बिहार में SIR और ज्ञानेश कुमार के विरोध में 'महागठबंधन' का हल्ला बोल, हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव

खबर सार :-

Opposition protest Patna , protest against Gyanesh Kumar , Bihar news , Patna protest , Tejashwi Yadav, पटना में विपक्ष का प्रदर्शन , ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन , बिहार समाचार , पटना प्रदर्शन, तेजस्वी यादव
बिहार में SIR और ज्ञानेश कुमार के विरोध में 'गठबंधन' का जोरदार प्रदर्शन

खबर विस्तार : -

Bihar Rajbhawan March: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर को लेकर इंडिया गठबंधन का देश में हल्ला बोल प्रदर्शन जारी है। वहीं पटना में बिहार में गुरुवार को विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की अगुवाई में महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजभवन की ओर मार्च किया। 

इस मार्च में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, RJD सांसद मीसा भारती और वामपंथी दलों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत कई राजद नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

पुलिस ने तेजस्वी यादव को हिरासत में लिया 

दरअसल गुरुवार को महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पटना में एसआईआर के खिलाफ विरोध मार्च निकाला और केंद्र सरकार जमकर नरेबाजी की। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने रास्ते में कई जगहों पर बैरिकेड लगाए थे और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। मार्च के दौरान पुलिस ने कई नेताओं को रोकने की कोशिश की। इस दौरान आरजेडी नेता व बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने बैरिकेड पर चढ़ गए। ऐसे खबरें भी आईं कि तेजस्वी यादव समेत कुछ नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया।

SIR प्रक्रिया में लगातार सवाल उठा रहा विपक्ष

महागठबंधन लंबे समय से SIR प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाता रहा है। विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए बिहार में चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा भी की है। आज राजभवन तक मार्च के बाद, नेताओं ने संकेत दिया कि SIR के खिलाफ उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं।

गठबंधन ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

राजभवन पहुंचने पर गठबंधन के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाक़ात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के जरिए नेताओं ने SIR प्रक्रिया पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई। विपक्षी दलों का तर्क है कि वोटर लिस्ट के रिविजन और चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठाई गई चिंताओं का समाधान किया जाना चाहिए।राजभवन से निकलने के बाद VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन ने SIR का विरोध करते हुए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है।

यह भी पढ़ेंः-SIR के खिलाफ दिल्ली में INDIA गठबंधन का जोरदार प्रदर्शन, आकाशवाणी में घुसे नेता, धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका

उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ की गई है और 'वोट चोरी' के जरिए चुनावों को प्रभावित किया गया है। मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन ज्ञानेश कुमार के पद से इस्तीफे की मांग करता है। सरकार पर निशाना साधते हुए पाटलिपुत्र से RJD सांसद मीसा भारती ने कहा कि लोकतंत्र में जनता और उनके प्रतिनिधियों को अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने बताया कि पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर दी गई थी और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन ने शांतिपूर्ण मार्च निकालने की इजाजत मांगी थी।

सचिवालय के आसपास बढ़ी सुरक्षा, लगाई गई बैरिकेडिंग

उधर महागठबंधन के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट के इंतजाम किए हैं। साथ ही सचिवालय पुलिस स्टेशन इलाके के आस-पास भी बैरिकेडिंग की गई है। जबकि संवेदनशील जगहों पर पांच लेयर की बैरिकेडिंग की गई है।  किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बिहार पुलिस के साथ RAF और CRPF के जवानों को तैनात किया गया है और लोक भवन की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा बलों की मौजूदगी बढ़ाई गई है। पुलिस और प्रशासन यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि विरोध प्रदर्शन के दौरान कोई अव्यवस्था न हो और ट्रैफिक पर कोई असर न पड़े।

दिल्ली से बिहार का महागठबंधन का हल्ला बोल

गौरतलब है कि INDIA गठबंधन ने बिहार के अलावा दिल्ली में भी चुनाव आयोग के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी। तेजस्वी यादव ने कहा था कि INDIA गठबंधन के सांसद 6 अक्टूबर को दिल्ली में चुनाव आयोग तक मार्च करेंगे। वहीं, विपक्षी दल 15 अक्टूबर के बाद राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने की तैयारी कर रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि SIR और वोटर लिस्ट से जुड़े मुद्दों पर उनका आंदोलन जारी रहेगा।

FAQ..

1- बिहार में विपक्ष ने SIR के विरोध में कौन सा बड़ा मार्च निकाला था ?

बिहार में, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के नेताओं ने SIR और चुनाव आयोग की भूमिका के विरोध में पटना में राजभवन तक एक मार्च आयोजित किया।

2- पटना में राजभवन मार्च के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के क्या खास इंतजाम किए थे?

पटना में विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए, प्रशासन ने संवेदनशील जगहों पर पांच-स्तरीय बैरिकेडिंग की और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए RAF और केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ-साथ वॉटर कैनन गाड़ियां भी तैनात कीं।

ये भी पढ़ेंः- सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर मार्च करेगा AAP का छात्र संगठन ASAP

अन्य प्रमुख खबरें