे समय बाद सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। इसमें सनी देओल के बेटे करण देओल और शबाना आजमी भी अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा इसमें अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर भी नजर आएंगे। इस फिल्म के गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं, वहीं इसे एआर रहमान ने म्यूजिक दिया है। इस फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने बिना किसी कट के ग्रीन सिग्नल दे दिया है। फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है, जिसे आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है।
ये भी पढ़ें: 'टॉक्सिक' का इंतजार खत्म! 8 अगस्त को रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर, मेकर्स ने बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट
अन्य प्रमुख खबरें
-
बॉलीवुड से पहुंच रहे पीएम मोदी को संदेश, जन्म दिन पर एडवांस में शुभकामनाएं मिलीं
2026-09-16
-
Bigg Boss 20: खाने के लेकर भिड़ीं माही विज-आम्रपाली दुबे
2026-09-16
-
मुंबई: टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना बना रहीं थीं बप्पा का भोग, तभी होने लगी गैस लीक
2026-09-15
-
राखी सावंत पर भड़कीं कंगना रनौत ! बोलीं- स्वीपर तक की नहीं मिलेगी नौकरी
2026-09-15
-
गणेश चतुर्थी: उर्मिला ने मांगी सबको मुस्कुराहट, करीना ने दीं शुभकामनाएं
2026-09-14
-
'हनुमान अंश' पर बरस रही नीम करोली बाबा की कृपा, 37वें दिन कमाए 19.50 करोड़
2026-09-13
-
Haiwaan: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'हैवान' के कलेक्शन ने चौंकाया
2026-09-12
-
बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर की दहाड़, 200 करोड़ का आंकड़ा किया पार
2026-09-11
-
शादी ने बदली ट्यूलिप जोशी की किस्मत, यशराज फिल्म से किया डेब्यू
2026-09-10
-
Drishyam 3 का ट्रेलर जारी, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की दमदार एंट्री
2026-09-10
-
30 सितंबर को होगी काला हिरण के रिलीज पर सुनवाई, फिल्म के विरोध में हैं सलमान खान
2026-09-10
-
Bigg Boss 20: चाय को लेकर मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी
2026-09-09
-
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को 'सुप्रीम कोर्ट' ने दी बड़ी राहत
2026-09-08
-
बिग बॉस में GenZ एक्ट्रेस ने अरिश्फा ने मचाया गदर, तेवर देख हर कोई हैरान
2026-09-08
-
गणेश चतुर्थी पर इन बाॅलीवुड सितारों के घर सजता है बप्पा का दरबार
2026-09-08