Sultanpur: वोट चोरी के आरोपों पर सपा का हल्लाबोल, सड़क पर उतरा कार्यकर्ताओं का हुजूम
खबर सार :-
सुलतानपुर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सपा ने पैदल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने कथित वोट चोरी के आरोप लगाए और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।
खबर विस्तार : -
सुलतानपुर: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को सुलतानपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव और विधानसभा अध्यक्ष गुफरान अहमद उर्फ सैफी के आह्वान पर बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। कार्यकर्ताओं ने सुपर मार्केट स्थित जिला कार्यालय से लोहिया चौक तक पैदल मार्च निकाला और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
पैदल मार्च के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शनकारियों ने कथित ‘वोट चोरी’ के विरोध में आवाज बुलंद करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ भी नारे लगाए गए। विधानसभा अध्यक्ष गुफरान अहमद उर्फ सैफी ने कहा कि पात्र मतदाताओं के नाम बिना उचित सूचना, सत्यापन और सुनवाई के मतदाता सूची से नहीं हटाए जाने चाहिए। उन्होंने SIR के दौरान हटाए गए नामों और उनके कारणों का पारदर्शी रिकॉर्ड सार्वजनिक किए जाने की मांग की। उनका कहना था कि मतदाता सूची से जुड़े किसी भी बदलाव की जानकारी संबंधित नागरिकों को मिलनी चाहिए, ताकि उन्हें अपनी आपत्ति दर्ज कराने और सुधार का अवसर मिल सके।
पात्र व्यक्तियों को दोबार मौका देने की मांग
पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू ने कहा कि मतदाता सूची में संशोधन की पूरी प्रक्रिया राजनीतिक दलों और आम जनता के सामने स्पष्ट होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियादी जरूरत है और मतदाता सूची में किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका को दूर किया जाना चाहिए। पूर्व विधायक अरुण वर्मा ने कहा कि जिन पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हट गए हैं, उन्हें पर्याप्त अवसर देकर दोबारा नाम शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को प्रक्रिया संबंधी कारणों से मतदान के अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।
सार्वजनिक स्पष्टीकरण की मांग
प्रदर्शन के बाद जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में मतदाता सूची की शुचिता बनाए रखने और पात्र नागरिकों के मतदान के अधिकार को सुरक्षित रखने की मांग की गई। सपा नेताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक करने की भी मांग उठाई। जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर उठ रहे सवालों का निर्वाचन आयोग को तथ्यात्मक जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी SIR और मतदाता सूची से संबंधित मुद्दों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से सार्वजनिक स्पष्टीकरण की मांग करती है।
सपा के वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा के सवाल पर अपनी आवाज उठाती रहेगी। वहीं, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शहजाद अहमद ने कहा कि किसी भी पात्र नागरिक को उसके मतदान के अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। प्रदर्शन में जिला महासचिव सलाहुद्दीन, प्रदेश सचिव तेजेन्द्र सिंह बग्गा, पूर्व जिलाध्यक्ष पृथ्वी पाल यादव, हाजी निसार अहमद गुड्डू, अमजद खान, पवन यादव, सुल्तान खान, अमरीश कांत गौतम, सुभाष यादव, सैफ अंसारी, आरिफ, आदर्श यादव, हिमांशु यादव, राकेश पाल और नौशाद कुरैशी समेत बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ेंः-बिहार में SIR और ज्ञानेश कुमार के विरोध में 'महागठबंधन' का हल्ला बोल, हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव
अन्य प्रमुख खबरें
-
लखनऊ में 23 से 26 नवंबर तक सजेगा 'अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव'
2026-11-22
-
हिमाचल के दरोटेश्वरी मंदिर में पशु बलि की 150 साल पुरानी परंपरा खत्म
2026-11-22
-
तूफान ‘अकवान’ से प्रभावित धान की फसलों का अधिकारियों ने किया सर्वे
2026-11-21
-
झांसीः विधायक खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
2026-11-21
-
जेल में बंद छात्र की मौत के खिलाफ फूटा परिवारीजनों का गुस्सा, चक्काजाम
2026-11-21
-
पश्चिम बंगाल में गंगासागर मेले की तैयारी, ढाई गुना बड़ा होगा परिसर
2026-11-21
-
मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड, राजगढ़ और शाजापुर में शीतलहर का अलर्ट
2026-11-21
-
झांसीः हाईवे पर खड़े युवकों को तेज रफ्तार बस ने रौंदा, दो की मौत
2026-11-21
-
CM योगी की मां का आज हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
2026-11-21
-
MP के अनूपपुर में मनाई गई प्रबोधिनी एकादशी, दीयों से रोशन हुआ रामघाट
2026-11-21
-
मध्य प्रदेश के रायसेन में 28-29 नवंबर को होगा महाबोधि महोत्सव
2026-11-20
-
बिहार में औद्योगिक विकास को गति, 2.25 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव
2026-11-20
-
राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, BJP को झटका, कई दिग्गज हारे
2026-11-20
-
खरगौन में शादी की खरीदारी कर लौट रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत
2026-11-20
-
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी
2026-11-20