मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, इटावा में जुटेगा यादव परिवार
खबर सार :-
Mulayam Singh Yadav death anniversary: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि सीएम योगी आदित्यनाथ समेत तमाम मंत्रियों और सपा नेताओं के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी।
खबर विस्तार : -
Mulayam Singh Yadav Death Anniversary: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की आज यानी 10 अक्टूबर 2026 को चौथी पुण्यतिथि है। इस मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई मंत्रियों और सपा नेताओं के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट में विनम्र श्रद्धांजलि है।" उधर शनिवार को सैफई में उनके स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, परिवार के सदस्य, पार्टी के वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे।
इटावा में जुटेगा यादव परिवार
बता दें कि मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की पुण्यतिथि पर हर साल सैफई में बने स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम के दौरान परिवार के सदस्य, पार्टी नेता और कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ से हेलीकॉप्टर से सैफई हवाई पट्टी पहुंचेंगे।
डिंपल यादव, शिवपाल सिंह यादव और प्रोफेसर रामगोपाल यादव समेत परिवार के अन्य सदस्य और पार्टी नेता भी वहां मौजूद रहेंगे। समाधि स्थल के पास बने स्थायी मंच पर टेंट लगाया गया है और कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। यहां अखिलेश यादव समेत परिवार के सदस्य और करीबी लोग मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ेंः- Sultanpur: वोट चोरी के आरोपों पर सपा का हल्लाबोल, सड़क पर उतरा कार्यकर्ताओं का हुजूम
सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और 'पद्म विभूषण' से सम्मानित मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।" यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट किया, "समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि!"
उत्तर प्रदेश BJP अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने एक्स पर लिखा, "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म विभूषण' मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। जनहित में उनके योगदान को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।" उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जितिन प्रसाद ने एक्स पर पोस्ट किया, "पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि!"
समाजवादी पार्टी ने दी श्रद्धांजलि
सपा ने एक्स पर एक आधिकारिक पोस्ट में लिखा, "समाजवादी पार्टी के संस्थापक, भारत के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, आदरणीय श्री मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर सादर नमन और भावभीनी श्रद्धांजलि। नेताजी अमर रहें।" सांसद और बहू डिंपल यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "समाजवादी पार्टी के संस्थापक, भारत के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और 'धरती-पुत्र' मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।"
बाराबंकी से सांसद तनुज पुनिया ने एक्स पर लिखा, "आदरणीय मुलायम सिंह यादव जी ('नेताजी') की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन वे समाजवादी विचारधारा के दिग्गज, किसानों और वंचितों की आवाज़, समाजवादी पार्टी के संस्थापक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, देश के पूर्व रक्षा मंत्री और 'पद्म विभूषण' से सम्मानित थे। नेताजी का पूरा जीवन जनसेवा, सामाजिक न्याय और सामाजिक सद्भाव के लिए समर्पित था। उनके विचार, संघर्ष और जनसेवा के प्रति समर्पण हमेशा याद किए जाएंगे। नेताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि।"
यूपी के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, "भारत के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पद्म विभूषण से सम्मानित मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।"
ये भी पढ़ेंः- UP News: यूपी में 455 लेखपाल बने राजस्व निरीक्षक, ऑनलाइन DPC से मिली पदोन्नति
अन्य प्रमुख खबरें
-
अमावस्या पर नर्मदा-शिप्रा घाटों पर उमड़ी भीड़, शनि मंदिर में लगीं कतारें
2026-10-10
-
जम्मू-कश्मीर के डोडा में फैल रहा लम्पी वायरस, पशुपालकों में बढ़ी चिंता
2026-10-09
-
राष्ट्रीय डाक सप्ताह की तैयारी, आधार सेवाओं पर विशेष अभियान
2026-10-09
-
हिमाचल में 110 कठिन मार्गों पर ड्रोन से पहुंचेगी डाक, 36 पर सेवा शुरू
2026-10-09
-
UP : 455 लेखपाल बने राजस्व निरीक्षक, जल्द जारी होंगे तैनाती के आदेश
2026-10-09
-
मध्य प्रदेश में 10-11 अक्टूबर को बारिश के आसार, IMD ने जताई संभावना
2026-10-09
-
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सपा का प्रदर्शन
2026-10-08
-
भोपाल के न्यू मार्केट में सिलेंडर ब्लास्ट, धू-धू कर जलीं दुकानें
2026-10-08
-
MP में आयुष्मान योजना का विरोध, संगठनों ने किया बहिष्कार का ऐलान
2026-10-08
-
बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट, कल तक गोमती का जलस्तर घटने की उम्मीद
2026-10-08
-
UP: दुकान में आग लगने से मां-बेटी की जलकर मौत
2026-10-08
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07