Birthday Special: दोस्त के कहने पर लड़ा चुनाव, फिर छोड़ दी राजनीति, जानें कैसा रहा अमिताभ बच्चन का सियासी सफर
खबर सार :-
Amitabh Bachchan Birthday Special: अमिताभ बच्चन का नाम सुनते ही उनकी यादगार फ़िल्मी भूमिकाएं और उनका स्टारडम याद आ जाता है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्होंने राजनीति में कदम रखा था। जिगरी दोस्त के कहने पर वे चुनावी लड़ा और भारी जीत हासिल की।
खबर विस्तार : -
Amitabh Bachchan Birthday Special: 'सदी के महानायक' और 'बिग बी' यानी अमिताभ बच्चन 83 साल के हो गए हैं। 11 अक्टूबर 1942 को इलाहाबाद में जन्मे अमिताभ बच्चन मशहूर हिंदी कवि हरिवंश राय बच्चन के बेटे हैं। बिग बी ने जहां बॉलीवुड में सफलता की ऊंचाइयां छुईं, वहीं जिंदगी में एक दौर ऐसा भी आया, जब फिल्मों का ये महानायक सीधे चुनावी मैदान में उतर गया। हालांकि, उनका राजनीतिक सफर उनके फिल्मी करियर जितना सफल नहीं रहा।
राजनीति में मारी धमाकेदार एंट्री
'एंग्री यंग मैन' के तौर पर पर्दे पर सिस्टम से लड़ने वाले अमिताभ बच्चन असल जिंदगी में भी राजनीति में उतरे। दरअसल 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद, उन्होंने अपने बचपन के दोस्त राजीव गांधी को भावनात्मक सहारा देने के लिए कांग्रेस पार्टी जॉइन की। उसी साल अपने जिगरी दोस्त राजीव गांधी के कहने पर उन्होंने इलाहाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने अपने गृहनगर इलाहाबाद से 8वीं लोकसभा के लिए चुनाव लड़ा। उन्होंने एकतरफा मुकाबले में दिग्गज नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा को ऐतिहासिक अंतर से हराया यह जीत चुनावी इतिहास की सबसे अहम जीतों में से एक मानी जाती है। जिस राजनीति में अमिताभ पूरे जोश के साथ आए थे, उससे महज तीन साल में ही किनारा कर लिया।
तीन साल में खत्म हो गया सियासी सफर
दरअसल जब अमिताभ बच्चन का राजनीतिक करियर अपने चरम पर था, तभी 1987 के कुख्यात बोफोर्स घोटाले में उनका और उनके भाई अजिताभ बच्चन का नाम सामने आया। हालांकि उन पर लगे सभी आरोप गलत साबित हुए, लेकिन मीडिया ट्रायल और विपक्ष के विरोध का उन पर बुरा असर पड़ा; नतीजतन, उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किए बिना जुलाई 1987 में लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। आखिरकार 2012 में उन्हें इस मामले में पूरी तरह क्लीन चिट मिल गई। इस्तीफा देने के बाद, अमिताभ बच्चन ने हमेशा के लिए सक्रिय राजनीति से तौबा कर ली और फिर कभी कोई चुनाव नहीं लड़ा।
ये भी पढ़ेंः- नाना पाटेकर की मौत को गोवा पुलिस ने ‘अप्राकृतिक’ मानकर दर्ज किया केस, परिजनों के दर्ज होंगे बयान
मुश्किल दौर में गांधी परिवार से नहीं मिली मदद
उस दौरान उनकी कंपनी, ABCL, मुश्किल दौर से गुजर रही थी; जब गांधी परिवार से कोई मदद नहीं मिली, तो अमर सिंह ने आर्थिक मदद के लिए हाथ बढ़ाया। इसके बाद अमिताभ बच्चन की पत्नी, जया बच्चन समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं। वह 2004 से लगातार समाजवादी पार्टी (SP) की ओर से राज्यसभा सांसद के तौर पर राजनीति में सक्रिय रही हैं। इसके अलावा, दिवंगत नेता अमर सिंह के साथ उनकी करीबी दोस्ती की वजह से, एक समय ऐसा भी था जब अमिताभ बच्चन का झुकाव भी भले ही अप्रत्यक्ष रूप से समाजवादी पार्टी की ओर माना जाता था।
अमिताभ बच्चन ने क्यों छोड़ी राजनीति
एक इंटरव्यू में, बॉलीवुड के 'शहंशाह' ने राजनीति में आने और चुनाव लड़ने के बारे में बात करते हुए कहा, "मेरा वह फ़ैसला जज़्बाती था। मैं राजनीति में इसलिए आया क्योंकि मैं एक दोस्त की मदद करना चाहता था। शामिल होने के बाद मुझे एहसास हुआ कि वहां जज़्बातों के लिए कोई जगह नहीं है। मुझे लगा कि मैं यह नहीं कर सकता, इसलिए मैंने राजनीति छोड़ दी।"
ये भी पढ़ेंः- बॉडी शेमिंग पर कैटरीना कैफ ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, फैंस को दी ये नसीहत
अन्य प्रमुख खबरें
-
Navratri Special: गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं ये सॉन्ग
2026-10-10
-
बॉडी शेमिंग पर कैटरीना कैफ ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
2026-10-09
-
नम आंखों से नाना पाटेकर को दी अंतिम विदाई, डोणजे में उमड़ा हुजूम
2026-10-09
-
नाना पाटेकर की मौत की जांच करेगी गोवा पुलिस, दर्ज होंगे बयान
2026-10-09
-
नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए शाहरुख, कई यादों का किया जिक्र
2026-10-08
-
पुणे में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन कर सकेंगे लोग
2026-10-08
-
वड़ोदरा में गरबा खेल कर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया, 46 हजार से ज्यादा लोग रहे मौजूद
2026-10-08
-
ढाक को मौका मिला तो कालकार नहीं, नवरात्र पर वाद्यंत्रों का संकट
2026-10-08
-
अलविदा नाना पाटेकर: कभी हंसाया-कभी रुलाया, हर किरदार से जीता दिल
2026-10-08
-
नाना पाटेकर के निधन पर बाॅलीवुड में शोक की लहर, स्टार्स ने जताया दुख
2026-10-08
-
Nana Patekar का क्रिकेट था पहला प्यार, कोहली के थे जबरा फैन
2026-10-08
-
गांव में रहना पसंद करते थे नाना पाटेकर, केबीसी में बताई वजह
2026-10-08
-
नाना पाटेकर के निधन से फिल्म और राजनीति जगत स्तब्ध, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
2026-10-08
-
काजल राघवानी ने काट ली थी कलाई की नस, भोजपुरी अभिनेत्री ने बताई आपबीती
2026-10-06
-
'भारत में शांति नहीं' वाले बयान पर मचे घमासान पर संजय दत्त ने दी सफाई
2026-10-06