आमने-सामने से टकराए वाहन, गुजरात के छह लोगों की मौत
खबर सार :-
मध्य प्रदेश में रविवार को धार-उज्जैन-पेटलावद फोरलेन हाईवे पर पंचकवासा गांव के पास एक भीषण हादसा हो गया। एक वैन और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर में गुजरात के गोधरा और पंचमहल जिलों के छह युवकों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के शिकार उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद घर लौट रहे थे।
खबर विस्तार : -
भोपाल/धार: मध्य प्रदेश में रविवार को एक भीषण हादसा हुआ। इसमंे पांंच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति काफी घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया था, बाद में उसकी भी मौत हो गई। धार-उज्जैन-पेटलावद फोरलेन हाईवे पर पंचकवासा गांव के पास यह हादसा हुआ। बताते हैं कि एक वैन और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर में गुजरात के गोधरा और पंचमहल जिलों के छह युवकों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के शिकार उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद घर लौट रहे थे।
यह भी पढ़ें : यौन उत्पीड़न मामलाः बॉम्बे हाईकोर्ट ने तरुण तेजपाल को दिया झटका, निचली अदालत का पलटा फैसला
तेज गति से उज्जैन की ओर आ रहा था ट्रेलर
जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ। सभी सात युवकों को ले जा रही वैन (रजिस्ट्रेशन नंबर जीजे17सीके6134) गुजरात की तरफ जा रही थी। दूसरी ओर से लोहे का सामान लदा एक ट्रेलर (रजिस्ट्रेशन नंबर जीजे39टीबी9248) बड़नगर-उज्जैन मार्ग पर गलत दिशा में था। यह तेज गति से उज्जैन की ओर आ रहा था। इसके आमने सामने आने के कारण यह टकरा गए। वाहनों में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। इस वैन में छह लोग थे। इनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छठा युवक गंभीर रूप से घायल था।
दो लोगों की पहचान अभी नहीें की जा सकी
लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसकी भी मौत हो गई। धार के एएसपी विजय डाबुर ने जानकारी दी है कि हादसे में मारे गए लोगों की पहचान की जा चुकी है। इनमें नितेश भाई, पिता प्रकाश भाई (गोधरा); मयूर कुमार चौहान, पिता प्रकाश भाई (गोधरा); विशाल कुमार, पिता रमेश भाई परमार (पंचमहल); राकेश, पिता भूपत भाई (गोधरा) के रूप में हुई है। दो अन्य लोगों की पहचान अभी नहीें की जा सकी है। जैसे ही वाहन टकराए ट्रेलर का चालक मौके से भाग गया। हादसे की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई।
इसके बाद बड़नगर थाना प्रभारी अमित सिंह कुशवाहा, तहसीलदार सुरेश नगर और एसडीएम प्रियंका मिमरोद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तमाम कोषिषों पर चालक का पीछा कर उसे पकड़ लिया। जब हादसा हुआ, उस समय वाहनों के टकराने की आवाज पर ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने वैन की खिड़कियां तोड़कर शवों और घायल युवक को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बड़नगर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
आए दिन हो रही है वाहनों की टक्कर
बीते दिन भी लक्सर के एक ही परिवार के छह लोगों की हादसे में मौत हो गई थी। सहम उठे बच्चेएक साथ छह लोगों के मरने की खबर से गांव में कोहराम मच गया। कुछ बचा ही नहीं। अपनों के शव देखकर परिवार वालों का तो जैसे कलेजा फट पड़ा हो। गांव के लोग जो जहां थे, दौड़े चले आए। जब 6 जनाजे एक साथ घर से उठे तो मानो गांव में चारों तरफ भीड़ का सैलाब उमर पड़ा। जिसको देखो वही गमगीन था। हर तरफ ऐसी खामोशी पहले कभी देखी नहीं गई थी। हर कोई बस सवाल यही कर रहा था कि आखिर ऐसा क्या हुआ?
थम नहीं रहे सड़क हादसे
इस परिवार पर इतनी बड़ी त्रासदी आ गई। करीब सुबह छह बजे थे। अरमान और उनकी मां अनामिका के शव गांव पहुंचे, तो इनके शवों को देखकर एक ही परिवार का कलेजा फट गया। जैसे ही थोड़ा समय और बीता करीब चार घंटे के बाद अफजल उसके बेटे अमन और भाई फुरकान के शव गांव पहुंचाए गए। एक ही परिवार के 6 सदस्यों के शव सामने देखकर परिजनों का सब्र टूट गया। घर वाले सर पटक पटक कर अपनी किस्मत को कोस रहे थे। शायद फिर मिल जाएं, ऐसी बदहोशी की आवाज भी सुनी गई। पड़ोसियों की हालत तो यह थी कि वह उसे परिवार के लोगों को संभालने की कोशिश करने के अलावा और कुछ नहीं कर पा रहे थे।
एक्सीडेंट रोकने के लिए क्या करें
1 .सड़क आसड़क एक्सीडेंट को रोकने के लिए यातायात नियमों का स्वयं पालन करना चाहिए। सरकार की ओर से कड़ाई करते हुए गति सीमा में गाड़ी चलाना, शराब पीकर वाहन न चलाना, तथा गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग पर सख्ती बरतनी चाहिए।
2. हमेशा ट्रैफिक सिग्नल, रेड लाइट और सड़क संकेतों को देखकर चलें। सुरक्षा उपकरण में दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें। कार में आगे व पीछे दोनों सीटों पर बैठे लोग सीट बेल्ट लगाएं। ऐसा न करने पर पुलिस कार्रवाई हो।
3. वाहन हमेशा निर्धारित गति पर चलाएं। तेज रफ्तार हादसों का सबसे बड़ा कारण है। नींद पूरी न हो तो वाहन न चलाएं। नषा से युक्त हों तो भी वाहन न चलाएं। रांग साइड पर वाहन न ले जाएं। क्रास करते समय हार्न का उपयोग करें। लाइट और इंडिकेटर का सही उपयोग करें।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में ट्रांसपोर्टरों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, ईंधन की कीमतों के खिलाफ खोला मोर्चा
अन्य प्रमुख खबरें
-
भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका से गिरफ्तार
2026-11-07
-
झांसी में दमकल चालक का वीडियो वायरल, अवैध वसूली के आरोप पर जांच शुरू
2026-11-04
-
झांसी सर्राफा बाजार में सुरक्षा और त्योहारी व्यवस्था का निरीक्षण
2026-11-03
-
बांदा में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का जेई एक लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
2026-11-03
-
आजमगढ़ में एडीजी नवीन अरोड़ा ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा
2026-11-02
-
कालपी बार एसोसिएशन अध्यक्ष हत्याकांड: अपहरण के बाद हत्या, तीन गिरफ्तार
2026-11-02
-
लखनऊ में यातायात माह 2026 का शुभारंभ, सड़क सुरक्षा पर जोर
2026-11-01
-
लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले 06 अवैध SIM Box बरामद
2026-11-01
-
देवरिया में रोकी सफेद कार, डिग्गी से निकाला युवती का शव, यूपी में फेंका
2026-11-01
-
नैनीताल हाईकोर्ट का आदेश: मधुमिता हत्याकांड के दोषी संतोष राय की रिहाई
2026-10-31
-
वाराणसी में पुलिस मुठभेड़: सिपाही पर गोली चलाने वाला बदमाश गिरफ्तार
2026-10-31
-
इलाहाबाद हाईकोर्ट से आजम खान और अब्दुल्ला को जमानत
2026-10-29
-
यूपी में ओवरस्पीडिंग पर सख्ती, दो दिन में 6,777 चालान
2026-10-29
-
जमीन खोदकर निकाले रुपयों से भरे तीन ड्रम, प्रयागराज पुलिस ने की रात भर कार्रवाई
2026-10-29
-
लखनऊ में साइबर अपराध रोकने की कोशिश, जागरूकता अभियान शुरू
2026-10-28